Shri radhamohan dubey

Shri radhamohan dubey यह एक भागवत भक्त का परिवार है और इस परि?

आज का पंचांग ( 23 जनवरी 2022 )हे हरि 🙏
23/01/2022

आज का पंचांग ( 23 जनवरी 2022 )
हे हरि 🙏

सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए रविवार को करें ये उपाय, नहीं होगी पैसों की दिक़्क़तपौराणिक ग्रंथों में सूर्य के अर्घ्यदान का ...
23/01/2022

सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए रविवार को करें ये उपाय, नहीं होगी पैसों की दिक़्क़त

पौराणिक ग्रंथों में सूर्य के अर्घ्यदान का विशेष महत्व माना गया है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने से उनकी कृपा बनी रहती है। इस दिन लोग सुबह- सुबह सूर्य भगवान को अर्घ्य देते हैं और पूजा पाठ करते हैं। वहीं, कुछ लोग सूर्य की उपासना करने के साथ- साथ व्रत भी रखते हैं। ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में सूर्य मज़बूत होने से आपके सभी काम बन सकते हैं।

-पौराणिक ग्रंथों में सूर्य के अर्घ्यदान का विशेष महत्व बताया गया है। प्रतिदिन आपको सुबह के समय तांबे के लोटे में जल लेकर, उसमें लाल फूल और अक्षत डालकर, प्रसन्न मन से भगवान सूर्य के मंत्र का जाप करते हुए उन्हें अर्घ्य देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं और आपको आयु, आरोग्य, धन-धान्य, पुत्र, मित्र, तेज, यश, विद्या, वैभव और सौभाग्य प्रदान करते हैं। कुंडली में सूर्य की स्थिति को मज़बूत करने के लिए रविवार की शाम को निम्नलिखित सभी उपाय करने से सूर्य भगवान प्रसन्न होते हैं।

-शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करने और दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। लेकिन रविवार को भी शाम में पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से फ़ायदा मिलता है। माना जाता है कि इससे नौकरीपेशा लोगों के पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा इस बात की भी मान्यता है, कि पीपल के नीचे चौमुखी दीपक जलाने से ऑफ़िस में आपकी स्थिति अच्छी होती है। घर में धन और यश बना रहता है।

-पैसों की कमी को दूर करने के लिए उपाय
रविवार की रात को एक ग्लास दूध भरकर अपने सिरहाने रखें। सोमवार को सूर्योदय से पहले उठें, और फिर स्नान कर उस दूध को बबूल के पेड़ में डालें। इस टोटके को 7 से 11 रविवार तक करें। ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।

आज का पंचांग ( 22 जनवरी 2022 )हे हरि 🙏
22/01/2022

आज का पंचांग ( 22 जनवरी 2022 )
हे हरि 🙏

Shri radhamohan dubey अगर शनिदेव और हनुमान जी को करना है प्रसन्न तो शनिवार के दिन करें ये उपायशनि देवता को न्याय का देवत...
22/01/2022

Shri radhamohan dubey
अगर शनिदेव और हनुमान जी को करना है प्रसन्न तो शनिवार के दिन करें ये उपाय

शनि देवता को न्याय का देवता कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि वो सभी के कर्मों का फल देते हैं। कोई भी बुरा काम उनसे छिपा नहीं, शनिदेव हर एक बुरे काम का फल मनुष्य को ज़रूर देते हैं। ग़लती जानकर की गई हो या अंजाने में हुई हो, दोनों पर ही शनिदेव अपनी नज़र रखते हैं। इसीलिए उनकी पूजा का बहुत महत्त्व है।

कहते हैं कि अगर जीवन में शनिदेव और हनुमान जी का आशीर्वाद मिल जाए तो फिर हर समस्या का समाधान पाया जा सकता है। लेकिन इसके लिए आपको कुछ विशेष उपाय करने होंगे और वो विशेष उपाय क्या हैं जिन्हें आपको शनिवार के दिन करना चाहिए? आज हम आप को उसी की जानकारी देंगे।

-शनिवार के उपाय
शनिवार के दिन आपको पीपल के पेड़ को छूते हुए सात बार परिक्रमा करनी चाहिए। इसे केवल एक शनिवार नहीं बल्कि हर शनिवार करते रहें। साथ ही परिक्रमा के दौरान "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का जप भी करें। कहते हैं ऐसा करने से शनि देव की साढ़ेसाती और ढैय्या या फिर शनि से जुड़ा कोई भी दोष समाप्त हो सकता है।

शनिवार की शाम को किसी तालाब या ऐसी जगह जहां पर मछलियां हों, वहां पर दाना डालें। साथ ही चींटियों को भी आटा खिलाएं। कहते हैं इस उपाय से शनि देव के साथ - साथ हनुमान जी भी प्रसन्न होते हैं और क़िस्मत के द्वार खुल जाते हैं। अगर आप पर कोई क़र्ज़ है या नौकरी को लेकर कोई समस्या है, तो वह जल्द ही दूर हो सकती है।

यह उपाय भी आपके लिए काफ़ी फ़ायदेमंद होगा। हालांकि यह उपाय काफ़ी लोग करते भी हैं। इसमें आपको शनिवार के दिन शनि देव पर अवश्य रूप से जल चढ़ाना चाहिए। लेकिन इसके साथ - साथ हनुमान जी की प्रतिमा के सामने तेल का दीपक भी जलाएं। सिर्फ़ यही नहीं, इस दिन काली चीज़ों का दान करना भी काफ़ी लाभकारी माना गया है। जैसे कि काले तिल, चने व काले कपड़ों का दान किया जा सकता है।

Shri radhamohan dubey आज का पंचांग ( 21 जनवरी 2022 )हे हरि 🙏
21/01/2022

Shri radhamohan dubey
आज का पंचांग ( 21 जनवरी 2022 )
हे हरि 🙏

Shri radhamohan dubey शुक्रवार के दिन न करें ये काम, मां लक्ष्मी होंगी नाराज़हिन्दू धर्म में हर एक दिन किसी न किसी देवी-द...
21/01/2022

Shri radhamohan dubey
शुक्रवार के दिन न करें ये काम, मां लक्ष्मी होंगी नाराज़

हिन्दू धर्म में हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। इसी तरह शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी जी को समर्पित है। इस दिन जो भक्त पूरी श्रद्धा के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उनके जीवन में सुख-शांति और ख़ुशहाली आती है। शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन आराधना करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और सारे संकट दूर होते हैं। आर्थिक दिक़्क़तों से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

शुक्रवार के दिन कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें करने से बचना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि इस दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए।

ऐसा माना जाता है कि शुक्रवार के दिन दिया गया धन लौटकर वापस नहीं मिलता है। इस दिन किसी को क़र्ज़ देने से मां लक्ष्मी नाराज़ होती हैं। इसलिए कभी किसी को भूलकर भी शुक्रवार के दिन रूपया-पैसा उधार न दें और न ही किसी से उधार लें।

शुक्रवार के दिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इस दिन किसी भी महिला, कन्या और किन्नर का अपमान आप से न होने पाए। वैसे तो यह बात हर दिन के लिए जीवन में उतार लेनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि महिलाओं में मां लक्ष्मी का वास होता है और उनका अपमान करने से मां लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं।

शुक्रवार के दिन किसी को भी चीनी नहीं देनी चाहिए। ज्योतिष में चीनी का संबंध शुक्र और चंद्र दोनों से बताया गया है। इसलिए शुक्रवार के दिन चीनी देने से शुक्र कमज़ोर होता है। शुक्र भौतिक सुखों का स्वामी है, ऐसे में शुक्र के नाराज़ होने से भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी आती है और आर्थिक तंगी आती है।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान नारायण की पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि मां लक्ष्मी के साथ भगवान नारायण की पूजा करने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और इनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

अपने किचन में रात के समय जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए, इससे मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और घर में अशांति फैलती है। साथ ही स्वास्थय के ख़राब रहने की आशंका भी बनी रहती है।

आज का पंचांग ( 20 जनवरी 2022 )हे हरि 🙏
20/01/2022

आज का पंचांग ( 20 जनवरी 2022 )
हे हरि 🙏

Shri radhamohan dubey इन 2 पेड़ों की पूजा करने से भगवान विष्णु होते हैं ख़ुशहिन्दू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु क...
20/01/2022

Shri radhamohan dubey
इन 2 पेड़ों की पूजा करने से भगवान विष्णु होते हैं ख़ुश

हिन्दू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए बेहद ख़ास माना जाता है। कहते हैं कि सच्चे मन से उनकी पूजा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भगवान विष्णु जगत के पालनहार कहलाते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार गुरुवार को भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से जीवन के सभी संकटों से छुटकारा मिलता है।

भगवान विष्णु की पूजा से बृहस्पति ग्रह भी शांत होता है, जिससे व्यक्ति के विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। विष्णु जी की पूजा में दो वृक्षों का विशेष महत्त्व माना गया है। इन वृक्षों की पूजा करने से आपके ऊपर भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है, जिससे घर में समृद्धि आती है। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो दो पेड़ हैं जिनकी पूजा करने से विवाह और धन संबंधित समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

-केले का वृक्ष
हिन्दू धर्म में केले के वृक्ष को देव वृक्ष का स्थान दिया गया है। भगवान विष्णु की पूजा में इस वृक्ष की पूजा विशेष रूप से की जाती है। भगवान सत्यनारायण की कथा में केले के पत्तों का प्रयोग किया जाता है। केले से लेकर इसकी जड़, तना और पत्तियां, सभी कुछ धार्मिक कार्यों के उपयोग में लाए जाते हैं। केले के वृक्ष की पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, जिससे जीवन में सफलता और सुख की प्राप्ति होती है।

-विवाह के लिए केले के वृक्ष की करें पूजा
प्रत्येक गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करने से जातक का बृहस्पति ग्रह मज़बूत होता है, जिससे विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। जिन लोगों को विवाह से संबंधित समस्याएं हो रही हैं, उन्हें गुरुवार के दिन केले के वृक्ष के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए और जल देना चाहिए। इसके साथ ही केले के वृक्ष के पूजन से वैवाहिक जीवन भी सुखमय बनता है।

-तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे को हिन्दू धर्म में बहुत ही पूजनीय माना गया है। तुलसी, भगवान विष्णु को अति प्रिय है इसलिए उन्हें हरिवल्लभा भी कहा जाता है। तुलसी के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी मानी जाती है। जिस घर में प्रतिदिन तुलसी के नीचे दीपक जलाकर पूजन किया जाता है, वहां मां लक्ष्मी वास करती हैं। तुलसी जी के पूजन से घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।

Shri radhamohan dubey ऐसे करें प्रथम पूज्यनीय श्री गणेश को प्रसन्न भगवान गणेश शुभ-लाभ को दाता हैं। वह भक्तों की बाधा, सं...
19/01/2022

Shri radhamohan dubey
ऐसे करें प्रथम पूज्यनीय श्री गणेश को प्रसन्न

भगवान गणेश शुभ-लाभ को दाता हैं। वह भक्तों की बाधा, संकट, रोग-दोष और दरिद्रता को दूर करते हैं। शास्त्रों के अनुसार श्री गणेश की पूजा का विशेष दिन बुधवार है। इल दिन सच्चे मन से गणपति की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

शास्त्रों में गणनायक गणेश जी की आराधना का विशेष महत्त्व है। प्रथम पूज्यनीय गौरी पुत्र गणेश जी की पूजा के बिना किसी भी देवी-देवता की पूजा पूरी नहीं मानी जाती है।

भगवान गणेश को प्रसन्न करने के उपाय
बुधवार के दिन सुबह स्नान आदि से निव्रत होकर गणेश जी को दूर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही शुभ फल मिले सकता है।

आप जिस काम को करने की कौशिश करते हैं और वह पूरा नहीं होता या सफलता नहीं मिल रही तो बुधवार के दिन गणेश जी के इस मंत्र का जाप विधि-विधान से करें। आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिल सकती है।
मंत्र-
'त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।
नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।।'

आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का भंडार रहता है और आपने कई उपाए किए, लेकिन आपको कोई फायदा नहीं मिला। तो इस बार बुधवार के दिन अपने घर में गणपति की सफेद मूर्ति स्थापित करें। ऐसा करने से आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होग। साथ ही आपके घर में कभी भी बुरी शक्तियों का असर नही होगा।

आपको धन संबंधी कोई समस्या है या अधिक मेहनत करने के बाद भी धन संबंधी परेशानियां दूर नहीं हो रही तो बुधवार के दिन श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करने के बाद गुड़ और घी का भोग लगाएं और थोड़ी देर बाद यह भोग गाय को खिला दें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

घर में हमेशा कलह रहती है, जिसके कारण आपके परिवार में कभी सुख-शांति नहीं रहती, तो बुधवार को दूर्वा से बनी प्रतिकात्मक मूर्ति बनाएं और उसे घर के पूजा स्थल में स्थापित करें साथ ही प्रतिदिन इनकी पूजा करें।
हिंदू धर्म में गाय को अपनी माता के समान माना जाता है। बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं। जिससे कि सभी देवी-देवताओं की कृपा आप पर बनी रहेगी।

गणेश जी को सिंदूर चढ़ाना शुभ होता है। इन्हें सिंदूर चढ़ाने से सभी परेशानियां दूर होती हैं। बुधवार के दिन गजानन को सिंदूर चढ़ाएं इससे आपकी सभी मनोकामना जल्द ही पूरी होंगी। सिंदूर चढ़ाते समय यह विशेष मंत्र भी पढ़ें:
मंत्र-
सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्।
शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्।।

बुधवार को गणेश जी को शमी के पत्ते चढ़ाने से बुद्धि तेज होती है साथ ही सभी परेशानियों खत्म होती हैं और मानसिक शांति मिलती है। शमी के पत्ते चढ़ाते समय इस मंत्र का जाप करें जिससे कि गणेश जी जल्द प्रसन्न होंगे:
मंत्र-
त्वत्प्रियाणि सुपुष्पाणि कोमलानि शुभानि वै।
शमी दलानि हेरम्ब गृहाण गणनायक।।

आपका बुध ग्रह खराब है तो बुधवार के दिन किसी गरीब या किसी मंदिर में जाकर हरे मूंग का दान करें। इससे आपका बुध ग्रह का दोष शांत होगा।

आज का पंचांग ( 19 जनवरी 2022 )हे हरि 🙏
19/01/2022

आज का पंचांग ( 19 जनवरी 2022 )
हे हरि 🙏

Address

Gwalior
477447

Telephone

+919399411758

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri radhamohan dubey posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Shri radhamohan dubey:

Share