24/07/2025
✨ *103वां सालाना उर्स-ए-पाक | ताजबाग़ शरीफ, नागपुर*✨
जहां औलिया का ज़िक्र हो, वहां नूर की बारिश होती है,
अल्हम्दुलिल्लाह!
20 जुलाई 2025 को ताजबाग़ शरीफ नागपुर में मुनक्कीद हुआ
हज़रत बाबा सय्यद मोहम्मद ताजुद्दीन (र.अ) का 103वां उर्स-ए-पाक
जिसमें लाखों अकीदतमंदों ने शिरकत कर के अपने दिलों को रौशन किया.
*जिस में हज़रत डॉ. शाह ज़ाकिर हामिद (म.ज़ि.अ.) जिनके रूहानी,नूरानी और इल्मी बयान ने हर दिल को मोहब्बतें अहले बैत और मोहब्बतें औलिया से दिलों में नूर भर दिया।*
हर लफ़्ज़ से मोहब्बत, हर बात में तालीम और हर अंदाज़ में इश्क-ए-औलिया नजर आया।
और एक बड़ी बात,इस पाक उर्स की खास शान ये रही कि भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी साहब ने भी ताजबाग शरीफ तशरीफ लाए हुए थे.
*✨ट्रस्ट की जानिब से हज़रत की मुलाक़ात गडकरी साहब से करवाई गई,जहां उन्होंने पूरी अकीदत और अदब के साथ हज़रत को शॉल ओढ़ाकर इस्तकबाल किया।*
तस्वीरें इस बात की गवाह हैं कि ताजबाग़ शरीफ में उस रोज़
सिर्फ रौशनी नहीं थी, बल्कि मोहब्बत, तहज़ीब और रूहानियत का ज़िंदा नमूना था.
ये उर्स हर साल एक पैग़ाम लाता है औलिया का दर है अमन का मरकज़, मोहब्बत का सफ़र और रूह की ज़िंदगानी का रास्ता।