C L Sah Thulgaria Birth Centenary Program".

C L Sah Thulgaria Birth Centenary Program". Celebrating birth centenary of C.L SAH THULGHARIA

30/05/2023
23/05/2023

बुजु---------

स्मृतियों के कुछ अंश
जैसे फ्लैशबैक में
कोई सुंदर सी कहानी चल रही हो।
सृजन कई अर्थों में
विचारो के नित नए प्रस्फुटन बन जब प्रेरित कराने लगें,
तब,
गागर में सागर सा
वो युग पुरुष,
वो युगदृष्टा,
सीमाओं परे
गढ़ दे
परिभाषाएं अनन्त।

स्मृतियों के कुछ अंश
जैसे फ्लैशबैक में कोई सुन्दर सी कहानी चल रही हो ।

नेहरु टोपी, ऊनी कोट, कंधे में टंगा झोला जिसमे कुछ किताब या फ़िर फाइल हैं,
एक व्यक्तित्व गहनविचारमग्‍न मुद्रा में,
चला आ रहा है ।
बड़े अपनेपन से लोग,
प्रणाम बुजु, पेलाग बुजु, नमस्कार बुजु
कहते हुवे,
आगे बढ़ रहें हैं।
सहज-भाव से अभिवादन स्वीकारते बुजु,
घर के सदस्य जैसे
कुशलक्षेम पूछते हैं ।

स्मृतियों के कुछ अंश
जैसे फ्लैशबैक में कोई सुंदर सी कहानी चल रही हो।

पदचिन्हों को दूर तक
देखता,
कालखंड का ये हिस्सा,
सदा याद रखेगा
गौरव-गाथा,
जहां
शोर-शराबे ओर दिखावे से दूर,
कोई रच गया
वख्त से पहले,
अनौखा सृजन
जो आज भी
प्रासंगिक है।

23/05/2023

Facebopk page के माध्यम से आप सभी शुभचिंतकों तथा प्रियजनों को ये बताना है कि हम पर्यावरणविद, पर्वतारोही, समाजसेवी, स्वप्नदृष्टा, तथा सी आर एस टी इंटर कॉलेज नैनीताल के पूर्व प्रबंधक स्व चंद्र लल साह जी का जन्म शताब्दी समारोह दिनक 2 june 2023 से 9 जून 2023 तक मनाने जा रहे हैं , जिसमे विभिन्न प्रतियोगिता आहूत की जा रही हैं।
इज पेज के माध्यम से आपके समक्ष विभिन सूचनाएं उपलब्ध की जाती रहेंगी।
आशा है आप कार्यक्रम से जुड़कर अपने अमूल्य सुझावों से हमे अनुग्रहित करते रहेंगे।

धन्यवाद

Address

CRST INTER COLLEGE NAINITAL
Nainital
263001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when C L Sah Thulgaria Birth Centenary Program". posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category