Cricket

Cricket Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Cricket, Sports Event, Pir Barhauna, Patna New City.

08/03/2019

भारत के 251 रन के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 49.3 ओवर में 242 रन ही बना सकी.

LIVE STREAMING ON HOTSTAR .Target see below👇👇👇👇👇
08/03/2019

LIVE STREAMING ON HOTSTAR .
Target see below👇👇👇👇👇

India beat Australia by 8 runs || 2nd odi of 5 || See highlights on hotstar ||
05/03/2019

India beat Australia by 8 runs ||
2nd odi of 5 ||
See highlights on hotstar ||

23/07/2018

दोपहर 3:30 बजे हो सकता है पहला टेस्ट मैच | देखे संभावित टीम| ये खिलाडी हो सकते है बाहर| नमस्कार दोस्तों भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों का सीरीज खेला जाने वाला है | यह मैच 1 अगस्त से खेला जाएगा, भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से यह मैच खेला जाएगा | आज हम उन खिलाड़ियों की बात करेंगे जिन्हें पहले टेस्ट में खिलाया जा सकता है, आइए देखते हैं किन खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है |

भारत की संभावित 11

Third party image reference
शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पन्त, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह

इन खिलाड़ियों को किया जा सकता है बाहर

मुरली विजय, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, करुण नायर, रविन्द्र जडेजा, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर

आपको क्या लगता है पहले टेस्ट में कौन सी टीम जीतेगी आप हमें नीचे कमेंट करके अपनी राय दे सकते हैं और ऐसे ही जानकारी पाने के लिए आप हमें फॉलो भी कर सकते हैं |

क्रिकेट के बारे में महत्वपूर्ण बातें और तथ्य – Cricket Important things and Facts in Hindiक्रिकेट की पिच   की लम्बाई 22 ...
22/07/2018

क्रिकेट के बारे में महत्वपूर्ण बातें और तथ्य – Cricket Important things and Facts in Hindi

क्रिकेट की पिच की लम्बाई 22 गज और चौड़ाई 10 फुट होती है
क्रिकेट के स्टम्प की ऊंचाई 28 इंच की होती है
क्रिकेट की गेंद (Cricket ball) की परिधि 9 इंच की होती है
क्रिकेट की गेंद का वजन 155.9 से 163.0 ग्राम होता है
क्रिकेट के बल्ले की लम्बाई 970 मिमी तथा चोडाई 108 मिमी होती है
क्रिकेट मैच में प्रथम – first in cricket match

पहला टेस्ट मैच (First Test match) — 15 मार्च, 1877 को (आस्ट्रेलिया)
पहला टेस्ट (First Test) — मेलबोर्न (आस्ट्रेलिया में)
पहला रन (First Run) — चार्ल्स बैनरमैन (आस्ट्रेलिया)
पहला विकेट (First Wickets) — हिल (इंग्लैण्ड)
पहला विकेट किसका — टाम्सन (आस्ट्रेलिया)
पहली जीत (First Win) — 45 रन (आस्ट्रेलिया)
पहला ओवर (First over) — अल्फ़्रेडशा (इंग्लैण्ड)
पहला टेस्ट शतक (first Test century) — बैनरमैन (165 रन) (आस्ट्रेलिया)
पहला दोहरा टेस्ट शतक (first Test double century) — मुर्डोच (211 रन) (आस्ट्रेलिया — 1877)
99 पर आउट पहला खिलाड़ी (first player out on 99) — क्लेम हिल (आस्ट्रेलिया — 1901-2)
सबसे कम रनों से (Low-run) — पहली विजय (आस्ट्रेलिया के विरुद्ध इंग्लैण्ड)
सबसे अधिक रनों से — पहली जीत (इंग्लैण्ड के विरुद्ध आस्ट्रेलिया) (675 रन) (1928-29)
पहला खिलाड़ी शुरू से अन्त तक — मुर्डोच (153 रन) (1880) (आस्ट्रेलिया के विरुद्ध इंग्लैण्ड)
एक वर्ष में 1000 रन बनाने वाला पहला खिलाड़ी — क्लेम हिल (आस्ट्रेलिया) (1060 रन)
पाँच टेस्टों में हारने व जीतने वाला पहला देश — जीत (आस्ट्रेलिया, 1920-21), हार (इंग्लैण्ड)
पहला शतक प्रतिद्वन्द्वी कप्तानों द्वारा — (1913-14) जे. डगलस (109) और एच. टेलर (119) (दक्षिण अफ़्रीका के विरुद्ध इंग्लैण्ड)
पहला टेस्ट कब से किस देश में — 1- आस्ट्रेलिया, 1877 2- इंग्लैण्ड, 1880, 3-वेस्टइंडीज़, 1900, 4- भारत, 1932 5- न्यूज़ीलैण्ड, 1929-30, 6- पाकिस्तान, 1952

इतने बजे होगा मैच शुरू हो सकता है मैच:-भारत और इंग्लैंड का दूसरा टी-20 मुकाबला भारतीय समय के अनुसार 10:00 बजे शुरू होना ...
05/07/2018

इतने बजे होगा मैच शुरू हो सकता है मैच:-भारत और इंग्लैंड का दूसरा टी-20 मुकाबला भारतीय समय के अनुसार 10:00 बजे शुरू होना है परंतु बारिश की संभावना को देखते टॉस होने में देरी हो सकती है और मैच देरी से शुरू हो सकता है। और अगर बारिश नहीं होती है तो टॉस 10 बजे होगा और 10:30 बजे मेच शुरू हो जाएगा। फिलहाल बारिश की पूर्ण रूप अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।वहीं अगर बारिश होती

क्रिकेट एक बल्ले और गेंद का दलीय खेल है जिसकी शुरुआत दक्षिणी इंग्लैंड में हुई थी। इसका सबसे प्राचीन निश्चित संदर्भ १५९८ ...
19/03/2018

क्रिकेट एक बल्ले और गेंद का दलीय खेल है जिसकी शुरुआत दक्षिणी इंग्लैंड में हुई थी। इसका सबसे प्राचीन निश्चित संदर्भ १५९८ में मिलता है, अब यह १०० से अधिक देशों में खेला जाता है।[1] क्रिकेट के कई प्रारूप हैं, इसका उच्चतम स्तर टेस्ट क्रिकेट है, जिसमें वर्तमान प्रमुख राष्ट्रीय टीमें इंडिया(भारत), ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैण्ड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैण्ड, पाकिस्तान, ज़िम्बाब्वे , बांग्लादेश अफ़ग़ानिस्तान और आयरलैण्ड हैं।[2]

क्रिकेट

बल्लेबाज को गेंदबाजी करता हुआ एक गेंदबाज। मैदान के मध्य स्थित पट्टी क्रिकेट पिच है। पिच के प्रत्येक किनारे पर लकड़ी के तीन स्टम्पों व दो गुल्लियों के समूह को व़िकेट कहा जाता है तथा सफेद रेखाएं क्रीज़ कहलाती हैं।
सर्वोच्च नियंत्रण निकाय
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद
उपनाम
"The Gentleman's game" "सज्जनों का खेल"
सबसे पहले खेला गया
१६वीं शताब्दी
विशेषताएँ
दल के सदस्य
प्रत्येक दल में ११ खिलाड़ी
स्थानापन्न खिलाड़ी केवल क्षेत्ररक्षण के लिए
मिश्रित लिंग
एकल लिंग खेल
वर्गीकरण
दलीय खेल, बल्ले और गेंद का
उपकरण
क्रिकेट बाल, क्रिकेट बैट,
व़िकेट: स्टंप, गुल्ली
स्थल
क्रिकेट मैदान
ओलंपिक
१९००
वरीयता में टेस्ट क्रिकेट के बाद एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को गिना जाता है जिसका 2011 का क्रिकेट विश्वकप भारत ने जीता था; इस टूर्नामेंट को २०० से अधिक देशों में टेलीविजन पर दिखाया गया था और अनुमानतः २ बिलियन से अधिक दर्शकों ने देखा था।[3][4] एक क्रिकेट मुकाबले में ११ खिलाड़ियों के दो दल होते हैं[5] इसे घास के मैदान में खेला जाता है, जिसके केन्द्र में भूमि की एक समतल लम्बी पट्टी होती है जिसे पिच कहते हैं। विकेट लकड़ी से बनी होती हैं, जिसे पिच के प्रत्येक सिरे में लगाया जाता है और उसका प्रयोग एक लक्ष्य के रूप में किया जाता है। गेंदबाज क्षेत्ररक्षण टीम का एक खिलाड़ी होता है, जो गेंदबाजी के लिए एक सख्त, चमड़े की मुट्ठी के आकार की 5.5 औंस (160 ग्राम) क्रिकेट की गेंद को एक विकेट के पास से दूसरे विकेट की और डालता है, जिसे विपक्षी टीम के एक खिलाड़ी बल्लेबाज के द्वारा बचाया जाता है।

आम तौर पर गेंद बल्लेबाज के पास पहुँचने से पहले एक बार टप्पा खाती है। अपने विकेट की रक्षा करने के लिए बल्लेबाज लकड़ी के क्रिकेट के बल्ले से गेंद को खेलता है। इसी बीच गेंदबाज की टीम के अन्य सदस्य मैदान में क्षेत्ररक्षक के रूप में अलग-अलग स्थितियों में खड़े रहते हैं, ये खिलाड़ी बल्लेबाज को दौड़ बनाने से रोकने के लिए गेंद को पकड़ने का प्रयास करते हैं और यदि सम्भव हो तो उसे आउट करने की कोशिश करते हैं। बल्लेबाज यदि आउट नहीं होता है तो वो विकेटों के बीच में भाग कर दूसरे बल्लेबाज ("गैर स्ट्राइकर") से अपनी स्थिति को बदल सकता है, जो पिच के दूसरी ओर खड़ा होता है। इस प्रकार एक बार स्थिति बदल लेने से एक रन बन जाता है। यदि बल्लेबाज गेंद को मैदान की सीमारेखा तक हिट कर देता है तो भी रन बन जाते हैं। स्कोर किए गए रनों की संख्या और आउट होने वाले खिलाड़ियों की संख्या मैच के परिणाम को निर्धारित करने वाले मुख्य कारक हैं।

यह कई बातों पर निर्भर करता है कि क्रिकेट के खेल को ख़त्म होने में कितना समय लगेगा। पेशेवर क्रिकेट में यह सीमा हर पक्ष के लिए २० ओवरों से लेकर ५ दिन खेलने तक की हो सकती है। खेल की अवधि के आधार पर विभिन्न नियम हैं जो खेल में जीत, हार, अनिर्णीत (ड्रा), या बराबरी (टाई) का निर्धारण करते हैं।

क्रिकेट मुख्यतः एक बाहरी खेल है और कुछ मुकाबले कृत्रिम प्रकाश (फ्लड लाइट्स) में भी खेले जाते हैं। उदाहरण के लिए, गरमी के मौसम में इसे संयुक्त राजशाही, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में खेला जाता है जबकि वेस्ट इंडीज, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में ज्यादातर मानसून के बाद सर्दियों में खेला जाता है।

मुख्य रूप से इसका प्रशासन दुबई में स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के द्वारा किया जाता है, जो इसके सदस्य राष्ट्रों के घरेलू नियंत्रित निकायों के माध्यम से विश्व भर में खेल का आयोजन करती है। आईसीसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले पुरूष और महिला क्रिकेट दोनों का नियंत्रण करती है। हालांकि पुरूष, महिला क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं पर नियमों के अनुसार महिलाएं पुरुषों की टीम में खेल सकती हैं।

नियम संहिता के रूप में होते हैं जो, क्रिकेट के कानून कहलाते हैं[6] और इनका अनुरक्षण लंदन में स्थित मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एम सी सी) के द्वारा किया जाता है। इसमें आई सी सी और अन्य घरेलू बोर्डों का परामर्श भी शामिल होता है।

इसे छोड़ दिया जाय या धो डाला जाय
08/02/2018

इसे छोड़ दिया जाय या धो डाला जाय

31/10/2017

Address

Pir Barhauna
Patna New City
801305

Telephone

9304757240

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cricket posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category