म्हारा हरियाणा - Mhara Haryana

म्हारा हरियाणा - Mhara Haryana म्हारा हरियाणा : हरियाणवी लोक साहित्य, संस्कृति एवं भाषा

म्हारा हरियाणा- कहानियां, कविताएं व साहित्य पढ़िए। Mhara Haryana is a Haryanvi language site for Haryanvi history, literature including poetry, raagni, short stories, Haryanvi ragni, lok-geet, chutkle.

चौधरी देवी लाल जयंती(25 सितम्बर 1914 - 6 अप्रैल 2001)
25/09/2026

चौधरी देवी लाल जयंती
(25 सितम्बर 1914 - 6 अप्रैल 2001)

एशियाई खेल : स्वर्ण पदक जीतने पर कमलजीत और सुरुचि को हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दी बधाईचंडीगढ़: 25 सितंबर :  हरियाणा के म...
25/09/2026

एशियाई खेल : स्वर्ण पदक जीतने पर कमलजीत और सुरुचि को हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दी बधाई

चंडीगढ़: 25 सितंबर : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को जापान में जारी एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों सुरुचि सिंह और कमलजीत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन ‘धाकड़’ खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया है।

हरियाणा के रहने वाले दोनों निशानेबाजों को बधाई देते हुए सैनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं एशियाई खेल-2026 में देश के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल की मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर झज्जर की सुरुचि और रेवाड़ी के कमलजीत को हृदय की गहराइयों से हार्दिक बधाई देता हूं।’’

भारत के कमलजीत सिंह और सुरुचि सिंह शुक्रवार को जापान में आयोजित एशियाई खेल 2026 (Asian Games 2026) में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं।

18/07/2026

हरियाणा में चली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन। India's first hydrogen-powered train was flagged off in Haryana.

10/07/2026

न्यूज़ीलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

हरियाणा का छोरा बणया ब्रिटेन म्हं  मेयरब्रिटेन म्हं भारतीय मूल के 23 साल के छोरे तुषार कुमार ने इतिहास रच दिया सै। वो यू...
22/05/2026

हरियाणा का छोरा बणया ब्रिटेन म्हं मेयर

ब्रिटेन म्हं भारतीय मूल के 23 साल के छोरे तुषार कुमार ने इतिहास रच दिया सै। वो यूके का इब तक का सबतै छोटी उमर का भारतीय मूल का मेयर बण गया सै!

तुषार नै हर्टफोर्डशायर के एल्सट्री और बोरहमवुड टाउन काउंसिल की कमाण संभाली सै। हरियाणा म्हं जन्मे अर किंग्स कॉलेज लंदन तै पढ़ाई करण आळे तुषार ने कह्या कि यो उनके खातर घणा गरब का टैम सै अर उनका मुख्य काम गाबरूआं नै राजनीति म्हं आण खातर आगे बढ़ाणा होगा।

तुषार कुमार साल 2013 म्हं अपने कुणबे गेल ब्रिटेन गए थे। उस टैम उनकी उमर बस 10 साल की थी। वे असल म्हं हरियाणा के रोहतक के रहण आळे हैं अर उनका बचपन 10 साल की उमर तक ओड़ै ई बीत्या था।

22/05/2026

ब्रिटेन में भारतीय मूल के 23 वर्षीय तुषार कुमार ने इतिहास रच दिया है। वे यूके (UK) के अब तक के सबसे कम उम्र के भारतीय मूल के मेयर बन गए हैं। तुषार को हर्टफोर्डशायर (Hertfordshire) के एल्सट्री और बोरहमवुड (Elstree and Borehamwood) टाउन काउंसिल की कमान सौंपी गई है। हरियाणा में जन्मे और किंग्स कॉलेज लंदन से पढ़ाई करने वाले तुषार ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का पल है और उनका मुख्य लक्ष्य युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करना होगा। तुषार कुमार वर्ष 2013 में अपने परिवार के साथ ब्रिटेन (UK) गए थे। उस समय उनकी आयु मात्र 10 वर्ष थी। वे मूल रूप से हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं और उनका बचपन 10 साल की उम्र तक वहीं बीता था।

15/05/2026

मुख्यमंत्री ने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाकर चार की

चंडीगढ़: 14 मई : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर खर्चों में कटौती की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाकर चार कर दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि पहले मुख्यमंत्री के काफिले में उनकी कार सहित सात से दस वाहन शामिल थे, लेकिन अब यह संख्या घटाकर चार कर दी गई है।

भिवानी की दीपिका ने किया प्रदेश में टॉपHBSE 10वीं का परिणाम 2026 घोषितहरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 10वी...
15/05/2026

भिवानी की दीपिका ने किया प्रदेश में टॉप
HBSE 10वीं का परिणाम 2026 घोषित

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 10वीं के परिणाम 2026 की तिथि जारी करने के साथ ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की सूची भी सार्वजनिक की गई है, जिसमें मेरिट स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के नाम, रैंक और अंकों का विवरण दिया गया है।

भिवानी की बेटी ने गाड़े सफलता के झंडे
इस वर्ष भिवानी जिले की दीपिका ने हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 500 में से 499 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि दीपिका के पिता उसी स्कूल में क्लर्क हैं, जहां से पढ़कर दीपिका स्टेट टॉपर बनीं।

दूसरे स्थान पर रहा कड़ा मुकाबला
परीक्षा में कई विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। रोहतक की खुशी, हिसार की अंशु और महेंद्रगढ़ के दीपांशु ने 498 अंक हासिल किए। इनके साथ ही चरखी दादरी के रोनक ने भी 498 अंकों के साथ राज्य में दूसरा स्थान सुरक्षित किया।

तीसरे स्थान पर 11 विद्यार्थी
प्रदेश भर के कुल 11 विद्यार्थियों ने 497 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान साझा किया है।

परीक्षा परिणाम के मुख्य आंकड़े
छात्राएं: परीक्षा में कुल 1,29,249 लड़कियां शामिल हुईं, जिनमें से 1,21,566 सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुईं।

छात्र: कुल 1,42,250 लड़कों में से 1,29,544 छात्र पास हुए।

परीक्षार्थी अपना परिणाम हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक विवरण दर्ज करके देख सकते हैं।

https://bseh.org.in/

14/05/2026

"कीड़ा पड़ेंगे तुम्हारे..." केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नगर निगम को लताड़ा--"...मेरी बात याद रखना…" केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भ्रष्ट अधिकारियों को फटकारा, कहा--जनता का पैसा खाने वालों को पड़ेंगे कीड़े।

Minister of State for Cooperation, Government of India, Member of Parliament, Faridabad, Krishan Pal Gurjar profile. Krishan Pal Gurjar Slams Civic Body in Faridabad.

06/05/2026

कौण किसे का बेट्टा-भाई, कौण किसे की माई रे!
करम कमाई गेल चलेगी, झूठी जग की माया भाई रे।

हरियाणवी भजन।
--------------------
प्रस्तुति के लिए कृत्रिम मेधा का उपयोग किया गया है।

Address

2/156 Universl Drive, Henderson
Auckland
0610

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when म्हारा हरियाणा - Mhara Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share