समता युवा संघ नोखा

समता युवा संघ नोखा Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from समता युवा संघ नोखा, Sports Event, Jain Jawahar Bhawan, Nokha.

05/10/2022
21/01/2020

जय महावीर जय गुरू राम

युग निर्माता आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब के मुखारविंद से 11 फरवरी को मुमुक्षु यश लुनिया सुपुत्र गौतम चंदजी ममता देवी लुनिया नोखामंडी की जैन भागवती दीक्षा घोषित
बालोतरा मे
राम गुरु विराट है दीक्षाओ का ठाठ है 🙏🙏🙏

17/02/2019

🙏🏻 *जैन भागवती दीक्षा व श्रमण भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव,नोखा*🙏🏽

*परम पूज्य आचार्य प्रवर 1008 श्री रामलालजी म.सा.* ने अत्यंत कृपा का वर्षण करते हुवे साधु मर्यादा के अंतर्गत रखे जाने वाले सभी आगारों सहित *मुमुक्षु करिश्मा सुनील जी कोटड़िया (नंदूरबार, महाराष्ट्र)* की जैन भागवती दीक्षा व श्रमण भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2019 का पावन प्रसंग *नोखा* को प्रदान किया है। यह नोखा संघ के लिए गौरव का प्रसंग है।
सभी श्री संघो एवं श्रावक - श्राविकाओं से हमारा विनम्र अनुरोध है कि आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर नोखा संघ को आतिथ्य सेवा का लाभ प्रदान करावें।

👉🏿इस पावन अवसर पर पधारने वाले सभी श्रावक-श्राविकाओं से हमारा निवेदन है कि आपके पधारने की अग्रिम सूचना हमें निम्न संपर्क सूत्र पर प्रदान करावें ताकि समुचित व्यवस्था की जा सके।

*श्री किशनलाल कांकरिया*- 9414147607 (संयोजक)
*श्री सुंदरलाल डागा*- 9351465515 (सह-संयोजक)
*श्री नवीन कांकरिया*- 9414147002
(आवास - निवास संयोजक)

*कृपया आपके आगमन की सूचना निम्न फॉरमेट में प्रदान करावें:-*

1. संघ अथवा मुखिया का नाम
2. स्थान-
3. मोबाइल नंबर (किन्हीं दो के)
4.यात्री पुरुष संख्या
5. यात्री महिला संख्या
6.बच्चे संख्या
7.आगमन की तारीख एवं समय
8.आगमन का साधन
9. प्रस्थान का समय-
🙏🏽आप सभी से पुनः निवेदन अवश्य पधारें और सुचारू एवं समुचित व्यवस्था हेतु समय पर सूचना प्रदान करावें।

निवेदक
सिकरचंद पींचा विमल आंचलिया
अध्यक्ष मंत्री
श्री साधुमार्गी जैन संघ, नोखा

27/03/2018
13/12/2017

मन को वश में करने के ऊपर बहुत सुन्दर कहानी है ! एक व्यक्त्ति के पास बहुत ही हिष्ट-पुष्ट घोड़ा था ! लेकिन कोई उस घोड़े को वश नहीं कर पाता था ! कई राज्यों से गुज़रते हुए वह जब एक राज्य में आया तो राजा को खबर मिली कि एक बहुत ही हिष्ट-पुष्ट घोड़ा है लेकिन वश में नहीं होता ! जो उसको वश में करेगा उसको वो घोड़ा फ्री में मिल जाऐगा ! राजा ने ऐसे ही एक भरे मैदान के अन्दर अपने उस्तादों को बुलाया और कहा कि जो घोड़े को वश में करेगा उसको राजा की तरफ से भी इनाम मिलेगा ! कई उस्ताद आये उसको वश में करने के लिए , लेकिन जैसे ही नज़दीक जाते थे वो उछालकर के फेंक देता था या सामने से आक्रमण कर देता था ! घोड़ा वश में नहीं हो रहा था ! सारे उस्ताद जब फेल हो गये घोड़े को वश करने में तो राजा उदास हो गया कि हमारे राज्य में ऐसा कोई नहीं है , जो घोड़े को वश में कर सके ! राजकुमार काफी देर से बैठकर देख रहा था यह सारा दृश्य ! उसने राजा से कहा अगर मुझे अनुमति दें तो मैं इस घोड़े को वश में करना चाहता हूँ ! मुझे अपने में विशवास है ! राजा की अनुमति मिलते ही , राजकुमार ने देखा कि घोड़े को ऐसी दिशा में खड़ा किया गया था , जहाँ से उसकी परछाई लम्बी दिखती थी ! जैसे कोई व्यक्त्ति आगे से या पीछे आता था घोड़े को वश में करने के लिए , तो उसकी परछाई को देखकर घोड़ा भड़क उठता था ! इसलिए पीछे से अगर कोई जाता था तो पीछे लात मार देता था और आगे से कोई जाता था तो उस पर टूट पड़ता था ! सर्वप्रथम राजकुमार ने क्या किया ? धीरे-धीरे घोड़े की दिशा को बदली किया ! इस तरह से बदली किया कि घोड़े की परछाई भी पीछे गिरे ! जो आये उसकी परछाई भी पीछे गिरे ! फिर पीछे से जाकर इस घोड़े को वश में कर लिया ! सबसे पहले उसकी लगाम अपने हाथ में ली और घोड़ा वश में हो गया !
इसलिए भगवान ने अर्जुन को यही विधि बतलाया ! तुम आत्मा इतनी श्रेष्ठ और शक्त्तिशाली हो , इतनी बलवान हो , कि मन रूपी घोड़े को वश में करने के लिए सबसे पहले उसकी दिशा बदलना ज़रूरी है ! आज जिस दिशा में हम अपने मन को खड़ा कर रखें हैं ! उससे मन कभी वश में नहीं होगा ! वो कौन- सी दिशा में है कि जहाँ परछाई गिरती है , आशायें , तृष्णायें , इच्छायें ये सारी परछाई हैं ! जिसको प्राप्त करने में मन लगा हुआ है ! जितनी इच्छायें , तृष्णायें उसके सामने हैं उतना वो भड़कता रहता है , उछलता रहता है , कूदता रहता है , भ्रमण करता रहता है इसलिए सबसे पहले इस घोड़े की दिशा को बदलना आवश्यक है ! आध्यात्मिकता हमें यही समझ देती है कि किस प्रकार हम अपने मन की दिशा को परिवर्तन करें ! एक सकारात्मक दिशा की ओर उसका खड़ा करें ! उसके बाद इन्द्रियों को अनुशासित करें ! फिर उसके ऊपर सवार हो जायें बुद्धि की लगाम हाथ में खींच लो तो मन रूपी घोड़ा वश में हो जायेगा !

11/05/2016
25/04/2016

समता युवा संघ नोखा के नव निर्वाचित अध्यक्ष नवीन जी कांकरिया को मनमोनित किया गया है

Address

Jain Jawahar Bhawan
Nokha
334803

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when समता युवा संघ नोखा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category