22/12/2021
लाल क्लब स्टेडियम में चल रही बाबा स्टील T20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज तीसरे पूल का पहला लीग ओर दिन का पहला मैच DCC बनाम राजेश पायलट किक्रेट क्लब के बीच खेला गया.।
राजेश पायलट ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, DCC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 251 रन बनाए ओर पायलेट किक्रेट क्लब को 252 का लक्ष्य दिया,
राजेश पायलट किक्रेट क्लब लक्ष्य का पीछा करते हुए 154 रन पर आल आउट हो गई
DCC की तरफ से सर्वाधिक 99 रन अरबाज ने बनाए ओर राजेश पायलट की तरफ से सर्वाधिक 64 सूर्या गुर्जर ने बनाये।
मैन ऑफ द मैच अरबाज को दिया गया.। मैन आफ द मैच का पुरस्कार पूर्व चेयरमैन श्रीमान दिनेश जी मिश्रा द्वारा दिया गया.।
पूल का दूसरा ओर दिन का दूसरा मैच किंग कोबरा ओर तूंगा रायल्स के बीच खेला गया, किंग कोबरा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 242 रन बनाए ओर तूंगा रायल्स को 243 रन का लक्ष्य दिया, तूंगा रायल्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 134 रन पर आल आउट हो गई।
किंगकोबरा की तरफ से सर्वाधिक 109 रन पुष्पेन्द्र मीणा ने बनाये तथा 3 विकेट रोहिताश ने लिए,
मैन ऑफ द मैच पुष्पेन्द्र को दिया गया.।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पार्षद विजय गुर्जर, सद्दाम हुसैन, पार्षद विष्णु साहू, पार्षद हसंराज सैनी, सोनू बिनौरी, पार्षद राकेश चण्डालिया के द्वारा दिया गया।
तीसरा आफिसीयल मैच पार्षद इलेवन बनाम मेडिकल इलेवन के बीच खेला गया जिसमें पार्षद इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 106 रन बनाए जिसे मेडिकल इलेवन ने 11.4 ओवर में जीत लिया।
मैन आफ द मैच राकेश मीणा को दिया गया...।
मिडाया प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि कल पहला मैच किंग कोबरा बनाम मिलन क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा तथा दूसरा मैच DCC बनाम तूंगा रायल्स के बीच खेला जाएगा.!