Gonda Mahotsav

Gonda Mahotsav साहित्य, संगीत, कला एवं खेलकूद के क्षे?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 120 किमी. दूर सरयू और राप्ती नदियों के मध्य स्थित गोंडा जनपद में स्थानीय प्रशासन द्वारा जिले को एक नई पहचान देने की मुहिम शुरू की गई है। ‘गोंडा महोत्सव’ भी इसी अभियान का एक हिस्सा है। गोंडा महोत्सव में स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए न केवल विविध लोक कलाओं पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, अपितु एक भब्य सद्भावना रैली भी निकाली जा

ती है। महोत्सव में हाकी, कबड्डी, वालीबाल जैसी खेल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं की खोज की जाती है तथा लुप्त हो रही लोक कलाओं बिरहा, फरवाह नृत्य, आल्हा आदि के कलाकारों को मंच प्रदान करके इन्हें जीवित रखने का प्रयास भी किया जा रहा है। पांच दिवसीय गोंडा महोत्सव में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं कुलहिन्द मुशायरा होता है। प्रगति (प्रमोशन आफ रूरल एरियाज गेम्स एंड टैलेन्ट आइडेंटीफिकेशन) के बैनर तले राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले के 1,25,000 से अधिक बच्चों को खेल मैदान पर उतारकर इतिहास बनाने तथा ‘काफी विद कलेक्टर’ नामक अभिनव कार्यक्रम शुरू करके प्रशासन की सबसे छोटी इकाई के साथ सीधे संवाद स्थापित करके प्रशासनिक मशीनरी को गतिशील बनाने वाले गोंडा के युवा जिलाधिकारी/अध्यक्ष, गोंडा महोत्सव समिति आशुतोष निरंजन के कुशल मार्गदर्शन में इस वर्ष 11 से 15 दिसम्बर 2016 तक आयोजित होने वाले गोंडा महोत्सव को अपेक्षाकृत ज्यादा व्यवस्थित तरीके से कराने की तैयारी है। तो आएं और महोत्सव का आनंद लें।

The matter of collection of charge from four wheelers in the fair going on in Thompson college came to notice. Some peop...
09/12/2024

The matter of collection of charge from four wheelers in the fair going on in Thompson college came to notice. Some people always trying to spread false agenda.
The Mahotsava committee has been largely aloof of the fair etc as we are over seers and not actively involved in this programme.
So the rumour being spread that parking money being siphoned off is beyond my comprehension. How can people have the narrowest mindset!
Just want you to clarify to your august counterparts that administration or the committee has no profitable business whatsoever!!
It’s for the city’s cultural and socio economic fabric such events were planned. And as far as Thompson ground is concerned, only the rental value goes to the management.
If someone is charging for parking etc the clarity shall be sought from the fair organisers!
Gonda Mahotsav Samiti
Gonda

चार दिवसीय गोण्डा महोत्सव का हुआ रंगारंग समापन, जिलधिकारी ने जनता व सहयोगियों का व्यक्त किया आभारअद्भुत, अविश्वसनीय सौम्...
14/03/2018

चार दिवसीय गोण्डा महोत्सव का हुआ रंगारंग समापन, जिलधिकारी ने जनता व सहयोगियों का व्यक्त किया आभार

अद्भुत, अविश्वसनीय सौम्य और जनपद के इतिहास को समेटे हुए गंगा-जुमनी तहजीब का प्रतीक बन चुके गोण्डा महोत्सव का रंगारंग समापन पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी के गीतों व कुलहिन्द मुशायरे के साथ हुआ। महोत्सव में एक ओर जहां स्थानीय प्रतिभाओं को अपना दमखम दिखाने का मौका मिला तो वहीं बालीवुड व लोक कलाकारों ने महोत्सव को यादगार बना दिया। महोत्सव में लोगों के मनोरंजन के अलावा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगभग सौ से अधिक स्टाॅल लगए गए थे। गोण्डा महोत्सव के अध्यक्ष/जिलाधिकारी जेबी सिंह ने महोत्सव के सफल आयोजन एवं यादगार बनाने के लिए जिले की जनता, जनप्रतिनिधियों, महोत्सव के आयोजन में आर्थिक सहयोग करने वाले लोगोें, व्यवस्था में लगे हुए तमाम अधिकारियों-कर्मचारियों तथा महोत्सव की शानदार कवरेज देने वाले सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया है।

पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने महोत्सव को बनाया यादगार

महोत्सव का चैथा और अन्तिम दिन लोक कलाओं से भरा रहा। महोत्सव की आखिरी शाम लोकगायिका मालिनी अवस्थी के नाम रही। मालिनी अवस्थी के स्टेज पर आते ही खचाखच भरा पण्डाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मालिनी अवस्थी ने अपनी प्रस्तुति सबसे पहले देवी गीत देवी मोरी झूलै लौंग की डरिया तथा उड़ि जाव सुगना सरयू पार मनाय लावो देबिन को गाकर देवी वन्दना की। इसके बाद लोकगीतों की परम्परा के तमाम विधाओं के गीत उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए जिस पर दर्शक झूम उठे। उनके द्वारा सोहर बाजत अवध बधइया दशरथ घर सोहर हो, हे रामा घर-घर बाजे ला बधइया हे रामा, रेलिय बैरन पिया को लिये जाय रे, हमरा गुलाबी दुपट््टा, हमे लगि जइहै नजरिया हो, नई झुलनी की छइयां दो घरिया बिताय दा हो, येहि ठइयां मोतिया हेरा गईल रामा, कहवां मैं ढूंढूं। देवी गीत मइया के भावै लाल सेनुरवा हो जगदम्बा मइया, सइयां मिले लरिकइयां मैं का करूं तथा पिया मेंहदी लियाय दा मोती झील से जायके साइकिल से नाय गााकर लोगों का मनमोह लिया तथा पूरे पण्डाल को जीवन्त बना दिया। उनके लोकगीतों की झमाझम प्रस्तुति की गई। जिलाधिकारी जेबी सिंह व उनकी धर्मपत्नी तथा पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने मालिनी अवस्थी को चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

फरह नाज की प्रस्तुतियों पर भी खूब थिरके लोग
मोहित कपूर डांस पार्टी द्वारा व लिटिल चैम्प फरहा नाज की प्रस्तुति पर मंत्रमुग्ध हुए लोग
महोत्सव की आखिरी शाम का पूरी तरह यादगार बनाने में मोहित कपूर डांस पार्टी द्वारा व सायंलिटिल चैम्प फरहा नाज की प्रस्तुति ने भी चार चांद लगा दिए। राजस्थानी गानों पर घूर नृत्य प्रस्तुत किया गया तो लिटिल चैम्प फरहा नाज के गानों पर युव झूमते नजर आए। फरह नाज द्वारा मेरी आख्या का यो काजल तथा होलिया में उड़े ला गुलाल गाया तो लोग झूम उठे। इसके बाद लोक गायक विक्रम विष्ट एण्ड पार्टी शानदार नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। अंकिता बाजपेई के फ्यूजन डांस व ढोल बाजे-ढोल बाजे का भ्ी लोगों ने खूब आनन्द लिया।

कुलहिन्द मुशायरे में नामचीन शायरों ने सुनाई अपनी रचनाएं

महोत्सव की आखिरी शाम में देश के नामचीन शायरों ने शिरकत की और अपनी शायरियों से लोगों को ख्ूाब आनन्दित किया। जिगर और असगर का याद में आयोजित हुए मुशायरे में सबा बलरामपुरी बलरामपुर,जनाब जौहर कानपुरी कानपुर, जनाब अशोक साहिल दिल्ली, हाशिम फिरोजाबादी फिरोजाबाद, जनाब वसीम रामपुरी रामपुर, काबिश रुदौलवी फैजाबाद, श्रीमती शबीना अदीब कानपुर, रुखसार बलरामपुरी लखनऊ, अली बाराबंकवी बाराबंकी, विकास बौखल बाराबंकी, जनाब पीके धुत्त एटा, जनाब नदीम फर्रूख ने शिरकत की। मुशायरे का संचालन नदीम फर्रूख ने किया। विकास बौखल ने जीएसटी व पुलिस से सम्बन्धित हास्य शायरी प्रस्तुत की तो शब बलरामपुरी ने जो फूल तुमने भेजे थे खत के जवाब में अब भी महक रहे हें मेरी किताब में, नजमी कमाल द्वारा साजिश है सबकी हमको मिटाने के वास्ते, हम जी रहे हैं सबको बचाने के वास्ते सुनाया तो रूखसाार ने बलरमपुरी ने हमारे पुरखों की ये अन बेंच डालेगें, कलाम गांधी की ये शान बेंच डालेगें शायर कासिम अब्बास द्वारा हम लोग बस ऐसे ही इन्सान से मिलते दुनिया में, वसीम रामपुरी ने चुनेगें फूल सारे कांटे जितने हें मसल देगें, वतन की जमीं पर हम वफा का इतर मल देगें सुनाया तो लोगों ने खाूब तलियां बजाईं। पीके धुत ने हास्य वरूंग की रचनाएं पड़ी तो लोगों ने खूब आनन्द लिया। जौहर कानपुरी ने अंगारों को फूल बनाया जाएगा, नदीम फर्रूख ने इस तरह तेरे इश्क में फना हो जाऊं, हवा बनाऊं तुझे और मैं दिया हो जाऊं सुनाया। मुशायरे में याकूब अज्म गेण्डावी, शबीना अदीब व अन्य शायरों ने अपनी रचनाएं पढ़ी।े

प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियोें को पहली बार महोत्सव समिति ने नगद पुरस्कार से किया सम्मानित
महोत्सव के मंच पर जिले की प्रतिभाओं को पहली बार नगद पुरस्कार देकर महोत्सव समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी जेबी सिंह ने विभिन्न प्रतियोगितओं के विजेता प्रतिभगियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने मेंहदी प्रतियोगिता सीनियर में अंशिका प्रथम स्थान, उपासना श्रीवास्तव द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाली नर्गिस को, रंगोली जूनियर में प्रथम स्थान पाने वाली शिखा तिवारी, रंगोली सीनियर प्रतियोगिता में आकृति श्रीवास्तव को प्रथम तथा दीप्ति श्रीवास्तव को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसी प्रकार पेंंिन्टंग प्रतियोगिता में एक मात्र प्रथम पुरस्कार संतोष दूबे को प्राप्त हुआ। इसी प्रकार नृत्य एवं गायन में विजेताओं को साठ हजार रूपए की धनराशि, राजकीय पालीटंेक्निक के बच्चों को उनके माॅडल के लिए दस हजार रूपए, मेंहदी प्रतियोगिता सीनियर वर्ग के विजेताओं को दस हजार रूपए, रंगोली प्रतियोगिता सीनियर वर्ग के विजेताओं को आठ हजार रूपए, रंगोली प्रतियोगिता जूनियर वर्ग के विजेताओं को पांच हजार रूपए तथा पंेन्टिंग सीनयिर वर्ग के विजेताओं को पांच हजार रूपए सहित स्थानीय प्रतिभाओं को एक लाख रूपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

महोत्सव का सफल आयोजन सम्पन्न कराने वालों को भी मिला सम्मान

महोत्सव का सफल आयोजन सम्पन्न कराने में अपनी भूमिका निभाने वाले अधिकारियों-कर्मचाारियों, संस्थाओं तथा अन्य सम्भ्रान्तजनों को महोत्सव समिति के अध्यक्ष/जिलाधिकारी जेबी सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में पी0डी0 गुप्ता नगर मजिस्ट्रेट नोडल अधिकारी
सौरभ भट्ट उपजिलाधिकारी तरबगंज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेल, भरत यादव क्षेत्राधिकारी सदर, वीरपाल पी.डी. डीआरडीए, अशोक यादव अधिशासी अभियंता विद्युत ,राम निवास अवर अभियंता पी0डब्लू0डी0,योगेश चैहान अवर अभियंता पी0डब्लू0डी0, अरूण कुमार मिश्र एआईजी स्टाम्प,अर्जुन सिंह ड्राइंग इंस्ट्रक्टर राजकीय पालीटेक्निक,घनश्याम सागर डी.पी0आर0ओ0,स्वर्ण सिंह अधिशासी अधिकारी नपाप गोण्डा,मुकीम अहमद अधिशासी अभियंता जल निगम,मो0 शरीफ सफाई निरीक्षक, एस0एन0 त्रिपाठी तहसीलदार सदर,संजय सिंह जिला व्यायाम शिक्षक,प्रत्यूष राज ताइक्वांडो एसो0 गोण्डा, डा0 सर्वेश गौतम ए0आर0टीओ,अंजनी कुमार जिला समाज कल्याण अधिकारी, विनय सिंह जिला कृषि अधिकारी,,पी0एन0 सिंह जिला गन्ना अधिकारी,वी0एस0 शुक्ला पी0ओ0 डूडा, संतोष कुमार देव पाण्डेय बी0एस0ए0, डा0 संतोष श्रीवास्तव सी0एम0ओ0, राजीव कुमार डी0एस0ओ0, हंस राज उपनिदेशक सूचना, अमित कुमार गुप्ता ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर,अरूण कुमार सिंह सूचना कार्यालय, शमीम अख्तर, उपश्रमायुक्त देवीपाटन मण्डल, आर0वी0सिंह प्राध्यापक एल0बी0एस0 कालेज, एस0 पी0 त्रिपाठी जिला विद्यालय निरीक्षक, सी0बी0 सिंह प्रधानाचार्य जीआईसी,डा0 मुकुल तिवारी उपनिदेशक कृषि,के0के0 उपाध्याय मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, प्रदीप मिश्रा परियोजना प्रबंधक कौशल विकास,अशोक कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, दशरथ सी बेहरा अग्रणी बैंक प्रबंधक, गोण्डा, लईक आलम संयोजक हाकी प्रतियोगिता, कमरूद्दीन एडवोकेट स्वागताध्यक्ष हाकी प्रतियोगिता, संजीव सिंह एडवोकेट, शिवा कान्त मिश्र विद्रोही संयोजक कवि सम्मेलन, मो0 आमिल अंसारी संयोजक कुलहिन्द मुशायरा, फहीम सिद्दीकी, सभासद (वालंटियर सहयोग),प्राची खरे इवेंट मैनेजर,उज्जवल खरे इवेंट मैनेजर को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। इसी प्रकार निर्णायक मण्डल के सदस्यों, सद्भावना स्वच्छता रैली में, तहसील स्तरीय आडीसन टीम,गोण्डा गौरव गीत के गायक
तथा विशिष्ट सहयोगी, बेस्ट स्टाल एवार्ड. राजकीय पालीटेक्निक, गोण्डा-प्रथम,पंचायती राज विभाग गोण्डा- द्वितीय,सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग गोण्डा - तृतीय, बेस्ट प्रोजेक्ट एवार्ड, सिविल- सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रथम, इलेक्ट्रानिक- स्मार्ट ग्रिड सिक्योरिटी सिस्टम द्वितीय,मैकेनिक्ल- गियरलेस पावर ट्रांसमिशन मैकेनिज्म, इलेक्ट्रिक्ल इंजीनियरिंग- सोलर हेल्मेट, सिविल इंजीनियरिंग -रोटेटिंग विल्डिंग को तृतीय तथा उद्घोषक टीम में रघुनाथ पाण्डेय, मो0 याकूब सिद्दीकी, डा0 उमा सिंह, इरफान मोईम,डा0 वाटिका केवल, प्रो0 ए0के0 रजा, सुनील सोनी तथा के0के0 श्रीवास्तव को भ्ी जिलाधिकारी द्वारा स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सूचना विभाग गोण्डा-13 मार्च 2018👉आयुक्त देवीपाटन मण्डल ने बतौर मुख्य अतिथि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया शुभारम्भगोण्डा...
13/03/2018

सूचना विभाग गोण्डा-13 मार्च 2018

👉आयुक्त देवीपाटन मण्डल ने बतौर मुख्य अतिथि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया शुभारम्भ

गोण्डा महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ आयुक्त देवीपाटन मण्डल एस0वी0एस0 रंगाराव ने बतौर मुख्य अतिथि किया। नेशनल एन्थम के बाद उन्होने दीप प्रज्ज्वलित कर तीसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की औपचारिक शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी/महोत्सव समिति के अध्यक्ष जेबी सिंह ने आयुक्त को पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। शुभारम्भ के अवसर पर महोत्सव समिति की सचिव/सीडीओ दिव्या मित्तल, एडीएम रत्नाकर मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट पीडी गुप्ता, एसडीएम सदर अमरेश मौर्य, अपर उपजिलाधिकारी प्र्रथम बी0के0 प्रसाद, संयोजक जानकी शरण द्विवेदी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। आयुक्त श्री रंगाराव ने डीएम व एसपी के साथ संास्कृतिक कार्यक्रमों का खूब लुत्फ लिया।

👉बाॅलीवुड स्टार मोनाली ठाकुर के गानों से सराबोर रही महोत्सव की तीसरी शाम

महोत्सव की तीसरी शाम बालीवुड स्टार मोनाली ठाकुर के गानों से सराबोर रही। मोनाली को सुनने के लिए महोत्सव स्थल खचाखच भरा हुआ था। स्टेज पर पहंुचते ही दर्शकों ने खड़े होकर मोनाली के सम्मान में तालियां बजाईं। मोनाली ठाकुर द्वारा अल्लाह दुहाई है से गाने की शुरूआत की गई। इसके बाद उन्होने अपनी पहली फिल्म का गाना झूठे मूठे, दमादम मस्त कलन्दर, दम मारो दम मिट जाए गम, पूरा लन्डन ठुमकता, छमछम मैं नाचूं आज, लैला मैं लैला, मैं तैनू समझांवा की, पहला नशा पहला प्यार जैसे लजवाब गाने गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर डीएम व उनकी धर्मपत्नी, एसपी, सीडीओ, एडीएम, सभी एसडीएम, न्यायिक मजिस्ट्रेट, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण तथ हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

👉उर्मिला पाण्डेय व शुगरा खान के गीतों नेे बांधी शमां

महोत्सव में एक ओर जहंा बालीवुड के तड़के से लोग पूरा मनोरंजन कर रहे थे वहीं स्थानीय कलाकार उर्मिला पाण्डेय ने भोजपुरी गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके द्वारा भोजपुरी गीत कोयल बिना बगिया न सोभे राजा, रेलिया बैरन पिय को लिये जाय रे, गोरकी पतरकी रे मरे गुलेलवा जियरा उड़ि-उड़ि जाय गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। शुगरा खान एण्ड पार्टी द्वारा भी लजवाब गानों की प्रस्तुति ने महोत्सव की संास्कृतिक शाम में चार चांद लगा दिये। शुगरा खान ने जैसे ही मोहब्बत की राहों में आकर तो देखो गाना शुरू किया तो दर्शक खड़े होकर झूमने लगे।

👉जादूगर सौरभ सरकार के करतब व तनौरा अम्बे्रला डांस देख दंग रह गए लोग

महोत्सव के मंच पर तीसरे दिन मुम्बई के मशहूर जादूगर सौरभ सरकार ने अपने हैरत अंगेज करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्य में डाल दिया। वहीं तनोरा द्वारा अम्बे्रडा डांस देखकर लोग दंातों तले उगलियंा दबाने पर मजबूर हो गए। स्वयं आयुक्त, डीएम व एसपी भी खुद को तालियां बजने से नहीं रोक पाए। सभी अधिकारियों ने दोनों कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

👉पंचायतीराज विभाग द्वारा आयोजित हुई स्वच्छता गोष्ठी

महोत्सव के मंच पर जहां एक ओर जिले की धरोहर व प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर जनसामान्य को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न द्वारा लगाातार गोष्ठियां आयोजित की जा रही है। महोत्सव के तीसरे दिन पंचातीराज विभाग द्वारा स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया गया। उपनिदेशक पंचायतीराज ने गोष्ठी का शुभारम्भ किया। गोश्ठी में प्रतिभाग करने वाले ग्राम प्रधानों को गा्रम पंचायतों को जल्द से जल्द ओडीएफ किए जाने हेतु टिप्स दिए गए व प्रोत्साहित किया गया। ग्राम पंचायतों में ज्यादा से ज्यादा शौचालय बनवाने व स्वच्छता पर विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया। उपनिदेशक पंचायतीराज ने बताया कि ग्राम पंचायतों को ओडीएफ कराने वाले ग्राम प्रधन व सचिवों को पुरस्कृत किया जाएगा। गोष्ठी में पंचायत सचिवगण, स्वच्छाग्राही, ग्रम प्रधान, डीपीसी अभय प्रताप सिंह रमन, पिंकी श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

👉सीडीओ ने सूचना विभाग द्वारा लगई गई शानदार प्रदर्शनी का किया अवलोकन

महोत्सव में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी व एलईडी वैन के माध्यम से सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। महोत्सव समिति की सचिव/सीडीओ दिव्या मित्तल ने अधिकारियों के साथ सूचना विभाग द्वारा लगाई गई शानदार प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सरकार की योजनाओं तथा महान विभूतियों को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है। इसी प्रकार सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए एलईडी वैन के माध्यम से दिखाया जा रहा है। अवलोकन के अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए वीरपाल, डीपीएम प्रदीप मिश्र व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

👉स्थानीय कलाकारों व प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियोें को डीएम व एसपी ने किया सम्मानित

महोत्सव समिति के अध्यक्ष/जिलाधिकारी जेबी सिंह व एसपी उमेश कुमार सिंह ने कबड्डी खो-खो, ताइक्वाण्डो तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों के प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अन्तिम दिन सचिन गोस्वामी, बसंत गोस्वामी, शिव पूजन कनौजिया ,प्रदीप परवाना, आदर्श पटवा, मनीषा दूबे, अमित कौशल, रंजीत राव, संजय श्रीवास्तव,दुर्गेश तिवारी, प्रमोद यादव, शमीरूद्दीन, हिमांशु मिश्रा, शिवांश मिश्रा, काका नागेन्द्र, सिमरन व आतिफ असलम द्वारा सीनियर गायन प्रस्तुत किया गया। सम्मानित करने के अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट पीडी गुप्ता, एसडीएम सदर अमरेश मौर्य, अपर उपजिलाधिकारी बी0के0 प्रसाद, उपनिदेशक सूचना हंसराज, बीएसए संतोष कुमार देव पाण्डेय, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, डीपीएम प्रदीप मिश्र, ताइक्वाण्डो मास्टर प्रत्यूषराज सहित अन्य अधिकारी व प्रतिभागी उपस्थित रहे।

12/03/2018
वॉलीबाल महिला टीम मनकापुर को पुरस्कृत करते गोण्डा महोत्सव अध्य्क्ष जिलाधिकारी महोदय सह अध्य्क्ष पुलिस अधीक्षक महोदय
12/03/2018

वॉलीबाल महिला टीम मनकापुर को पुरस्कृत करते गोण्डा महोत्सव अध्य्क्ष जिलाधिकारी महोदय सह अध्य्क्ष पुलिस अधीक्षक महोदय

सूचना विभाग गोण्डा-12 मार्च 2018👉महोत्सव के दूसरे व तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने मचाया धमालजनपद की गंगा-जमुनी तहजीब तथा...
12/03/2018

सूचना विभाग गोण्डा-12 मार्च 2018

👉महोत्सव के दूसरे व तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने मचाया धमाल

जनपद की गंगा-जमुनी तहजीब तथा जनपद की विरासत को संजोए हुए एवं स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हुए गोण्डा महोत्सव अपने उत्कर्ष पर पहुंच रहा है। महोत्सव के दूसरे भी दिन एक ओर जहंा जिले की प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिला वहीं बाहर से आए हुए कलाकारों की प्रस्तुतियों ने महोत्सव में चार चांद लगा दिए और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दूसरे दिन स्थानीय कलाकारो में अविका सुरभित,दिया ठक्कुर,मयंक श्रीवास्तव, सोयम सोनी, हेमंत कनौजिया, दीक्षा अवस्थी, एश्वर्या, मंजली सिंह,अमित कुमार,शिप्रा मिश्रा,सन्नी जयसवाल,हर्षिता,चेतना कालानी,आशीष कशौधन,शगुन श्रीवास्तव प्रज्ञा गिरी, मोनिका सिंह, अक्षरा दूबे,प्रशस्ति पाण्डेय,शुभम शुक्ला,मोहर्रम अली, उमेश गुप्ता, ममता,अंशिका श्रीवास्तव, पवन कुमार, विश्व दीप त्रिपाठी,नैंसी अवस्थी, मोहित श्रीवास्तव, वंशिका सिंह, प्रीति, रेशमा, सीमा साहू,हर्ष यादव,साक्षी सिंह,शिवम उपाध्याय,अलनदीम,खुशी कौशल, रवि कुमार, जावेद शाह, उमाशंकर गिरि,अमरजीत तिवारी,,सुनील सोनी,मानसी मिश्रा,रतना सिंह,दिव्यांशु पाण्डेय,राकेश आर्या ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किय तो वहीं तीसरे दिन भी स्थानीय कलाकारों ने महोत्सव के मंच पर अपना जलवा बिखेरा। तीसरे दिन नृत्य व गायन प्रस्तुत करने वाले स्थानीय कलाकारों में सचिन गोस्वामी बसंत गोस्वामी, शिव पूजन कनौजिया, प्रदीप परवाना, आदर्श पटवा,मनीषा दूबे, अमित कौशल ,रंजीत राव, संजय श्रीवास्तव, दुर्गेश तिवारी,प्रमोद यादव, शमीरूद्दीन,हिमांशु मिश्रा,शिवांश मिश्रा,काका नागेन्द्र,सिमरन, आतिफ असलम ने शानदार प्रस्तुती दी। इसके बाद बांसुरी वादन राजेश मिश्र एडवोकेट व बांसुरी वादन दीपेन्द्र लखनऊ द्वारा बांसरुी वादन ने लोगों का मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई विशाल एवं भव्य व्रदर्शनी को अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व जनसामान्य ने खूब सराहा।

👉उज्ज्वल खरे व प्राची खरे के गीतों पर जमकर थिरके लोग

लिटिल चैम्प निष्ठा शर्मा , आव्या व अनुग्रह ने भी महोत्सव के दूसरे दिन खूब शनदार प्रोग्राम प्रस्तुत किया। अनुग्रह अग्निहोत्री ने जिया हो बिहार के लाला, जिया तू हजार साला गाकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं अनुग्रह व आव्या के ड्यूट सांग ने तो पण्डाल में मौजूद सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निष्ठा शर्मा ने सत्यम शिवम सुन्दरम गाया तो उज्जवल खरे व प्राची खरे एंड पार्टी बालीवुड सिंगर के गीतों व नृत्य पर जमकर झूमे लोग। उज्जवल खरे ने ‘‘के पग घुंघरू बंध मीरा नाची थी’’ व मेरी सामने वाली खिड़की में इक चांद का टुकड़ा रहता है’’ गाकर जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया।

👉विशाल कवि सम्मेलन में नामचीन कवियों की रचनाओं से ओतप्रोत हुए लोग

गोण्डा महोत्सव की दूसरी शाम देश के नामचीन कवियों के नाम रही। कलम की धनी गोण्डा की सरजमीं पर भव्य कवि सम्मलेन का आयोजन गोण्डा महोत्सव के मंच पर हुआ जिसमें लखनऊ की मशहूर कवयित्री कविता तिवारी, ओमपाल सिंह निडर, रामकिशोर तिवारी बाराबंकी, कमलेश द्विवेदी कानपुरर, छिवया नेहा छत्तीसगढ़, मानसी द्विवेदी, अशोक सुन्दरानी सतना मध्यप्रदेश, अंकुर टण्डन मुम्बई, पदमिनी शर्मा दिल्ली, सुरेन्द्र्र सिंह झंझट, सुरेश मोकलपुरी, रमेशचन्द्र पाण्डेयग गोण्डा, चन्दन तिवारी गोण्डा व समीशा आर्या गोण्डा ने अपनी कविताओं से शमां बांध दी। कवि सम्मलेन का शुभारम्भ कवयित्री कविता तिवारी की सरस्वती वन्दना सारी धरा तुम्हारे ही गीत गा रही है से हुई। कविता तिवारी ने ओजपूर्ण रचना बिना मौसम हृदय काकिल से भी कूका नहीं जाता, जहां अनुराग पलता हो वहां दूजा नहीं जाता, विभाीषण राम जी के भक्त हैं ये जानते सब हैं, मगर जो देशद्रोही हो उसे पूजा नहीं जाता सुनाकर खूब वाहवही लूटी। सचंालन कर रहे राम किशारे तिवारी ने यह यज्ञ यहीं पर पूर्ण हुआ, युग-युग तक गाये बसुन्धरा, वह नर पुंगव बलिदानी था आजाद जिया आजाद मरा, इसी प्रकार डा0 कमलेश द्विवेदी ने हास्य व्यंग मैंने कहा चच्चा अस्सलाम अलैकुम, चच्चा बोले राम-राम बच्चा सुनाकर लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। लखीमपुर के पधारे बीररस के मशहूर कवि अनिल अमल ने ’’कवि विपक्ष की कुर्सी पर ही सदा विराजित होता है, कोई जीते कोई हारे लेकिन वो अपराजित होता है। उसको आशाीर्वाद मिला है सरस्वती बरदानी का, संरक्षण का गुण पाया है गंगा मइया के पानी का’’ प्रस्तुत किया। गोण्डा के कवि रमेश पाण्डेय ने दोनो दिल एक हैं फिर ये जुबां चुप क्यों है, हीरा सिंह मधुर द्वारा ‘‘ फूट उालकर राजकरो इस तरह नीति थी गोरों की, उसी तरह से नीति आज है राजनीति के चोरों की’’ ओमपाल सिंह निडर द्वारा भारत मंे रहना है तो भारत से प्यार करो, शिवाकान्त मिश्र विद्रोही द्वारा ’’समन्दर को नदी के बाढ़ की चिन्ता नहीं होती सिंह को गजों के चिग्घाड़ की चिन्ता नहीं होती’’ दिव्या नेहा दूबे द्वारा तुम आ जाओ पास मेरे, मैं दिल से गीत सुनाऊंगी, तुम जीवन का पुष्ठ बनो मैं महाकाव्य रच जाऊंगी’’ मानसी द्विवेदी द्वारा ‘‘मेरी कविता किसी दुष्यन्त के उस प्यार तक पहुंचे, मेरी कविता स्वयं चलकर श्रमिक के द्वारा पहुंचे, मेरी कविता का लेखन सार्थक होगा उस दिन जब कि बेवा भी सुने तो सोलहों श्रृंगर तक पहुंचे ’’सुरेश मोकलपुरी ने लोकतंत्र का नाश तो अब लगता बहुत उबाऊ है, नोट तंत्र है भारी सब पर हर इक वोट बिकाऊ है’’ सतीश आर्य द्वारा बेटी से जुड़ी रचना ‘‘तनमय रहती है सारा सामान संजोने में, शिव का धनुष उठाकर रख देती है कोने में। घर आंगन बुहारती है जब-जब सीता लगती है, सचमुच मेरी बेटी बड़ी पुनीता लगती है’’ सुनाकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। सुरेन्द्र सिंह झंझट द्वारा ‘‘गुण्डो का नहीं है दलालों का नहीं, डण्डों का नही है हवालों का नही है, यह देश है हमारे शहीदों की अमानत यह देश देश बेचने वालों का नहीं है’’ मुम्बई के कवि अंकुर टन्डन द्वारा अशोक सुन्दरानी द्वारा जूते ने कहा हमने सर्दी की चुभन, गर्मी की पतन दोनों का सहकर लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया, हम उतरे प्रभु श्रीराम के चरणों से तो अयोध्य का शासन चैदह बरस तक हमी ने चलाया’’ सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

👉13 मार्च समापन के दिन महोत्सव में होने वाले कार्यक्रम

गोण्डा महोत्सव के संयोजक जानकी शरण द्विवेदी ने बताया कि महोत्सव का समापन के दिन शानदार बालीवुड नाइट, पद्मश्री लोकगाकिा मालिनी अवस्थी के गीतों व कुलहिन्द मुशायरे के साथ होगा। चैथे और अन्तिम दिन 05.00 बजे सायं पुरस्कार वितरण आयोजन समिति द्वारा, 06.00 बजे रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम मोहित कपूर डांस पार्टी द्वारा, 06.45 बजे सायंलिटिल चैम्प प्रस्तुति फरहा नाज, 07.15 बजे रात्रि लोक गायन विक्रम विष्ट एण्ड पार्टी तथा 07.45 बजे रात्रि से लोक गायन लोक गायिका मालिनी अवस्थी द्वारा लोकगीतों की झमाझम प्रस्तुति होगी। इसके बाद रात्रि 9ः15 बजे से कुलहिन्द मुशायरे का अयोजन होगा जिसमें जनाब मुनव्वर राणा नई दिल्ली, श्रीमती सबा बलरामपुरी बलरामपुर, जनाब जौहर कानपुरी कानपुर, जनाब अशोक साहिल दिल्ली, जनाब हाशिम फिरोजाबादी फिरोजाबाद, जनाब वसीम रामपुरी रामपुर, जनाब काबिश रुदौलवी फैजाबाद, श्रीमती शबीना अदीब कानपुर, जनाब रुखसार बलरामपुरी लखनऊ, जनाब अली बाराबंकवी बाराबंकी, जनाब विकास बौखल बाराबंकी, जनाब पीके धुत्त एटा, जनाब नदीम फर्रूख शिरकत करेगें। मुशायरे का संचालन जनाब नदीम फर्रूख द्वारा किया जाएगा।

ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दौरान प्रदर्शन करते खिलाड़ी। विजेताओं को सम्मानित करते जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्...
11/03/2018

ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दौरान प्रदर्शन करते खिलाड़ी। विजेताओं को सम्मानित करते जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट गोण्डा।

11/03/2018

गोण्डा महोत्सव में 12 मार्च को होने वाले कार्यक्रम

गोण्डा महोत्सव के तीसरे दिन दोपहर साढे बारह बजे से पंचायतीराज विभाग की गोष्ठी, ढाई बजे से स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति, सायं साढ़े छ: बजे से जादूगर सौरभ सरकार द्वारा जादू प्रस्तुतिकरण, 6ः45 बजे अम्ब्रेला डांस तनौरा डांस द्वारा, 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम उर्मिला पाण्डेय एण्ड पार्टी द्वारा, 7ः30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुगरा खान एण्ड पार्टी द्वारा तथा रात 8ः15 बजे से मोनाली ठाकुर एण्ड पार्टी द्वारा बालीवुड नाइट के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएगें।

गोण्डा : दिल थाम कर बैठिए सोमवार को महोत्सव में आ रही है मोनाली गोण्डा महोत्सव में आयोजित हो रहे रंगारंग कार्यक्रमों की ...
11/03/2018

गोण्डा : दिल थाम कर बैठिए सोमवार को महोत्सव में आ रही है मोनाली
गोण्डा महोत्सव में आयोजित हो रहे रंगारंग कार्यक्रमों की लड़ी में सोमवार की सांझ फिल्म फेयर एवार्ड से सम्मानित प्रख्यात गायिका अभिनेत्री मोनाली ठाकुर गोण्डा के लोगों के दिलों के तार झंकृत करने आ रही है। ऐसा पहली बार है कि जब कोई इतना बड़ा कलाकार यहां गोण्डा महोत्सव में अपने सुरों का जादू बिखरने आ रही है।
कोलकाता में 1980 में जन्मी मोनाली ठाकुर एक बड़े घराने से ताल्लुक रखती है। 2006 में बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। प्रख्यात पार्श्व गायिका के रूप में पहचान बनाने के साथ-साथ उन्होंने शास्त्रीय संगीत में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 2014 में नेशनल फिल्म फेयर अवार्ड जीतने के बाद बेस्ट प्ले बैक सिंगर के रूप में पहचान बनाई। 2016 में स्क्रीन अवार्ड हासिल करने के बाद मोनाली ने इंटरनेशनल फिल्म अवार्ड भी हासिल किया।
स्टार वर्ल्ड अवार्ड आरएमआईएम पुरस्कार जीता। उन्हें कलर टीवी के राईजिंग स्टार से भी नवाजा गया। सोमवार को सांध्य कालीन महोत्सव में महोत्सव के मंच पर जलवा बिखेरेगी।
इन फिल्मों और गीतों ने दी सौगात : प्रख्यात गायिका मोनाली को बदरी की दुल्हनियां, मेरी प्यारी बिंदू, दम लगा के हईशा, बागी और लूटेरा फिल्मों में गीतों से मकबूलियत हासिल हुई। गीत मोह मोह के धागे, तुझको बिठाकर ले जाऊंगी बदरी की दुल्हनियां, छम छम संवार लूं, गीत गाए है।

गोण्डा महोत्सव में आयोजित हो रहे रंगारंग कार्यक्रमों की लड़ी में सोमवार की सांझ फिल्म फेयर एवार्ड से सम्मानित प्.....

11/03/2018

*चल रहे गोंडा महोत्सव में शराब पीकर आने वालो को होगी जेल*

गोंडा।
गोंडा नगर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज प्रांगण मेँ आयोजित हो रहे चार दिवसीय गोंडा महोत्सव के दौरान शराब पीकर आने वालो को जेल भेजा जायेगा। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि महोत्सव स्थल पर शराब के नशे मेँ होने का परीक्षण करने के लिए यहाँ पर "ब्रीथ एनालॉइजर" लगाया जा रहा है। नशे की हालत मेँ या संदेह की स्थिति पाए जाने पर सम्बंधित व्यक्ति का परीक्षण किया जायेगा और नशे में होने पर उसकी वही पर गिरफ्तारी की जायेगी। एसपी श्री सिँह ने बताया कि शराब पिए होने की पुष्टि पाए जाने पर सम्बंधित के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराकर उसे जेल भेजा जायेगा।

Address

Collectrate Campus
Gonda Oudh
271001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gonda Mahotsav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Gonda Mahotsav:

Share