नवदुर्गा समिति चौंतरा मण्डी

  • Home
  • India
  • Mandi
  • नवदुर्गा समिति चौंतरा मण्डी

नवदुर्गा समिति चौंतरा मण्डी Event

27/09/2025

चौंतड़ा में नवदुर्गा उत्सव के साथ मानवता की सेवा

समिति ने रखा रक्तदान और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, आज सुबह 10 बजे से 2 बजे तक होगा आयोजन

जोगिंद्रनगर 27 सितंबर

जोगिंद्रनगर उपमंडल के चौंतड़ा में इस बार शरद नवरात्रि के अवसर पर धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकार का एक अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। श्री नवदुर्गा समिति चौंतड़ा द्वारा जहां पारंपरिक ढंग से नवदुर्गा पूजन और विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, वहीं समाजहित में एक नई पहल करते हुए रक्तदान शिविर और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जा रहा है।समिति का यह निर्णय न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रेरणादायी उदाहरण है। नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर भक्तगण मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर शक्ति और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे, वहीं दूसरी ओर रक्तदान और स्वास्थ्य जांच के माध्यम से मानवता की सेवा का भी अवसर मिलेगा।समिति के सदस्य नरेश अवस्थी ने बताया कि रक्तदान को महादान कहा गया है, क्योंकि इससे सीधे तौर पर किसी ज़रूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि “धार्मिक उत्सव तभी सार्थक होते हैं, जब हम अपने समाज और मानवता के लिए भी कुछ योगदान दें। रक्तदान करने से बड़ा कोई दान नहीं है और इस अवसर पर अधिक से अधिक लोग आगे आएं।”
नरेश अवस्थी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे न केवल पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लें, बल्कि रविवार को आयोजित होने वाले इस रक्तदान शिविर और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं।
जानकारी के अनुसार यह शिविर आज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लोगों की स्वास्थ्य जांच करेगी और जरूरत पड़ने पर परामर्श भी देगी। वहीं रक्तदान शिविर में युवाओं और समाजसेवियों के साथ-साथ महिला वर्ग को भी शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
समिति के इस प्रयास को चौंतड़ा क्षेत्र में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सेवा को जोड़ना वास्तव में एक अनुकरणीय कदम है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

22/09/2025

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे नमः
ॐ नमश्चण्डिकायै ।।
ॐ जयन्ती मङ्गलाकाली भद्रकाली कपालिनी ।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्रि स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते ।।
जय त्वं देवि चामुण्डे जय भूतार्तिहारिणि ।
जय सर्वगते देवि कालरात्रि नमोऽस्तु ते ।।
जय श्री दुर्गा भवानी ।।
🙏🙏@@@@@@

धनतेरस की आपको और आपके परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं।🙏🙏🚩🚩शुभ प्रभात 🚩🚩🙏🙏
29/10/2024

धनतेरस की आपको और आपके परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं।
🙏🙏🚩🚩शुभ प्रभात 🚩🚩🙏🙏

05/10/2024

शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित
मां चंद्रघंटा सबके घरों में अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखे
जय मां चंद्रघंटा

Address

चौंतडा
Mandi
176125

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when नवदुर्गा समिति चौंतरा मण्डी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category