01/02/2026
स्वच्छ सुन्दर बी आर डी - 2047,विकसित भारत, विकसित यू पी,यही लक्ष्य है हमारा,पर कैसे होगा🤔यह तभी संभव है जब समाज और सरकार अपनी अपनी दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करे l समाज अपना कार्य करे,सरकार अपना करे,पर दुख इस बात का है कि हम सबकुछ सरकार के माथे छोड़ देते है और अपनी आंख नाक बंद कर केवल सरकार को दोष देते है,हम सोचते है कि हम टैक्स देते है तो सरकार को ही सब करना चाहिए,जो गलत है,अगर मैं याद दिलाऊं तो दो तीन दशकों पीछे गांवों देहात में जो बड़े बड़े बगीचे लगवाए जाते थे,बड़े बड़े जलाशयों से लेके कुओं तक निर्माण होता था,क्या ये सब सरकार कराती थी🤔 मुझे याद है हमारे पूर्वजों ने कंधों पे कांवर से पानी ढोकर,पेड़ पौधों को सींचते थे और पौधों का संरक्षण करते थे,तो अब समाज अपना दायित्व क्यों भूल गया?? खैर जो भी हो हमे अपनी दायित्वों को निभाना चाहिए,जब तक हमारे संस्थानों से लेकर नगर शहरों तक नदियों से लेकर पोखरों तक स्वच्छ नही होगा तब तक2047 विकसित भारत भी दूर रहेगा,आज स्वच्छता और पौधों की देखरेख का कार्यक्रम (लगातार 247 संडे,सुबह 6.30 से 9 बजे ) संपन्न हुआ,जिसमें नर्सिंग के छात्र छात्राओं ने भी भाग लिया🙏BR DMC GKp 🌳🌳