Eat Right Ujjain

Eat Right Ujjain Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI), has initiated the Eat Right India movement to c

19/10/2025
19/10/2025

आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर जिला उज्जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन उज्जैन द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से ग्राम बदरखाँ बैरसिया तहसील व जिला उज्जैन में संचालित अवैध मावा फैक्ट्री पर छापेमार कार्यवाही की गई। मौके पर मिलावटी मावा निर्माण होते पाया, जिस पर फड सेफ्टी टीम द्वारा नमूनें लेकर मिलावटी खाद्य सामग्री जप्त कर विनष्ट की गई तथा निर्माण स्थल को सील किया गया।
Food Safety and Standards Authority of India

आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर जिला उज्जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन उज्जैन द्वारा पुलिस प्रशासन ...
19/10/2025

आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर जिला उज्जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन उज्जैन द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से ग्राम बदरखाँ बैरसिया तहसील व जिला उज्जैन में संचालित अवैध मावा फैक्ट्री पर छापेमार कार्यवाही की गई। मौके पर मिलावटी मावा निर्माण होते पाया, जिस पर फड सेफ्टी टीम द्वारा नमूनें लेकर मिलावटी खाद्य सामग्री जप्त कर विनष्ट की गई तथा निर्माण स्थल को सील किया गया।
Food Safety and Standards Authority of India

कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा उज्जैन में विभिन्न प्रतिष्ठानों से मावा, दूध, तेल,...
17/10/2025

कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा उज्जैन में विभिन्न प्रतिष्ठानों से मावा, दूध, तेल, बेसन, नमकीन आदि के नमूने लेकर जांच हेतु भोपाल प्रयोगशाला भेजे गए।

सेवा पखवाडा अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27.09.2025 को शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय उज्जैन में छात्राओं को सुरक्षित ख...
27/09/2025

सेवा पखवाडा अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27.09.2025 को शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय उज्जैन में छात्राओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ के संबंध मंे जानकारी देकर नमक, तेल, शक्कर की मात्रा सीमित करने का सुझाव दिया गया एवं ईट राइट के अंतर्गत किये जा रहे विविध कार्यों की जानकारी दी गई।

आज दिनांक 26.09.2025 को सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत उज्जैन शहर स्थित क्षीरसागर चौपाटी एवं अन्य छोटे फुटकर खाद्य विक्रेताओ...
26/09/2025

आज दिनांक 26.09.2025 को सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत उज्जैन शहर स्थित क्षीरसागर चौपाटी एवं अन्य छोटे फुटकर खाद्य विक्रेताओं का नेस्ले इंडिया प्राईवेट लिमिटेड एवं नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य रजिस्ट्रेशन के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं तेल, नमक व शक्कर की मात्रा थोड़ा करने के सुझाव दिये।

26/09/2025

आज दिनांक 26.09.2025 को सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत उज्जैन शहर स्थित क्षीरसागर चौपाटी एवं अन्य छोटे फुटकर खाद्य विक्रेताओं का नेस्ले इंडिया प्राईवेट लिमिटेड एवं नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य रजिस्ट्रेशन के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं तेल, नमक व शक्कर की मात्रा थोड़ा करने के सुझाव दिये।

आज दिनांक 26.09.2025 को सेवा पखवाडा अंतर्गत नगर निगम झोन क्रमांक 05 मक्सी रोड उज्जैन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में खाद्...
26/09/2025

आज दिनांक 26.09.2025 को सेवा पखवाडा अंतर्गत नगर निगम झोन क्रमांक 05 मक्सी रोड उज्जैन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में खाद्य सुरक्षा संबंधित जानकारी दी गई। शिविर में आई महिलाओं को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम की जानकारी देकर बताया गया कि स्वास्थ्य के लिये नमक, शक्कर, तेल का सीमित मात्रा में उपयोग करना चाहिए एवं खाद्य सुरक्षा अन्य जानकारियाँ बताई गई।

 #स्ट्रीट फूड वेंडर्स को दिया गया खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण #आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर जिला उज्...
25/09/2025

#स्ट्रीट फूड वेंडर्स को दिया गया खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण #
आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर जिला उज्जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन उज्जैन द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत आज दिनांक 25.09.2025 को उज्जैन शहर स्थित टॉवर चौपाटी, कोठी रोड़ चौपाटी, कॉसमॉस माल चौपाटी एवं अन्य छोटे फुटकर खाद्य विक्रेताओं का नेस्ले इंडिया प्राईवेट लिमिटेड एवं नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बसंतदत्त शर्मा द्वारा स्ट्रीट फूड वेंडर्स को खाद्य रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्रियों का निर्माण एवं करने के निर्देश दिये गये। श्री बसंतदत्त शर्मा द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को अपने खाद्य पदार्थों में मोनो सोडियम ग्लूटामेट एवं खाद्य रंग के सयमित उपयोग करने एवं तेल, नमक व शक्कर की मात्रा थोड़ा करने के सुझाव दिये। साथ ही श्री बसंतदत्त शर्मा ने खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपेक्षा की खाद्य कारोबारकर्ता फल, सब्जी व मिलेट्स के अधिकतम उपयोग को बढ़ावा दें। एफएसएसएआई भारत सरकार के अधिकृत ट्रेनर श्री विशाल आनन्द द्वारा खाद्य सुरक्षा के संबंध में एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में विस्तार से एवं प्रभावशील तरीके से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम अलग-अलग चरणों में लगभग 200 से अधिक स्ट्रीट फूड वेंडर्स को दिया गया। प्रशिक्षण में फूड सेफ्टी सुपरवाईजर ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट, केप, एपरिन, ग्लब्स, साबुन आदि कीट प्रदाय की गई।

*पखवाड़ा अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनजागरूकता अभियान आयोजित* आयुक्त खाद्य सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा प्रशासन ...
25/09/2025

*पखवाड़ा अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनजागरूकता अभियान आयोजित*

आयुक्त खाद्य सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा प्रशासन मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देश पर कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला उज्जैन द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान अतंर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आज दिनांक 17.09.2025 को जिला चिकित्सालय चरक भवन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, एएनएम एवं मरीज व मरीज के परिजनों को सुरक्षित भोजनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया विभाग द्वारा वीडियो के माध्यम से उपस्थित जन सामान्य को ईट राइट अभियान की जानकारी देकर अपने सेहत के प्रति सजग रहने खान-पान में नमक, तेल व शक्कर की मात्रा थोड़ा कम करने तथा प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियों में सम्मिलित रहने के लिये प्रशिक्षित किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बसंतदत्त शर्मा द्वारा बताया गया कि हमें अपने दैनिक आहार में फल, सब्जियाँ, दूध, दाले एवं मोटा अनाज को शामिल किया जावे। श्री बसंतदत्त शर्मा ने बताया कि हमें मौंसमी एवं स्थानीय खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देना चाहिए, इससे पर्यावरण को बचाने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। साथ ही इससे हमें सस्ता एवं ताजा खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध हो सकेगा। श्री बसंतदत्त शर्मा ने इसके लिये ‘‘इट लोकल इट सीजनल’’ के स्लोगन पर जोर दिया।

Address

KSHIRSAGAR Road UJJAIN
Ujjain
456001

Telephone

+917000534118

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Eat Right Ujjain posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Eat Right Ujjain:

Share

Category