S N S T-20 Cricket Tournament Muzaffara Kamtaul Muzaffarpur

S N S T-20 Cricket Tournament Muzaffara Kamtaul Muzaffarpur It all started in the loving memory of our beloved babujee (Shyam Nandan Singh) after his sad and unexpected demise on Dec 18 2009 .He loved gatherings !!!

स्वर्गीय श्यामनंदन सुरेश टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के 14वे संस्करण का दूसरा सेमीफाइनल मैच राजा भैया इलेवन वैशाली और सुनील...
23/12/2022

स्वर्गीय श्यामनंदन सुरेश टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के 14वे संस्करण का दूसरा सेमीफाइनल मैच राजा भैया इलेवन वैशाली और सुनील एलेवेन हाजीपुर के बीच 23 दिसंबर 2022 को खेला गया। जिसमें राजा भैया 11 की जीत हुई। टॉस सुनील 11 हाजीपुर ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले खेलने उतरी राजा भैया इलेवन की टीम ने 6 विकेट खोकर हाजीपुर को 212 रनों का लक्ष्य दिया जिसमें लक्ष्मण ने 56 और टिंकू ने नाबाद 43 रन बनाए। बाद में खेलने उतरी सुनील 11 हाजीपुर की टीम ने 18.3 ओवर में अपने साडे विकेट खोकर केवल 179 ही रन बना पाई जिसमें कि साहिल ने 58 और चिकन ने 39 रनों की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार टिंकू को उनके ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए हम पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष रत्नेश पटेल ने दिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 25 दिसंबर को एवरग्रीन क्रिकेट क्लब गोरौल और राजा भैया 11 वैशाली के बीच खेला जाएगा, मैच सुबह 11 बजे सुबह चालू हो जाएगा । फाइनल मैच में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी रहेंगे ।

त्रिवेणी सिंह बालिका उच्च विद्यालय मुज़फ़्फ़र कमतौल के प्रांगण में आज दिनांक 22 दिसंबर 2022 को पहला सेमीफाइनल मुकाबला एव...
23/12/2022

त्रिवेणी सिंह बालिका उच्च विद्यालय मुज़फ़्फ़र कमतौल के प्रांगण में आज दिनांक 22 दिसंबर 2022 को पहला सेमीफाइनल मुकाबला एवरग्रीन क्रिकेट क्लब गोरौल, वैशाली और फ्रेंडशिप क्रिकेट क्लब कमलपुरा , मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया जिसको गोरौल ने 71 रनों से जीत लिया। टॉस कमलपुरा की टीम ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले खेलने उतरी गोरौल की टीम ने कुल नौ विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवरों में 244 रन बनाए और विपक्षी कमलपुरा को 245 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें अंशु 74 और कमाल ने 35 रनों का योगदान दिया जबकि अनिकेत को तीन सफलता मिली। जवाब में खेलने उतरी कमलपुरा की टीम केवल 15.3 ओवरों में173 रनों पर ही सिमट गई जिसमें रिकुने 46 और अखिलेश ने 33 रन का योगदान दिया जबकि पंकज ने सर्वश्रेष्ठ 3 विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंशु को उनके ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए सीए अभिषेक राज उर्फ राजा भैया ने संयुक्त रूप से व्यवस्थापक सदस्य के साथ दिया । मौके पर हम पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष रत्नेश पटेल, समाजसेवी रमेश कुमार छोटन, चंद्रलोक चंदन , सौम्यांक , मयंक मिक्कू, उज्वल राय, मिथिलेश राय, कल का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला राजा भैया 11 और सुनील 11 हाजीपुर के बीच खेला जाएगा।

त्रिवेणी सिंह बालिका उच्च विद्यालय मुजफ्फरा कमतौल के प्रांगण में खेले जाने वाले स्वर्गीय श्यामनंदन सुरेश t20 क्रिकेट टूर...
21/12/2022

त्रिवेणी सिंह बालिका उच्च विद्यालय मुजफ्फरा कमतौल के प्रांगण में खेले जाने वाले स्वर्गीय श्यामनंदन सुरेश t20 क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम लीग मैच आज दिनांक 21 दिसंबर 2022 को द्वारिका नगर मुसहरी मुज्जफरपुर और सुनील 11 हाजीपुर, वैशाली के बीच खेला गया। इसमें मुसहरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले खेलने उतरी हाजीपुर की टीम केवल 18.3 ओवरों में 173 रनों पर सिमट गई जिसमें प्रेम ने 64 और जीतू ने 28 रनों का योगदान दिया जबकि रिशु पटेल ने शानदार 4 विकेट चटकाए।
जवाब में उतरी मुसहरी की टीम 18.2 ओवरों में स्कूल 156 रन पर सिमट गई । सुनील इलेवन ने ये मैच 18 रन से जीता । मुकेश ने 57 और सुनील ने 40 रन बनाए जबकि साहिल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल 30 रन दिए और 4 सफलता लिया और मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता । राजा भैया फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य सीए ज्योति प्रसाद ने साहिल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। कल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला एवरग्रीन क्रिकेट क्लब गोरौल और फ्रेंडशिप क्रिकेट क्लब कमलपुरा के बीच खेला जाएगा।

स्वर्गीय श्यामनंदन सुरेश t20 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा लीग मैच त्रिवेणी सिंह बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में  आज द...
21/12/2022

स्वर्गीय श्यामनंदन सुरेश t20 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा लीग मैच त्रिवेणी सिंह बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में आज दिनांक 20 दिसंबर 2022 को राजा भईया 11, पटेढी बेलसर, वैशाली और दीपक 11 तुर्की , मुज्जफरपुर के बीच खेला गया जिसमें राजा भईया 11 की टीम ने शानदार 156 रनो से जीत दर्ज की। इस मैच में पहले टॉस जीतकर तुर्की ने छेत्ररक्षण करने का फ़ैसला किया पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजा भईया 11 की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खो कर 278 रनो का विशाल लक्ष्य दिया जिसमे लक्ष्मण ने नाबाद 100 और रौशन ने 62 रनो की बेमिसाल पारी खेली। जवाब में उतरी तुर्की की टीम 16 ओवरों में 121 रनो पे ही सिमट गई जिसमे सन्नी ने 28 और पिंटू ने 20 रन बनाए जबकि रोहन को 3 सफलताएं मिली। मैन ऑफ द मैच का खिताब लक्ष्मण को उनके शानदार शतकीय पारी के लिए रमेश कुमार छोटन समाजसेवी और सीए अभिषेक राज उर्फ राजा भैया ने संयुक्त रूप से दिया । मौके पर हजारों दर्शक उपस्थित थे । कल का मुकाबला सुनील 11 हाजीपुर और द्वारिका नगर, मुशहरी के बीच खेला जाएगा।

स्वर्गीय श्यामनंदन सुरेश t20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच त्रिवेणी सिंह बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में दिनां...
20/12/2022

स्वर्गीय श्यामनंदन सुरेश t20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच त्रिवेणी सिंह बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में दिनांक 19 दिसंबर 2022 को फ्रेंडशिप क्रिकेट क्लब कमालपुरा और संकर 11 लालगंज के बीच खेला गया। इस मैच में पहले टॉस जीतकर फ्रेंडशिप क्रिकेट क्लब कमालपुरा ने छेत्ररक्षण करने का फ़ैसला किया पहले बल्लेबाजी करने उतरी लालगंज की टीम केवल 15.2 ओवर में ही 126 रनो पर ही सिमट गई जिसको प्राप्त करने में अंकित और बिट्टू ने 3-3 विकेट प्राप्त किए जबकी विक्की ने 52 और सोनू पोलार्ड ने 23 रन बनाए। जवाब में उतरी कमालपुरा ने मात्र 13 ओवर में ही लक्ष्य भेद लिया जिसमे लव ने नाबाद 77 और अनिकेत ने 30 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का खिताब अनिकेत को उनके सांदार ऑल राउंडर प्रोफरमेंस के लिए चंद्रलोक चंदन ने दिया । अगला मुकाबला दीपक 11 तुर्की और राजा भईया 11 वैशाली के बीच खेला जाएगा।

स्वर्गीय श्यामनंदन सुरेश t20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला आज दिनांक 18 दिसंबर 2022 को एवरग्रीन क्रिकेट क्लब गोर...
19/12/2022

स्वर्गीय श्यामनंदन सुरेश t20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला आज दिनांक 18 दिसंबर 2022 को एवरग्रीन क्रिकेट क्लब गोरौल और सरफराज 11 ताजपुर के बीच खेला गया। इस मैच में पहले टॉस जीतकर सरफराज एलेवेन ताजपुर ने बल्लेबाजी करते हुए 212 रनों का लक्ष्य दिया जिसमें स्टार्क ने 57 और राहुल ने 49 रनों की योगदान दिया जवाब में उतरी गोरौल की टीम ने कुल 16.4 ओवरों में लक्ष प्राप्त करलिया इसमें दीपक ने 66 और रॉकी ने 111 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का खिताब रॉकी को सीए अभिषेक राज उर्फ राजा भैया के द्वारा दिया गया। कल का मुकाबला शंकर 11 लालगंज और फ्रेंडशिप क्रिकेट क्लब कमलपुरा के बीच खेला जाएगा।

आज दिनांक 11/12/2022 दिन रविवार को स्व० श्याम नन्दन सुरेश T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के 14वें सत्र के लिए लक्की ड्रॉ त्रिवे...
11/12/2022

आज दिनांक 11/12/2022 दिन रविवार को स्व० श्याम नन्दन सुरेश T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के 14वें सत्र के लिए लक्की ड्रॉ त्रिवेणी सिंह बालिका उच्य विद्यालय में आयोजित हुआ जिसमे मैच कुछ इस प्रकार खेले जाएंगे।।

लीग मैच
18/12/2022 - एवरग्रीन क्रिकेट क्लब गोरौल V/S सरफराज 11 ताजपुर
19/12/2022 - संकर 11 लालगंज V/S फ्रेंडशिप क्रिकेट क्लब कमालपुरा
20/12/2022 - दीपक 11 तुर्की V/S राजा भईया 11 वैशाली
21/12/2022 - सुनील 11 हाजीपुर V/S द्वारिका नगर क्रिकेट क्लब मुशहरी

सेमी फाइनल
22/12/2022 - विजेता 18/12/2022 V/S विजेता 19/12/2022
23/12/2022 - विजेता 20/12/2022 V/S विजेता 21/12/2022

फाइनल
25/12/2022- सेमीफाइनलिस्ट 1 (22/12/2022) V/S सेमीफाइनलिस्ट 2 (23/12/2022)

14th edition to start soon
06/12/2022

14th edition to start soon

स्वर्गीय श्यामनंदन सुरेश T -20 क्रिकेट टूर्नामेंट के 13वे सत्र का फाइनल मुकाबला त्रिवेणी सिंह बालिका उच्च विद्यालय, मुजफ...
02/01/2022

स्वर्गीय श्यामनंदन सुरेश T -20 क्रिकेट टूर्नामेंट के 13वे सत्र का फाइनल मुकाबला त्रिवेणी सिंह बालिका उच्च विद्यालय, मुजफ्फरा कमतौल में एवरग्रीन गोरौल और सलमान इलेवेन दरभंगा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरौल की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए जिसमें राहुल ने 48 रनों का योगदान दिया जवाब में खेलने उतरी दरभंगा की टीम सभी विकेट खोकर 179 रन पर सिमट गई जिसमें तनवीर ने 53 और सरफराज ने 51 रन का योगदान दिया। गोरौल टीम की तरफ से नियाज ने 5 विकेट झटके और यह मैच गोरौल ने रोमांचक मुकाबले में 13 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच नियाज को दिया गया जबकि मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नियाज को ही दिया गया। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार भी नियाज को दिया गया जबकि बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार दरभंगा के तनवीर को दिया गया। उपविजेता टीम को पूर्व जिला पार्षद दशरथ प्रसाद सिंह एवं सरपंच राजकुमार राय में संयुक्त रुप से कप प्रदान किया जबकि विजेता टीम को ट्रॉफी स्वर्गीय श्यामनंदन सिंह की पत्नी सलिला सिन्हा, मुखिया अरविंद कुमार सविन और अभिषेक राज ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

स्वर्गीय श्यामनंदन सुरेश T -20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सुनील एलेवेन, हाजीपुर और एवरग्रीन, गोरौल के...
31/12/2021

स्वर्गीय श्यामनंदन सुरेश T -20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सुनील एलेवेन, हाजीपुर और एवरग्रीन, गोरौल के बीच त्रिवेणी सिंह बालिका उच्च विद्यालय, मुजफ्फरा कमतौल मे खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरौल ने निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 247 रन बनाए, जिसमें कमाल ने 68, नियाज ने 53 और टिंकू ने 45 रन बनाएं। जवाब में खेलते हुए हाजीपुर की टीम 108 रन पर सिमट गई । गोरौल ने यह मुकाबला 139 रन से जीत लिया। गोरौल की तरफ से नियाज , विकास, दिलीप और डेंजर राजा ने दो-दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समाजसेवी हरेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा नियाज को ऑलराउंड प्रदर्शन 53 रन और 2 विकेट के लिए दिया गया। फाइनल मुकाबला 2 जनवरी 2022 दिन रविवार को दरभंगा और गोरौल के बीच खेला जाएगा।

स्वर्गीय श्यामनंदन सुरेश t20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सलमान 11 दरभंगा और मनीष 11 देसरी के बीच खेला ग...
30/12/2021

स्वर्गीय श्यामनंदन सुरेश t20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सलमान 11 दरभंगा और मनीष 11 देसरी के बीच खेला गया। टॉस सलमान एलेवेन दरभंगा ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी देसरी की टीम पूरे 20 ओवर 9 विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए। जिसमें सनी ने 27 गेंदों में 76 और चंदन ने 32 गेंदों में 105 रन बनाए। दरभंगा की ओर से अनु प्रकाश ने सर्वश्रेष्ठ 3 विकेट चटकाए। जवाब में उतरी दरभंगा टीम ने 19 ओवरों में केवल 7 विकेट खोकर लक्ष्य पार कर लिया। दरभंगा की ओर से राजू ने 26 गेंदों में 89 और तनवीर ने 35 गेंदों में 80 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रमेश कुमार छोटन ने तनवीर और राजू को सम्मिलित रूप से दिया। कल का मुकाबला एवरग्रीन क्रिकेट क्लब गोरौल और सुनील 11 हाजीपुर के बीच खेला जाएगा।

स्वर्गीय श्याम नंदन सुरेश t20 क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा एवम अंतिम लीग मैच पारू और गोरौल के बीच खेला गया टॉस जीत कर पारू...
29/12/2021

स्वर्गीय श्याम नंदन सुरेश t20 क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा एवम अंतिम लीग मैच पारू और गोरौल के बीच खेला गया टॉस जीत कर पारू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.4 गेंद में 155 रन पर सिमट गई इसमें फिरोज ने 29रन और कल्याण ने 28 रन बनाए।जवाब में उतरी गोरौल की टीम ने 14.3 गेंद में 156 रन बनाकर 5 विकेट से जीत हासिल किया इसमें मिर्तुंजय ने 54रन और सुधीर ने 40 रन बनाए।मन ऑफ द मैच का खिताब मिर्तुंजय को राजा भैया के द्वारा दिया गया।

Address

Muzaffara Kamtaul , Anant Kamtaul , Kurhani
Muzaffarpur
844120

Telephone

+918409581000

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when S N S T-20 Cricket Tournament Muzaffara Kamtaul Muzaffarpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to S N S T-20 Cricket Tournament Muzaffara Kamtaul Muzaffarpur:

Share

Category