11/02/2022
*75 करोड़ सूर्यनमस्कार अभियान के अंतर्गत गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक अभूतपूर्व विश्व कीर्तिमान का लक्ष्य*
आज़ादी के अमृतमहोत्सव निमित्त योगासन के सबसे बड़े फ़ोटो एल्बम में अपनी फोटो भी डालें और इस अद्भुत विश्व कीर्तिमान में सहभागी बनें..!
*आपको क्या करना है?*
◆ सूर्यनमस्कार के किसी भी एक या एक से अधिक आसनों में अपनी अलग- अलग फोटो अपलोड करें। किसी एक आसन में केवल एक फोटो ही अपलोड कर सकते हैं।
◆ सूर्यनमस्कार के अतिरिक्त अन्य किसी आसन में भी आप अपनी फोटो अपलोड कर सकते हैं।
◆ अलग अलग योगासनों में आप एक से अधिक फ़ोटो भी अपलोड कर सकते हैं। किंतु ध्यान रहे कि एक ही आसन में एक से अधिक फ़ोटो न डालें।
◆ फोटो ऐसे एंगल से निकालें कि आप उस आसन को निर्दोष रूप से पूर्ण किये हुए दिखाई दें।
◆ फोटो इस प्रकार निकालें कि कौन सा आसन किया गया है ये समझ में आये।
◆ फोटो में दिख रहा स्थान साफ-सुथरा हो।
◆ फोटो में बिखरी हुई वस्तुएं, जूते-चप्पल या दीवार पर लटके कपड़े न दिखाई दें।
◆ फ़ोटो साफ और स्पष्ट हो। लाईट सामने से हो। सम्पूर्ण शरीर दिखना चाहिए।
◆ जूते पहनकर योगासन करते हुए फ़ोटो न डालें।
◆ एक ही फोटो में अनेक आसनों का कोलाज ना करें।
◆ किसी भी प्रकार से एडिट किया हुआ फोटो विश्व कीर्तिमान के लिए नहीं गिना जा सकेगा।
◆ आसनों के अलावा कोई भी अन्य फोटो, पासपोर्ट फ़ोटो इत्यादि अपेक्षित और ग्राह्य नहीं है।
◆ सेल्फी मोड में फ़ोटो न निकालें। किसी अन्य व्यक्ति को फ़ोटो निकालने को कहें।
● सूर्य नमस्कार अथवा किसी योगासन की एक अथवा अधिक फोटो इस गुगल लिंक पर फॉम भरके अपलोड करें :-
*अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के तहत यह विश्व कीर्तिमान बनाया जाना प्रस्तावित है।*
विश्व के सबसे बड़े ऑनलाइन योग पोजेस् अल्बम के लिए आपकी अनइडिटेड फ़ोटो अपलोड करने हेतु लिंक -
Create a new survey on your own or with others at the same time. Choose from a variety of survey types and analyze results in Google Forms. Free from Google.