Sambhal City

Sambhal City Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sambhal City, Sports Event, Sambhal.

आज एक ऐसी शख्सियत के बारे में लिखने का मन हुआ, जिनसे कई बार मुलाकात और बातचीत का मौका मिला। नाम है सैयद गुलज़ार अहमद हाश...
01/05/2026

आज एक ऐसी शख्सियत के बारे में लिखने का मन हुआ, जिनसे कई बार मुलाकात और बातचीत का मौका मिला। नाम है सैयद गुलज़ार अहमद हाशमी साहब, संभल के रहने वाले एक सच्चे समाजसेवी।

मेरी नज़र में अगर कोई व्यक्ति ईमानदारी, दूरदर्शिता और खामोशी से काम करने का असली उदाहरण है, तो वो यही हैं। सबसे खास बात यह है कि इन्होंने बिना किसी राजनीतिक पद या ताकत के, संभल के विकास के लिए कई अहम काम किए—चाहे रोडवेज बस अड्डे की बात हो, बाईपास हो या अन्य जनहित के मुद्दे।

कई बार उनसे कहा गया कि आप विधानसभा चुनाव लड़िए, लेकिन उनका जवाब हमेशा यही रहा कि “मैं अल्लाह की रज़ा के लिए, सवाब की नीयत से लोगों के काम करता हूं, राजनीति में नहीं आना चाहता।”

लेकिन मेरा मानना है कि ऐसे ही लोगों को आगे आना चाहिए। अगर बिना पावर के कोई इतना कुछ कर सकता है, तो सोचिए अगर उन्हें विधायक बनने का मौका मिले, तो संभल की तस्वीर ही बदल सकती है।

यह सिर्फ मेरी राय नहीं, बल्कि बहुत से लोगों की भावना है कि सैयद गुलज़ार अहमद हाशमी जैसे ईमानदार और काबिल इंसान को राजनीति में लाकर आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

देखते हैं आगे क्या होता है, लेकिन दिल से दुआ है कि ऐसे लोग आगे आएं और संभल का नाम रोशन करें।

सम्भल शहर की जानी-मानी शख़्सियत, RTI व सामाजिक एक्टिविस्टजनाब सैयद गुलज़ार अहमद हाशमी साहब को उनके यौमे-पैदाइश के मुबारक...
30/01/2026

सम्भल शहर की जानी-मानी शख़्सियत, RTI व सामाजिक एक्टिविस्ट
जनाब सैयद गुलज़ार अहमद हाशमी साहब को उनके यौमे-पैदाइश के मुबारक मौके पर दिल की गहराइयों से ढेरों मुबारकबाद।
अल्लाह तआला आपको सेहत, सलामती, लंबी उम्र और समाज की बेहतरी के लिए इसी तरह बेख़ौफ़ व बेबाक आवाज़ बुलंद करते रहने की तौफ़ीक़ अता फरमाए।
आपकी समाज के प्रति निस्वार्थ सेवाएँ और सच के लिए संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं।
🎉 जन्मदिन मुबारक हो 🎉

11/12/2025
18/11/2025
18/11/2025

“संभल जनपद की तरक़्क़ी में RTI एक्टिविस्ट सय्यद गुलज़ार अहमद हाश्मी का योगदान निरंतर नई मिसालें स्थापित कर रहा है। वर्षों से लंबित पड़े मुद्दों को वे न केवल सामने लाते हैं, बल्कि समाधान तक पहुँचाकर जनता को वास्तविक राहत भी दिलाते हैं।

रिंग रोड रूपी बायपास का मामला हो, संभल में रोडवेज़ स्टैंड के निर्माण की माँग हो, या फिर शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए उठाए गए कदम—हर स्तर पर सय्यद गुलज़ार अहमद हाश्मी ने अपनी क़लम की ताक़त से प्रशासन को सक्रिय किया और सकारात्मक कार्रवाई कराई।

अब रेलवे क्रॉसिंग पर ऑटोमेटिक फाटक लगवाने की पहल और क्रॉसिंग के दोनों ओर डामर से मरम्मत का कार्य भी उन्हीं के निरंतर प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है। यह कार्य आम जनता के लिए बड़ी राहत साबित हुआ है।

सच्चाई यह है कि जो व्यक्ति जनता की परेशानी को अपनी ज़िम्मेदारी समझकर आवाज़ उठाता हो, जिस पर प्रशासन भी भरोसा करे और लोग भी—ऐसे संघर्षशील और जज़्बे से भरे इंसान का नाम है सय्यद गुलज़ार अहमद हाश्मी। संभल के लिए उनका कार्य आज प्रेरणा, जागरूकता और बदलाव की एक मजबूत मिसाल बन चुका है।”

18/11/2025

संभल जनपद की तरक़्क़ी में RTI एक्टिविस्ट सय्यद गुलज़ार अहमद हाश्मी का योगदान निरंतर नई मिसालें स्थापित कर रहा है। वर्षों से लंबित पड़े मुद्दों को वे न केवल सामने लाते हैं, बल्कि समाधान तक पहुँचाकर जनता को वास्तविक राहत भी दिलाते हैं।

रिंग रोड रूपी बायपास का मामला हो, संभल में रोडवेज़ स्टैंड के निर्माण की माँग हो, या फिर शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए उठाए गए कदम—हर स्तर पर सय्यद गुलज़ार अहमद हाश्मी ने अपनी क़लम की ताक़त से प्रशासन को सक्रिय किया और सकारात्मक कार्रवाई कराई।

अब रेलवे क्रॉसिंग पर ऑटोमेटिक फाटक लगवाने की पहल और क्रॉसिंग के दोनों ओर डामर से मरम्मत का कार्य भी उन्हीं के निरंतर प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है। यह कार्य आम जनता के लिए बड़ी राहत साबित हुआ है।

सच्चाई यह है कि जो व्यक्ति जनता की परेशानी को अपनी ज़िम्मेदारी समझकर आवाज़ उठाता हो, जिस पर प्रशासन भी भरोसा करे और लोग भी—ऐसे संघर्षशील और जज़्बे से भरे इंसान का नाम है सय्यद गुलज़ार अहमद हाश्मी। संभल के लिए उनका कार्य आज प्रेरणा, जागरूकता और बदलाव की एक मजबूत मिसाल बन चुका है।”

02/09/2025

I got over 10 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

02/09/2025

🚧 सम्भल के लिए ऐतिहासिक कदम 🚍

आज से नये रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। यह सम्भल की जनता के लिए बहुत बड़ी सौगात है।

इस कार्य को सम्भव बनाने में समाजसेवी एवं RTI एक्टिविस्ट सय्यद गुलज़ार अहमद हाश्मी साहब की लगातार कोशिशों और प्रयासों का बड़ा योगदान है।

🙏 हम सभी सम्भलवासी उनकी इस मेहनत और लगन के लिए दिल से शुक्रगुज़ार हैं।

अब जल्द ही सम्भल को एक आधुनिक और सुविधाजनक बस अड्डा मिलने जा रहा है।

रेल मंत्री के आदेश पर बदलेगी सिरसी क्रॉसिंग की किस्मत सम्भल। सम्भल–मुरादाबाद मार्ग पर स्थित सिरसी रेलवे क्रॉसिंग की जर्ज...
14/08/2025

रेल मंत्री के आदेश पर बदलेगी सिरसी क्रॉसिंग की किस्मत

सम्भल। सम्भल–मुरादाबाद मार्ग पर स्थित सिरसी रेलवे क्रॉसिंग की जर्जर सड़क अब इतिहास बनने जा रही है। महज़ आठ महीने पहले बनाई गई इस सड़क की पोल बरसात के साथ ही खुल गई, जब यह जगह-जगह टूटकर खतरनाक गड्ढों में बदल गई। रोज़ाना इस मार्ग से गुज़रने वाले सैकड़ों वाहन चालक और स्थानीय निवासी परेशानियों का सामना कर रहे थे, लेकिन उनकी आवाज़ तब तक किसी ने नहीं सुनी, जब तक समाजसेवी सैयद गुलज़ार अहमद हाशमी ने पहल नहीं की।

गौरतलब है कि आठ महीने पूर्व भी सैयद गुलज़ार अहमद हाशमी की शिकायत पर ही इस सड़क की रिपेयरिंग कराई गई थी, लेकिन तब उनका अनुरोध सीमेंट-कंक्रीट (सीसी) रोड बनाने का था, जो अब जाकर पूरा होता नज़र आ रहा है। इस बार हाशमी ने सीधे रेल मंत्री को पत्र भेजकर घटिया निर्माण की शिकायत और स्थायी समाधान के तौर पर सीसी रोड बनाने का अनुरोध किया। उनकी लगातार मेहनत ने असर दिखाया और रेलवे मंत्रालय ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामला मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को भेजा। डीआरएम कार्यालय ने लिखित में आश्वासन दिया है कि अब सड़क को सीसी से बनाया जाएगा, ताकि यह वर्षों तक मजबूत और टिकाऊ बनी रहे।

निर्माण के दौरान भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था भी रहेगी, जिससे काम तेज़ी से पूरा किया जा सके। हाशमी का कहना है कि इस बार हर सामग्री की गुणवत्ता पर सख़्त निगरानी रखी जाएगी और सिरसी क्रॉसिंग की सड़क को इतनी मज़बूत बनाया जाएगा कि आने वाले कई सालों तक यहाँ किसी गड्ढे का नामोनिशान न रहे।

स्थानीय जनता का कहना है कि यह सिर्फ एक सड़क का काम नहीं, बल्कि जनता की ताक़त और एक जागरूक नागरिक की मेहनत का नतीजा है, जिसने सरकार को कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया। अब सबकी नज़र उस दिन पर टिकी है जब यह सड़क नई, चमचमाती सीसी रोड के रूप में सम्भलवासियों के सामने होगी।

04/07/2025

Address

Sambhal

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sambhal City posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category