खबर संवाद

खबर संवाद हर मुद्दे पर बात होगी

14/05/2026

बिहार में बड़ा एक्शन, DM ने 118 पंचायत सचिवों को किया निलंबित

हृदय विदारक घटना!कोइनी पंचायत के पूर्व मुखिया भटवालिया निवासी दिनेश कुमार राम के असमय निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। आपका...
11/05/2026

हृदय विदारक घटना!

कोइनी पंचायत के पूर्व मुखिया भटवालिया निवासी दिनेश कुमार राम के असमय निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। आपका यूं असमय चले जाना परिवार और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है जिसे निकट भविष्य में भर पाना मुश्किल है।

ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें यही प्रार्थना करते हैं। विनम्र श्रद्धांजलि खबर संवाद दिलीप सिंह

08/05/2026
बिहार में कौन क्या बना  #गोपालगंज
07/05/2026

बिहार में कौन क्या बना #गोपालगंज

07/05/2026

गोपालगंज :- बिहार सरकार में गोपालगंज के दो विधायकों को मिला मंत्रालय। भोरे विधायक सुनील कुमार और बैकुण्ठपुर विधायक मिथलेश तिवारी के नामों का हुआ अनाउंसमेंट। पटना के गांधी मैदान में मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण।

11/04/2026

*ऑफिस के अंदर रील बनाई तो खैर नहीं! बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर*

✍️बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर सख्त नियम लागू कर दिए हैं. नए नियमों के तहत किसी भी तरह की लापरवाही या उल्लंघन पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. ये नियम अब पूरे राज्य में प्रभावी हो चुके हैं.दरअसल, जनवरी 2026 में सरकार ने बिहार सरकारी सेवक आचरण (संशोधन) नियमावली, 2026 को मंजूरी दी थी. इसके बाद राज्यपाल ने भारत के संविधान का अनुच्छेद 309 के तहत इस संशोधन को अधिसूचित किया. ये नियम शुक्रवार शाम राजपत्र में प्रकाशित होते ही लागू हो गए. सरकार का मानना है कि डिजिटल दौर में अनुशासन बनाए रखने और संस्थागत गरिमा को सुरक्षित रखने के लिए यह कदम जरूरी है.नए नियमों के अनुसार, सरकारी कर्मचारी बिना अनुमति के फेसबुक, 'एक्स' और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर सरकार की नीतियों, योजनाओं या न्यायालय के फैसलों पर अपनी व्यक्तिगत राय व्यक्त नहीं कर सकते. खासकर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसलों पर टिप्पणी करना पूरी तरह प्रतिबंधित है. ऐसा करना कदाचार माना जाएगा.इसके अलावा सरकारी कर्मचारी अपने निजी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने या चलाने के लिए सरकारी ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. फर्जी प्रोफाइल, नकली पहचान या नकली नाम से पोस्ट करना भी सख्त मना है.ऑफिस परिसर के अंदर फोटो, वीडियो, दस्तावेज साझा करना, रील बनाना या लाइव स्ट्रीम करना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है. नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

09/04/2026

नेपाल के बाद भारत में भी प्राइवेट स्कूल बंद होने चाहिए आप सभी की क्या राय है कमेंट में बतायें

08/04/2026

क्या सारण की तरह सिवान और गोपालगंज में भी बंद होनी चाहिए स्कूलों में री-एडमिशन और किताबो की खरीदारी के लिए बाध्यता?
अपना राय दे #गोपालगंज

02/04/2026

#गोपालगंज - कुख्यात चार भू माफिया गिरफ्तार। भोला पांडेय, दीपक कुमार राम, गुड्डू कुमार और नीतीश गिरफ्तार। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ प्रांजल ने कुचायकोट के बेलवा से किया गिरफ्तार। एसपी विनय तिवारी ने कहा कुचायकोट के बड़े सफेदपोश का मिला है संरक्षण। जमीन के फर्जी कागजात बनाकर भोले भाले लोगों की जमीन हड़पने का आरोप। एसपी ने कहा जिनकी भी जमीन इस भूमाफिया ने हड़पी है वे दोबारा थाना में या एसपी कार्यालय में दे सूचना। खबर संवाद News18 Bihar Aaj Tak

Address

Gopalganj
Gopalganj
841405

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when खबर संवाद posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share