काशी शब्दोत्सव

काशी शब्दोत्सव Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from काशी शब्दोत्सव, Event, Varanasi.

काशी शब्दोत्सव 2025

विश्व कल्याण : भारतीय संस्कृति.

कला,संस्कृति, साहित्य का भव्य अंतरराष्ट्रीय महोत्सव.

16-18 नवम्बर 2025 स्वतंत्रता भवन, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय

17/11/2025
17/11/2025

मानव जीवन का मूल प्रश्न केवल तकनीकी उन्नति नहीं है बल्कि यह है कि, तकनीक को नियन्त्रित कौन करेगा ? क्या मनुष्य तकनीक का चयन करेगा, या तकनीक और बाज़ार मनुष्य के जीवन का निर्धारण करेंगे?
यही आगामी शताब्दी का सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न है।

सुनील आम्बेकर जी
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

काशी शब्दोत्सव – 2025 विश्व कल्याण : भारतीय संस्कृतिकाशी शब्दोत्सव - 2025 के अंतर्गत प्रथम दिवस की संध्या पर आयोजित इस भ...
17/11/2025

काशी शब्दोत्सव – 2025
विश्व कल्याण : भारतीय संस्कृति

काशी शब्दोत्सव - 2025 के अंतर्गत प्रथम दिवस की संध्या पर आयोजित इस भव्य नाट्य प्रस्तुति ने सत्य, आदर्श और त्याग की अमर गाथा को मंच पर जीवंत कर दिया। दर्शकों की भावपूर्ण सहभागिता और कलाकारों के समर्पित प्रदर्शन ने इसे अत्यंत सफल व यादगार बना दिया।

नाट्य प्रस्तुति — सत्य हरिश्चंद्र
नाट्य परिवर्द्धन एवं मंच रूपांतरण – श्री मंजीत चतुर्वेदी
नाट्य निर्देशन – श्री उमेश भाटिया
नाट्य संयोजन – श्री नवीन चन्द्रा

सभी कलाकारों, अतिथियों एवं दर्शकों का हृदय से धन्यवाद।
काशी में शब्द, कला और संस्कृति का यह उत्सव इसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ता रहे…

काशी शब्दोत्सव - 2025विश्व कल्याण : भारतीय संस्कृतिप्रथम सत्र “भारतीय समाज दर्शन : समन्वय, सहअस्तित्व एवं समरसता के रूप ...
17/11/2025

काशी शब्दोत्सव - 2025
विश्व कल्याण : भारतीय संस्कृति

प्रथम सत्र “भारतीय समाज दर्शन : समन्वय, सहअस्तित्व एवं समरसता के रूप में” आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

विश्व संवाद केन्द्र, काशी एवं संस्कृत विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महत्वपूर्ण सत्र में आदरणीय वक्ताओं —
प्रो. सच्चिदानंद मिश्र, प्रो. हीरामन तिवारी, आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण एवं प्रो. बृजेंद्र पाण्डेय जी — ने भारतीय समाज की एकात्म चेतना, सांस्कृतिक समन्वय और सहअस्तित्व के विविध आयामों पर समृद्ध विचार प्रस्तुत किए।

16 नवम्बर 2025 | समय — अपराह्न 02:00 बजे
स्वतंत्रता भवन, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय

विचारों की इस सारगर्भित यात्रा में सम्मिलित सभी विद्वतजन एवं प्रतिभागियों का हृदय से आभार।
काशी में शब्द और संस्कृति का यह उत्सव आगे भी ऐसे ही प्रेरक संवादों के साथ जारी रहेगा।

भारतीय संस्कृति के वैश्विक बोध का उत्सव —काशी शब्दोत्सव 2025  उद्घाटन सत्रजहाँ विचार होंगे विस्तृत, और संवाद होंगे सार्थ...
16/11/2025

भारतीय संस्कृति के वैश्विक बोध का उत्सव —
काशी शब्दोत्सव 2025

उद्घाटन सत्र
जहाँ विचार होंगे विस्तृत, और संवाद होंगे सार्थक।

16 नवम्बर 2025
स्वतंत्रता भवन
विश्व संवाद केन्द्र, काशी एवं संस्कृत विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय

शब्दों की शक्ति को प्रणाम!
आइए, साथ मिलकर नई दिशा दें सांस्कृतिक विमर्श को।

काशी शब्दोत्सव 2025तैयारियां पूरी हों चुकी है, आइये स्वागत हैं |
16/11/2025

काशी शब्दोत्सव 2025
तैयारियां पूरी हों चुकी है,
आइये स्वागत हैं |

काशी शब्दोत्सव – 2025 विश्व कल्याण : भारतीय संस्कृतिस्वतंत्रता भवन सभागार, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी 18 नवम्बर ...
15/11/2025

काशी शब्दोत्सव – 2025
विश्व कल्याण : भारतीय संस्कृति

स्वतंत्रता भवन सभागार, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी 18 नवम्बर 2025 | पूर्वाह्न 11:00 बजे

विश्व संवाद केन्द्र, काशी एवं संस्कृत विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में
चतुर्थ समानान्तर सत्र
विषय : समसामयिक वैश्विक परिदृश्य — संस्कृति एवं कूटनीति के परिप्रेक्ष्य में

विशिष्ट वक्तागण:
• प्रो. गीता भट्ट
• सुश्री शाम्यता संकर
• श्री संदीप भूतोडिया
• श्री अनन्त विजय

शब्दों की नगरी काशी में
संस्कृति, कूटनीति व वैश्विक दृष्टि का अद्भुत संगम —
आइए इस ऐतिहासिक संवाद का हिस्सा बनें।

#काशीशब्दोत्सव2025 #विश्वकल्याण #भारतीयसंस्कृति #ज्ञानोत्सव

काशी शब्दोत्सव – 2025 विश्व कल्याण : भारतीय संस्कृति स्वतंत्रता भवन सभागार, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी 18 नवम्बर...
14/11/2025

काशी शब्दोत्सव – 2025
विश्व कल्याण : भारतीय संस्कृति

स्वतंत्रता भवन सभागार, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी
18 नवम्बर 2025 | पूर्वाह्न 11:00 बजे

विश्व संवाद केन्द्र, काशी एवं संस्कृत विभाग, का. हि. वि. वि. के संयुक्त तत्वावधान में
चतुर्थ सत्र
विषय : कुटुम्ब व्यवस्था का वैश्विक सन्दर्भ

विशिष्ट वक्तागण
• प्रो. प्रेम नारायण सिंह
• आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण
• प्रो. नमिता गांधी
• श्री मुकुल कानितकर

शब्दों की नगरी काशी में शब्दों का उत्सव…
आइए सहभागी बनें इस ज्ञान-परंपरा के वैश्विक संवाद में।

#काशीशब्दोत्सव2025 #विश्वकल्याण #भारतीयसंस्कृति #ज्ञानसमारोह

14/11/2025

काशी शब्दोत्सव – 2025
विश्व कल्याण : भारतीय संस्कृति

भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और शब्द साधना के इस अद्भुत संगम हेतु
पूज्य आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज (पीठाधीश्वर, हनुमत निवास, अयोध्या) ने काशी शब्दोत्सव को अपना आशीर्वाद प्रदान किया है।

16, 17 एवं 18 नवम्बर 2025
स्वतंत्रता भवन, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय

आइए, हम सब मिलकर इस भव्य आयोजन को सफल बनाएं।
आप सभी का हार्दिक स्वागत है!

#काशीशब्दोत्सव2025 #विश्वकल्याण #भारतीयसंस्कृति #आशीर्वाद #हनुमतनिवास #शब्दोत्सव

🌟 काशी शब्दोत्सव – 2025 🌟विश्व कल्याण : भारतीय संस्कृतिस्वतंत्रता भवन, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय16, 17 एवं 18 नवम्बर 202...
14/11/2025

🌟 काशी शब्दोत्सव – 2025 🌟
विश्व कल्याण : भारतीय संस्कृति

स्वतंत्रता भवन, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
16, 17 एवं 18 नवम्बर 2025

विश्व संवाद केंद्र, काशी एवं संस्कृत विभाग, का. हि. वि. वि. के संयुक्त तत्वावधान में
भारतीय संस्कृति, ज्ञान और कलाओं का सजीव उत्सव — काशी शब्दोत्सव - 2025

सांस्कृतिक कार्यक्रम

नाट्य प्रस्तुति : सत्य हरिश्चंद्र
नाट्य परिवर्द्धन एवं मंच रूपांतरण – मंजीत चतुर्वेदी
नाट्य निर्देशन – उमेश भाटिया
नाट्य संयोजन – नवीन चन्द्रा
16 नवम्बर | सायं 05:00 बजे

नाट्य प्रस्तुति : राम की शक्ति पूजा
नाट्य निर्देशन – व्योमेश शुक्ल
प्रधानमंत्री, नागरी प्रचारिणी सभा
17 नवम्बर | सायं 05:00 बजे

आइए, शब्दों की नगरी काशी में कला और संस्कृति के अनूठे समन्वय के इस अद्भुत महोत्सव के साक्षी बनें।
आप सभी का हार्दिक स्वागत है!

#काशीशब्दोत्सव2025 #विश्वकल्याण #भारतीयसंस्कृति

Address

Varanasi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when काशी शब्दोत्सव posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category