Sai Udal Fauzi Academy

Sai Udal Fauzi Academy इच्छा शक्ति मेहनत और सफलता

आप सभी सादर आमंत्रित हैं
30/06/2022

आप सभी सादर आमंत्रित हैं

उन्नाव जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अग्निपथ योजना के सम्बन्ध में बैठक आयोजितःउन्नाव 18 जून 2022 (सू0वि0) जिलाधिकारी महोदय...
19/06/2022

उन्नाव जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अग्निपथ योजना के सम्बन्ध में बैठक आयोजितः
उन्नाव 18 जून 2022 (सू0वि0) जिलाधिकारी महोदय श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में सशस्त्र सेनाओं में भर्ती हेतु अग्निपथ योजना के सम्बंध में हो रहे विरोध एवं प्रदर्शन के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के हेतू बैठक आयोजित हुई।
बैठक में अग्निपथ योजना की प्रमुख बातें जनपद के युवाओं तक पहुंचाने और उन्हें सही दिशा दिखाने के सम्बन्ध में योजना बनायी गयी। जिलाधिकारी महोदय ने अग्निपथ योजना के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुये बताया कि भारत को आर्थिक, सामाजिक एवं वैश्विक स्तर पर सुदृढ़ किये जाने हेतु एक दूरगामी योजना है। यह योजना युवाओं को रोजगार/ स्वरोजगार के साथ-साथ आर्थिक रूप से सक्षम करने एवं भविष्य में अन्य क्षेत्रों में पुनः रोजगार हेतु स्वर्णिम अवसर प्रदान किये जाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के द्वारा सेनाओं में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने जा रही है। योजना के बारे में पूर्ण जानकारी के अभाव में समाज में जो मिथक व भ्रान्तियां है उसे दूर करने के लिए सभी से अनुरोध किया कि युवाओं को सटीक जानकारी पहुंचाने व उन्हें शीघ्र ही प्रारम्भ हो रही भर्ती प्रकिया की तैयारी करने एवं उनके बेहतर भविष्य हेतु प्रेरित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी युवा इस योजना से रोजगार प्राप्त करते हैं, वे चार साल के बाद राज्य सरकारों/केन्द्र सरकार अथवा निजी क्षेत्र की प्रतियोगी परिक्षाओं में वरीयता प्राप्त कर पुनः रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना का विरोध प्रदर्शन करते हुये जो युवा उपद्रव फैलाते हुए पाये जाते हैं, वे चरित्र सत्यापन (पुलिस वैरीफिकेशन) के अभाव में भविष्य में किसी भी सेवायोजन हेतु पात्रता की श्रेणी में नहीं आयेंगे।
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दिनेश त्रिपाठी ने भी इस योजना के बारे में बताते हुये अवगत कराया कि जो भी युवा इस योजना के बारे में कोई भी सुझाव या मन्तव्य देना चाहते हैं, वे कानून की परिधि में रहकर ज्ञापन के रूप में शान्तिपूर्ण तरीके से अपना विचार व्यक्त कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने उपस्थित सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों बंधुओं से आग्रह किया कि वे सेना में तैयारी करने वाले युवाओं को स्थानीय स्तर पर गहन सम्पर्क कर इस योजना के दूरगामी परिणामों से युवाओं एवं उनके अभिभावकों को अवगत करायें तथा उन्हें अराजक तत्वों से दूर रहने हेतु सचेत भी करें ताकि वे अपने स्वर्णिम भविष्य की ओर बढ़ सकें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री नरेन्द्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती विजेता, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी, सेना से सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिकगण व अन्य जनपदीय अधिकारीगण आदि सम्बन्धित उपस्थित रहे।
-------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

साई ऊदल फौजी अकादमी के प्रबंध निदेशक ऊदल फौजी रुझेई उन्नाव ने भी बैठक में भाग लिया।

18/06/2022
18/06/2022

*अग्नि पथ भर्ती योजना*
अकादमी का कोई भी छात्र विरोध प्रदर्शन का हिस्सा नही बनेगा, अन्यथा पुलिस द्वारा कार्य वाही कर FIR लिखने के आदेश आ चुके हैं।

आज्ञा से- साई ऊदल फौजी अकादमी

18/06/2022

*अग्नि पथ भर्ती योजना*
अकादमी का कोई भी छात्र विरोध प्रदर्शन का हिस्सा नही बनेगा, अन्यथा पुलिस द्वारा कार्य वाही कर FIR लिखने के आदेश आ चुके हैं।
आज्ञा से- साई ऊदल फौजी अकादमी

15/06/2022
15-06-2022अमर उजाला हिंदी दैनिक समाचार पत्रअग्निवीर आर्मी भर्ती
15/06/2022

15-06-2022
अमर उजाला हिंदी दैनिक समाचार पत्र
अग्निवीर आर्मी भर्ती

अग्नि पथ
15/06/2022

अग्नि पथ

Address

Lalkunwa Bhojpu Highway Bighapur
Unnao

Opening Hours

Monday 5:30am - 5pm
Tuesday 5:30am - 5pm
Wednesday 5:30am - 5pm
Thursday 5:30am - 5pm
Friday 5:30am - 5pm
Saturday 5:30am - 5pm

Telephone

+919532625003

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sai Udal Fauzi Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sai Udal Fauzi Academy:

Share

Category