Phy Edu and Sports Dept DAK Moradabad

Phy Edu and Sports Dept DAK Moradabad This is an official page of Department of Physical Education and Sports
D.A.K Degree College , Moradabad

दिनांक 10 दिसंबर 2025 को दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, मुरादाबाद की प्राचार्या प्रो सीमा रानी जी के कुशल नेतृत्व में म...
12/12/2025

दिनांक 10 दिसंबर 2025 को दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, मुरादाबाद की प्राचार्या प्रो सीमा रानी जी के कुशल नेतृत्व में महाविद्यालय की खेल समिति द्वारा गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद के तत्वावधान में अंतरमहाविद्यालयी महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 5 टीमों ने मुख्य रूप से भाग लिया, जिसमें 3 महाविद्यालय केवल ट्रायल मैचों के लिए उपस्थित हुए।

प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक ने बतौर मुख्य अतिथि किया। विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती संतोष रानी गुप्ता उपस्थित रहीं, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विश्वविद्यालय से पर्यवेक्षक प्रो. अनिल चौहान (के.जी.के. कॉलेज) ने संपूर्ण आयोजन की निगरानी करते हुए विश्वविद्यालय की ओर से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। जिला बास्केटबॉल संघ से विशेषज्ञ श्री मोहित चौधरी (संयुक्त सचिव, जिला बास्केटबॉल संघ) तथा जिला बास्केटबॉल संघ के निर्णायक गण मैच संचालन में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। पहले राउंड में ट्रायल के लिए आई हुई खिलाड़ियों के बीच मैच कराया गया। फाइनल मैच में हिन्दू कॉलेज मुरादाबाद एवं दयानन्द आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, मुरादाबाद की टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया तथा दयानन्द कॉलेज की टीम ने 34- 8 पॉइंट्स से प्रतियोगिता में जीत हासिल की। खिलाड़ियों ने बेहतरीन पासिंग, डिफेंस और स्कोरिंग कौशल का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि तथा सभी मान्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए तथा खिलाड़ियों को भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचने की शुभकामनाएँ दीं। प्रतियोगिता का संचालन आयोजक सचिव अनीता फर्स्वाण ने किया तथा खेल समिति की संयोजिका डॉ नीतू सिंह ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला बास्केटबॉल संघ का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगी को सम्पन्न कराने खेल समिति की सदस्या प्रो सन्तोष सिंह, डॉ छाया रानी एवं डॉ कंचन सिंह का विशेष योगदान रहा। यह आयोजन महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने, उनकी प्रतिभा को मंच देने तथा खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। साथ ही इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद का प्रतिनिधित्व आगामी नॉर्थ जॉन महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में करेंगे। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की सभी प्रवक्ता बहने एवं कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा साथ ही छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतियोगी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और सच्ची खेल भावना से अपने जीवन में सीख ली।

दयानन्द आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मुरादाबाद में आज दिनांक 12 नवंबर 2025 को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के तत्वाध...
12/11/2025

दयानन्द आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मुरादाबाद में आज दिनांक 12 नवंबर 2025 को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के तत्वाधान में महिला टेबल टेनिस अंतरमहाविद्यालयी प्रतियोगिता प्राचार्या प्रोफेसर सीमा रानी जी के कुशल निर्देशन में आयोजित की गई। जिसमें कुल 4 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच दयानन्द आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मुरादाबाद एवं एस एम कॉलेज चंदौसी के बीच खेला गया जिसमें दयानन्द ने चंदौसी को 3 -1 से बढ़त बना के जीत हासिल की। ट्रायल के लिए हिन्दू कॉलेज मुरादाबाद से कुमारी राधिका दिवाकर एवं गोकुल दास महाविद्यालय से कुमारी मनतशा ने प्रतिभाग किया। दयानन्द से कुमारी श्रीका अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम को फाइनल मैच जिताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियरिंग श्री उमाकांत गुप्ता जी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती संतोष रानी गुप्ता जी रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा टेबल टेनिस की सर्विस करा कर किया गया। प्रतियोगिता के यूनिवर्सिटी आब्जर्वर डॉ मनीष भट्ट एवं एक्सपर्ट श्री रफीक हुसैन रहे। प्रतियोगिता को सम्पन्न करने में आयोजक सचिव डॉ नीतू सिंह, अनीता फर्स्वाण, प्रोफेसर सन्तोष सिंह, डॉ कंचन सिंह का विशेष योगदान रहा। ऑफिसियल के रूप में डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव श्री योगेंद्र गौतम एवं शुभ रहे। प्रो दीप कुमार श्रीवास्तव,श्री चंद्रजीत कुमार यादव, श्रीमति शिवानी आदि टीम मैनेजर के रूप में मौजूद रहे।
प्रो रीना मित्तल, प्रोफेसर अर्चना राठौर, प्रो मनी बंसल, प्रो कंचन सिंह, प्रो सुजाता कुमारी सहित सभी प्रवक्ता बहने उपस्थित रहीं।

Big shout out to my newest top fans! 💎 Drop a comment to welcome them to our community,  fans
15/08/2025

Big shout out to my newest top fans! 💎

Drop a comment to welcome them to our community, fans

79th Independence Day Celebration 🇮🇳🎉🎉🎉
15/08/2025

79th Independence Day Celebration 🇮🇳
🎉🎉🎉

14/06/2025

योग शिविर

दिनांक 16/10/24 को दयानन्द आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के परिसर में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा ' ध्यान ' पर एक दिवसीय कार्य...
17/10/2024

दिनांक 16/10/24 को दयानन्द आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के परिसर में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा ' ध्यान ' पर एक दिवसीय कार्यशाला कराई गई । कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. सीमा रानी द्वारा सरस्वती माता की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया । कार्यशाला की मुख्य वक्ता श्रीमती रीता अग्रवाल रहीं जो आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़ी हुई हैं। चूंकि अब परीक्षा भी नजदीक है , इसलिए छात्राओंं के लिए विशेष रूप से इस कार्यालय का आयोजन किया गया जिससे उनको ध्यान के प्रति जागरूक किया जा सके । कार्यशाला में श्रीमती रीता जी ने ध्यान लगाने के विभिन्न तकनीकों से छात्राओं को अवगत कराया एवं उनका प्रशिक्षण दिया । शारीरिक शिक्षा की विभागाध्यक्षा श्रीमती नीतू सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए ध्यान का महत्तव समझाया । उन्होंने बताया कि ध्यान का नियमित अभ्यास करने से आत्मिक शक्ति बढ़ती और मानसिक शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने यह भी बताया कि ध्यान बेहतर स्वास्थ्य का मार्ग हो सकता है, जिसमें तनाव से राहत और बेहतर नींद पाने में मदद करना शामिल है ।छात्राओं से विनम्र निवेदन किया गया कि वे ध्यान का अभ्यास प्रतिदिन करे जिससे कि जीवन में किसी भी कार्य को करने के लिए एकाग्रता बढ़े व सकारात्मक सोच का विकस हो । कार्य शाला का संचालन श्रीमती नीतू सिंह द्वारा किया गया । कार्यशाला में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया ।

बहुत हर्ष का विषय है कि पूर्व वर्षों की भांति हमारे महाविद्यालय दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज , मुरादाबाद में 78 वां स्...
15/08/2024

बहुत हर्ष का विषय है कि पूर्व वर्षों की भांति हमारे महाविद्यालय दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज , मुरादाबाद में 78 वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत धूमधाम से मनाया गया ।महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं आज के मुख्य अतिथि माननीय उमाकांत गुप्त जी के द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया गया।एनसीसी परेड निर्देशक कप्तान प्रोफेसर मनी बंसल के नेतृत्व में परेड कमान रितिका चौधरी ,पायलट लकी शर्मा व लवि शर्मा एवं एनसीसी की टोली द्वारा मुख्य अतिथि एवं ध्वज को सैल्यूट दिया गया। अवगत है कि इस अवसर पर दिनांक 09 से 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाया जा रहा है ।कार्यक्रम को भावपूर्ण बनाने के लिए महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया और इस क्रम में कु. काशी द्वारा एकल गायन की मनोहारी प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम की श्रृंखला में बी.ए सेमेस्टर की छात्रा कीर्ति अग्रवाल ने 'खूनी हस्ताक्षर 'नामक कविता प्रस्तुत की जिसे सभी ने खूब सराहा। कुमारी त्रेसरी ,काशी ,कुसुम, गीता, शमा व शुभी द्वारा समूह गान के माध्यम से तिरंगे एवम वीर जवानों को सम्मान दिया गया । इरम ने ओजस्वी भाषण देकर आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि छात्राओं को स्वतंत्रता आंदोलन से देशप्रेम की भावना ग्रहण करनी चाहिए तथा
तिरंगे से बलिदान, सच्चाई की भावना ग्रहण करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने महाविद्यालय की प्रगति व उत्थान के सुझाव दिए, साथ ही स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव मोहम्मद जुनैद एजाज ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र का विकास तभी संभव है जब हम सभी मिलजुल कर अपने कर्म करने को तत्पर रहें।स्वतंत्रता दिवस पर उच्च शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रेषित संदेश को डॉ . अंजली उपाध्याय द्वारा पढ़ा गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सीमा रानी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए 78 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए आजाद भारत के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए आग्रह किया।।इस कार्यक्रम का संयोजन डॉ.अंजली उपाध्याय तथा संचालन डॉ .अभिलाषा बाजपेई एवं सहयोग सांस्कृतिक समिति की सदस्याश्रीमती नीतू सिंह, श्रीमती स्नेहा कुमारी एवं डॉ . अनुराधा सिंह द्वारा किया गया । कार्यक्रम में समस्त प्रवक्ता वर्ग एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण करके किया गया ।

दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में आज दिनांक 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस का   पर्व म...
15/08/2023

दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में आज दिनांक 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक आदरणीय श्री उमाकांत गुप्त जी के द्वारा ध्वजारोहण करके किया गया । राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ। राष्ट्रगान प्रस्तुत करने के पश्चात मेजर प्रोफेसर मनी बंसल जी के निर्देशन में एनसीसी परेड कमांडर दीपिका एवं पायलट अंजलि एवं स्तुति मसीह के द्वारा परेड किया गया। परेड करने के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक जी ने अपने उदबोधन में छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। तथा छात्राओं को उनके करणीय कर्तव्यों को करने की प्रेरणा प्रदान की। प्रबंध समिति के सचिव श्री जुनैद एजाज जी ने स्वतंत्रता के मूल्य को समझाया तथा बताया कि आजादी हमें अपनों की जान गवां कर मिली है। अतः हम सभी भारतवासियों को इसके मूल्य को समझना अति आवश्यक है।

इस अवसर पर दयानंद आर्य कन्या
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सीमा रानी जी ने छात्राओं को अपने भीतर अनुशासन में रहते हुए सकारात्मक सोच विकसित करने की जरूरत बताई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक गीत - चलो जवानों उठो जवानों" प्रस्तुत किया गया। छात्रा अदिति के द्वारा एक ओजस्वी पूर्ण भाषण प्रस्तुत किया गया। छात्रा कीर्ति के द्वारा आजादी के ऊपर एक देश प्रेम से ओत प्रोत कविता प्रस्तुत की गई। छात्रा रितिका के द्वारा एकल गीत ॒ यह सोचना कि देश ने तुझे क्या दिया" प्रस्तुत किया गया। इस गीत के माध्यम से उन्होंने बताया कि देश ने हमें क्या दिया यह न सोचें हमने देश के लिए क्या-क्या किया यह सोचना अति आवश्यक है। कीर्ति , सिमरन, प्रियंका द्वारा उठो जवानों देश की" सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया।
उच्च शिक्षा निदेशक द्वारा प्रेषित संदेश डॉक्टर कंचन सिंह द्वारा पढ़कर सुनाया गया ।
कार्यक्रम का संयोजन सांस्कृतिक कमेटी की संयोजिका डॉक्टर अंजली उपाध्याय द्वारा किया गया। तथा संचालन भी डॉक्टर अंजली उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक समिति की सदस्य डॉ संतोष सिंह, श्रीमती नीतू सिंह, डॉ सुषमा, डॉ कंचन सिंह का सक्रिय योगदान रहा।

Address

Civil Lines
Moradabad
244001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Phy Edu and Sports Dept DAK Moradabad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Phy Edu and Sports Dept DAK Moradabad:

Share

Category