Top G.K

Top G.K only for entertenment not for bussiness

इजराइल ने एक तरफ भारत को रामनवमी की बधाई दी तो दूसरी तरफ दुनिया को एक ऐसी आवाज सुनाई जो ईरान के लिए पैसा जमा करने वालों ...
29/03/2026

इजराइल ने एक तरफ भारत को रामनवमी की बधाई दी तो दूसरी तरफ दुनिया को एक ऐसी आवाज सुनाई जो ईरान के लिए पैसा जमा करने वालों को हिला कर रख देगी। इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक घड़ी और एक मोबाइल फोन से तहलका मचा दिया है।,🤔🤔

कुछ देर के लिए तो सुरक्षा परिषद में बैठे कई देशों के राजदूत भी हैरान हो गए। जिस वक्त कश्मीर में ईरान के लिए हमदर्दी दिखाई जा रही थी, उसी वक्त ईरान ने भी दुनिया को बताया कि इजराइली लोगों के साथ क्या गुजर रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इजराइल के राजदूत डेनी डेनन अचानक एक भाषण देने आए। डेनी डेनन ने सुरक्षा परिषद के सदस्यों के सामने रेड अलर्ट सायरन बजा दिया। इसके बाद घड़ी में 15 सेकंड का टाइमर लगा दिया। डेनी डेनन ने ऐसा क्यों किया वह उन्होंने खुद ही बता दिया। दरअसल सुरक्षा परिषद में डेनी डेनन ने वहां मौजूद सभी डिप्लोमेट्स और पूरी दुनिया को यह दिखाया कि इजराइली नागरिक मिसाइली हमलों के साए में कैसे रहते हैं। इजराइली राजदूत ने बताया कि जब आतंकी इजराइल पर रॉकेट दागते हैं तब इजराइली लोगों के फोन में ठीक यही सायरन बजता है और उनके पास जान बचाने के लिए सिर्फ 15 सेकंड होते हैं।

डेनी डेनन ने कहा कि आप एक पल इसके बारे में सोच कर देखिए। सिर्फ 15 सेकंड कल्पना कीजिए कि आप घर पर हैं। आपके तीन बच्चे हैं। आप सबसे पहले किसे अपने साथ ले जाएंगे? क्या आप बाकियों को भी वापस लेने आएंगे? क्या आप अपने बुजुर्ग माता-पिता को भी उठाकर ले जाएंगे? ध्यान रखिए कि आपके पास सिर्फ 15 सेकंड हैं। डेनी डेनन ने कहा कि अगर आप उस वक्त घर में मौजूद नहीं है तो आप क्या करेंगे? आपके बच्चों और मां-बाप को कौन बचाएगा? आप 15 सेकंड में खुद को कैसे बचाएंगे? आइए अब आपको दिखाते हैं कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में इजराइल के डिप्लोमेट डेनी डेनन ने क्या तहलका मचाया है। दिस इज व्हाट इज वेल इज हियर।

21/03/2026

दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड्स अब युद्ध के मैदान बन चुके हैं। इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब केवल सैन्य ठिकानों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने वैश्विक अर्थव्यवस्था की रीढ़—Energy Infrastructure—पर प्रहार करना शुरू कर दिया है।
इज़राइल ने ईरान के South Pars गैस फील्ड (दुनिया का सबसे बड़ा नेचुरल गैस भंडार) पर हमला किया। ईरान की Asaluyeh रिफाइनरी को भारी नुकसान पहुँचा है, जिससे ईरान का 12% गैस प्रोडक्शन ठप हो गया है।
जवाब में ईरान ने कतर के Ras Laffan Industrial City पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यह दुनिया का सबसे बड़ा LNG हब है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कतर की 17% एक्सपोर्ट क्षमता अगले 3 से 5 साल तक प्रभावित हो सकती है।
🌍 दुनिया पर इसका क्या असर होगा? (Global Impact)
1. आसमान छूती कीमतें: Brent Crude $110-116 प्रति बैरल के पार जा रहा है। यूरोप में गैस की कीमतें 50% और एशिया में 40% तक बढ़ गई हैं।
2. सप्लाई चेन में दरार: कतर वैश्विक LNG सप्लाई का करीब 25% हिस्सा संभालता है। Ras Laffan में नुकसान का मतलब है कि भारत, चीन और जापान जैसे देशों में ऊर्जा संकट गहरा सकता है।
3. महंगाई का नया दौर: ईंधन महंगा होने से ट्रांसपोर्ट, फर्टिलाइजर और मैन्युफैक्चरिंग की लागत बढ़ेगी, जिससे आम जनता पर महंगाई की मार पड़ेगी।
🚩 भू-राजनीतिक मोड़ (Geopolitical Shift)
• कतर का कड़ा रुख: कतर ने ईरानी राजनयिकों को देश से निकाल दिया है।
• US की चेतावनी: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर कतर पर हमले नहीं रुके, तो अंजाम और भी भयानक होंगे।
• Strait of Hormuz का खतरा: दुनिया का 20% तेल इसी रास्ते से गुजरता है। अगर यह बंद हुआ, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था 'फ्रीज' हो सकती है।
GeoChapter का विश्लेषण: यह युद्ध अब सिर्फ दो देशों की सीमा का नहीं, बल्कि हर इंसान की जेब और रसोई का मुद्दा बन गया है। 2026-2030 के बीच ऊर्जा की कमी एक कड़वी सच्चाई बन सकती है।

आपकी क्या राय है? क्या कतर पर हमला ईरान की सबसे बड़ी रणनीतिक चूक साबित होगी? कमेंट्स में बताएं।

With videos volg  – I'm on a streak! I've made it onto their weekly engagement list 3 weeks in a row. 🎉
25/02/2026

With videos volg – I'm on a streak! I've made it onto their weekly engagement list 3 weeks in a row. 🎉

Radhe krishna 🙏🙏🙏💖🌟🙏Humaun Chowdhury 99 videos volg
24/02/2026

Radhe krishna 🙏🙏🙏💖🌟🙏
Humaun Chowdhury 99
videos volg

With videos volg  – I just made it onto their weekly engagement list by being one of their top engagers! 🎉
19/02/2026

With videos volg – I just made it onto their weekly engagement list by being one of their top engagers! 🎉

16/02/2026
यह जो चाय पीते-पीते अचानक हंसने वाला व्यक्ति है, जिसकी हंसी पर पूरा इंटरनेट दीवाना हो गया है, आपको पता है यह वीडियो किसक...
14/02/2026

यह जो चाय पीते-पीते अचानक हंसने वाला व्यक्ति है, जिसकी हंसी पर पूरा इंटरनेट दीवाना हो गया है, आपको पता है यह वीडियो किसका है और इस लड़के का नाम क्या है? और पहली बार यह किसने अपने आईडी पर डाली थी? सबको लगता है यह व्यक्ति खुद इंस्टाग्राम पर है , लेकिन उसका खुद का कोई भी इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है। असल में इस वायरल वीडियो को अपलोड एक रैंडम क्रिएटर ने किया था, जिसका नाम ‘लड्डू नायक’ है, जो ड्राइवर भी है और क्रिएटर भी है और ऐसे रैंडम फनी मोमेंट रिकॉर्ड करके अपनी इंस्टा आईडी पर डालता रहता है। उसी ने यह वीडियो पोस्ट की थी और देखते ही देखते 36 मिलियन+ व्यूज पार हो गए। लोगों को इस लड़के की हंसी इतनी यूनिक लगी कि पूरा इंटरनेट इसे मीम की तरह इस्तेमाल करने लगा और हाँ, इस लड़के का नाम ‘राजा’ बताया जा रहा है और यह वीडियो साउथ हैदराबाद से वायरल हुआ था। बाकी राजा की कोई इंस्टा आईडी नहीं है, उसकी सारी वीडियो ‘लड्डू नायक’ की आईडी पर ही मिलेगी, जहाँ हर एक वीडियो मिलियन में चला जाता है।

12/02/2026

तो गाइस, यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई एक बाइबिलिकल वॉर ड्रामा है, जो हमें ले जाती है हजारों साल पीछे… उस दौर में जब इजराइल और फिलिस्तीनी सेनाओं के बीच भयंकर युद्ध चल रहा था।

फिलिस्तीनी सेना का सबसे बड़ा हथियार था गोलियत।
एक विशालकाय, खूंखार और बेहद ताकतवर योद्धा… जिसकी लंबाई और ताकत देखकर अच्छे-अच्छे सैनिकों की रूह कांप जाती थी।

हर दिन गोलियत इजराइल की सेना को ललकारता…
“अगर तुममें से कोई मुझसे लड़ने की हिम्मत रखता है, तो सामने आए!” लेकिन कोई भी सैनिक उससे लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाता।

अब एंट्री होती है एक साधारण से चरवाहे लड़के डेविड की। डेविड कोई सैनिक नहीं था… न उसके पास तलवार थी, न कवच। उसके पास था सिर्फ एक गुलेल (Slingshot) और भगवान पर अटूट विश्वास।

जब डेविड को पता चलता है कि गोलियत पूरे इजराइल का अपमान कर रहा है, तो वह खुद आगे आता है और कहता है “मैं उससे लड़ूंगा!”

सब उसका मजाक उड़ाते हैं… लेकिन डेविड का आत्मविश्वास अडिग रहता है। युद्ध के मैदान में एक तरफ खड़ा है विशालकाय गोलियत…और दूसरी तरफ एक दुबला-पतला लड़का।

गोलियत डेविड को देखकर हंसता है.उसे लगता है कि यह लड़का तो एक ही वार में खत्म हो जाएगा।

लेकिन डेविड अपनी गुलेल में एक पत्थर रखता है…
पूरी ताकत से घुमाता है… और निशाना साधता है…

💥 पत्थर सीधे जाकर गोलियत के माथे पर लगता है!
और देखते ही देखते… वह दानव जमीन पर गिर पड़ता है। पूरा मैदान सन्न रह जाता है!

डेविड गोलियत की ही तलवार उठाकर उसका अंत कर देता है…और इस तरह एक छोटे से लड़के की हिम्मत इतिहास बना देती है।

यह फिल्म हमें सिखाती है कि कभी-कभी जीत ताकत से नहीं…बल्कि विश्वास, साहस और आत्मविश्वास से मिलती है।

अगर आप भी ऐसी इंस्पायरिंग और ऐतिहासिक कहानियां पसंद करते हो… तो यह मूवी जरूर देखना।

तो गाइस, आपको क्या लगता है? अगर आप डेविड की जगह होते… तो क्या गोलियत से लड़ने की हिम्मत करते?
कमेंट करके जरूर बताना!







Address

Bhatner Fort, Hanumangarh
Hanumangarh
335513

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Top G.K posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category