14/05/2026
37 साल की उम्र में, जब ज्यादातर खिलाड़ी अपने career के आखिरी phase में पहुंच जाते हैं, उनकी गेम के प्रति hunger, dedication और fitness पर सवाल उठने लगते हैं।
वहीं एक खिलाड़ी आज भी दुनिया के सबसे dangerous bowlers को dominate कर रहा है। एक खिलाड़ी है जो आज भी हर रन के लिए वैसे ही भागता है जैसे debut match खेल रहा हो। एक खिलाड़ी जिसका नाम सिर्फ records नहीं बल्कि passion, aggression और greatness का दूसरा नाम बन चुका है। और अब वो खिलाड़ी फिर से लेकर जा रहा है Royal Challengers Bengaluru को title race की तरफ!
हाँ दोस्तों हम बात कर रहे हैं
Chase Master KINGVirat Kohli की!
Virat Kohli सिर्फ एक cricketer नहीं हैं वो modern cricket की definition हैं। जब वो crease पर आते हैं
तो सिर्फ बल्लेबाजी नहीं होती एक atmosphere बन जाता है।Pressure चाहे कितना भी बड़ा हो,Target कितना भी मुश्किल हो, Virat का confidence कभी छोटा नहीं पड़ता।
और यही चीज उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।
दिल्ली के एक young लड़के से लेकर, Under-19 World Cup winner बनने तक और फिर Indian cricket की सबसे बड़ी उम्मीद बनने तक Virat का सफर आसान नहीं था। लेकिन उन्होंने अपने कैरियर के हर फेज को शानदार ढंग से जिया है।
लेकिन सबसे shocking बात यह है कि Virat आज 37 साल के हैं फिर भी उनकी intensity, उनकी fitness, उनकी hunger आज भी 20-25 साल के खिलाड़ी जैसी है! Boundary मारने के बाद उनका celebration, Wicket के बीच उनकी running, Fielding में उनकी energy सब कुछ ये बताता है कि Virat अभी खत्म नहीं हुए हैं।
असल में वो अभी भी evolve हो रहे हैं। बहुत खिलाड़ी records बनने के बाद आराम करने लगते हैं लेकिन Virat हर मैच में खुद को prove करना चाहते हैं। और यही mentality उन्हें GOAT बनाती है।
अब अगर records की बात करें तो Virat Kohli का नाम already history books में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा चुका है। IPL history के highest run-scorer, T20 World Cup history के greatest batter, Countless match winning knocks, Unbelievable chases और लगातार दो डक्स के बाद कल की शानदार century against Kolkata Knight Riders Chase में उनकी क्लास दिखाता है।
जब पूरी दुनिया सोचती है कि शायद अब Virat slow हो रहे हैं, उनका टी20 कैरियर खत्म हो रहा है तब वो एक ऐसी innings खेलते हैं जो critics को completely silent कर देती है। Virat ने सिर्फ runs नहीं बनाए, उन्होंने moments बनाए हैं।
लेकिन Virat को महान सिर्फ numbers नहीं बनाते, उन्हें महान बनाती है उनकी mentality। Pressure में calm रहना, Big matches में सामने आना, और team को inspire करना, ये चीज हर खिलाड़ी नहीं कर सकता।
Virat सिर्फ खुद अच्छा नहीं खेलते, बल्कि वो पूरी टीम की mentality बदल देते हैं। Young players उनके साथ fearless हो जाते हैं। Fans को विश्वास आ जाता है। और opposition दबाव में आ जाती है।
इसलिएआज भी दुनिया भर के bowlers एक चीज जानते हैं
अगर Virat crease पर हैं तो match अभी खत्म नहीं हुआ है।
और अब सवाल ये है की क्या Virat Kohli इस बार Royal Challengers Bengaluru को फिर से trophy दिला सकते हैं? सच कहें तो RCB इस season सिर्फ dangerous नहीं लग रही, वो balanced लग रही है।
Batting lineup explosive है Middle order pressure handle कर रहा है और bowling attack clutch moments में perform कर रहा है। लेकिन सबसे बड़ा difference mentality है पहले वाली RCB pressure games में टूट जाती थी लेकिन अब team composed दिखती है। और इसका सबसे बड़ा reason है Virat Kohli और कप्तान रजत पाटीदार का पूरी टीम पर इनफ्लुएंस।
अब playoff race की बात करें तो RCB की chances काफी strong दिख रही हैं। Net Run Rate अच्छा है
Momentum उनके साथ है और dressing room में confidence clearly दिखाई दे रहा है। अगर top order इसी तरह perform करता रहा और bowlers death overs में consistency रखते रहे तो RCB सिर्फ playoffs नहीं पहुंचेगी, बल्कि वो FINAL तक जा सकती है। और एक बार ये टीम प्लेऑफ में पहुंच गई pressure, momentum और confidence पूरा tournament बदल सकते हैं।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल क्या RCB back-to-back titles जीत सकती है? तो इसका Answer है YES. हां, Easy नहीं होगा, IPL में हर team dangerous है लेकिन इस बार RCB में वो belief दिख रहा है, जो champions में होता है। और जब आपके पास Virat Kohli जैसा खिलाड़ी हो
जो pressure में और dangerous हो जाता है तो कुछ भी possible है।