16/09/2026
उत्तर प्रदेश में वीआईपी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर गंगाजल हाथ में लेकर निषाद समाज के हक, अधिकार और आरक्षण के लिए संकल्प दिला रहे हैं।
वाराणसी में श्री सूचित निषाद जी, जौनपुर में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामभारत निषाद जी एवं श्री इंद्रजीत निषाद जी, चंदौली में श्री शिवचरण बिंद जी, फतेहाबाद में श्री सत्य प्रकाश निषाद जी, मिर्जापुर में श्री आनंद कुमार केवट जी, गाजीपुर में प्रदेश महासचिव श्री मनीष चौधरी जी, कुशीनगर में जिलाध्यक्ष श्री शौखी निषाद जी, देवरिया में जिला उपाध्यक्ष श्री सोनू निषाद जी, बलिया में श्री अजय सहनी जी तथा महाराजगंज में श्री दीनानाथ सहनी जी के नेतृत्व में यह संकल्प अभियान लगातार जारी है।
निषाद समाज के सम्मान, हक-अधिकार और आरक्षण के लिए गंगाजल हाथ में लेकर लिया जा रहा यह संकल्प केवल आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए है।
इस ऐतिहासिक अभियान को जन-जन तक पहुंचाने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक धन्यवाद। आपका संघर्ष और समर्पण आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा