10/05/2026
रेवा महोत्सव - अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्तर संगीत प्रतिस्पर्धा एवं नृत्य महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न ।
आदिदेव कला संस्थान, जबलपुर के तत्वावधान में दिनांक 1, 2 एवं 3 मई को आयोजित “रेवा महोत्सव – अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्तर संगीत स्पर्धा व नृत्य महोत्सव” अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस तीन दिवसीय आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए 200 से अधिक प्रतिभाशाली कलाकारों ने संगीत एवं नृत्य की विविध विधाओं में अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ दीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
डॉ. शैली धोपे दीदी (डायरेक्टर नृत्यांजलि कथक केंद्र)
डॉ . श्वेता श्रीवास्तव मैडम (डायरेक्टर ब्लेसिंग किड्स पब्लिक स्कूल)
श्रीमती नीलांगी कलंत्रे दीदी (डायरेक्टर त्रिविधा डांस अकादमी) की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
निर्णायक मंडल में श्रीमती अंकिता गिनारा झा (जबलपुर), डॉ. सुमिता दत्ता रॉय (दिल्ली) एवं श्री पीयूष मोटघरे (छिंदवाड़ा) उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन कर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस महोत्सव में कथक, भरतनाट्यम, लोकनृत्य , गायन, वादन के कलाकारों ने भाग लेकर भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को मंच पर जीवंत किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
धन्यवाद - सभी आदरणीय गुरुओं का जिनके शिष्यों ने भाग लिया।
धन्यवाद - सभी अतिथि कलाकारों का जिनकी सुंदर प्रस्तुतियों ने मंच की शोभा बढ़ाई।
धन्यवाद - सभी अभिभावकों का जिन्होंने हमारे महोत्सव पर विश्वास किया और अपने बच्चों को लेकर आए।
आभार - हमारी टीम का जिन्होंने 3 दिन अपना पूरा समय आयोजन में दिया और निर्विघ्न संपन्न करने में सहयोग दिया।
धन्यवाद - रॉयल स्कूल संजीवनी नगर का।
आदिदेव कला संस्थान, जबलपुर द्वारा इस प्रकार का राष्ट्रीय स्तर का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीय कला एवं संस्कृति का संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार करना है। यह मंच देशभर के नवोदित एवं उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजेताओं को पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को विशेष अलंकरण से भी सम्मानित किया गया।
संस्था ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अखिलेश पटेल ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।