02/05/2022
सन्दर्भ-पंचायत चुनाव 2022
इसबार के पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों के घोषणा पत्र में निम्नलिखित बातें अवश्य शामिल होंनी चाहिए। पीरटांड प्रखंड के सभी मतदाताओं से निवेदन हैं की इसबार सोच समझकर मतदान करें ताकि आने वाले 5 सालों में आप जिसे भी चुने वो आपके और आपके पंचायत के बारे में सोंचें।
(1)पंचायत में शिक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए प्रत्येक पंचायत में शिक्षाविदों की एक निगरानी समिति का गठन करना। जिनका ये दायित्व हो कि पंचायत के सभी विद्यालयों में निगरानी करें कि सभी विद्यालयों में पठन पाठन का कार्य सही तरीके से ही रही है या नही।
(2) चुनाव जितने के पश्चात पंचायत के सभी जरूरतमंद लोगों की सूची बनाए जिन्हें राशन,प्रधानमंत्री आवास,विकलांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन की आवश्यकता है ताकि आप उनके आवश्यक्ताओं को पुर्ण करने का प्रयास करें, और ये भी सुनिश्चित करें कि किसी गरीब से आप एक भी रूपया इन कार्यो के लिए नही लेंगें।
(3) अपने पंचायत में मौजूद बुराइयों जैसे जुआ,बाल विवाह, बाल मजदूरी,अशिक्षा, डायन प्रथा, नशा खोरी को दूर करने के लिए प्रयास करना और लोगों को इन बुराइयों से बचने के लिए जागरूक करना और जागरूकता अभियान चलाना।
(4)अपने पंचायत के महिलाओं और लड़कियों को स्वालंबी बनाने के लिए प्रयास करना।
(5)अपने पंचायत के सभी गांवों के मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली,पानी,सड़क को दुरुस्त करने के लिए प्रयास करना।
"आपसबों का छोटा भाई "
Sunil baskee