12/01/2026
Call Forwarding का गलत इस्तेमाल आज बड़े cyber frauds का एक ज़रिया बन चुका है।
Scammers धोखे से आपको कुछ ऐसे numbers dial करने को कहते हैं, जिनके पहले *21*, *61*, *67* जैसे codes लगे होते हैं।
जैसे ही आप इन codes को dial करते हैं, आपका call forwarding activate हो जाता है।
इसके बाद आपके bank calls, OTPs और verification codes सीधे fraudsters तक पहुँच जाते हैं, जिससे financial fraud और account takeover का खतरा बढ़ जाता है।
कैसे बचें:
• * #21 # dial करके call forwarding status check करें
• # #002 # dial करें - इससे सभी call forwarding services deactivate हो जाती हैं
• Unknown callers के बताए किसी भी code को कभी dial न करें
इस संबंध में Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C), Ministry of Home Affairs द्वारा आधिकारिक advisory जारी की गई है:
https://i4c.mha.gov.in/theme/resources/advisories/Advisory-USSD%20based%20account%20takeover-TAU_ADV_007.pdf
Cyber fraud की स्थिति में 1930 पर call करें या cybercrime.gov.in पर report करें।