PT. Devendra Verma

PT. Devendra Verma स्वर ही ईश्वर है।

प्राचीन कला केन्द्र द्वारा 4 और 5 अक्टूबर 2025 (शनिवार और रविवार) को त्रिवेणी कला संगम, तानसेन मार्ग, मंडी हॉउस, नई दिल्...
02/10/2025

प्राचीन कला केन्द्र द्वारा 4 और 5 अक्टूबर 2025 (शनिवार और रविवार) को त्रिवेणी कला संगम, तानसेन मार्ग, मंडी हॉउस, नई दिल्ली में आयोजित द्वितीय दिल्ली संवादिनी समारोह में आप सभी संगीत रसिकजन सादर आमंत्रित हैं। समारोह में देश जाने माने हारमोनियम वादक अपनी साधना से संगीत रसिकों को रससिक्त करेंगे। पहले दिन डॉ. विनय मिश्रा (दिल्ली), पंडित हिरनमोय मित्रा (कोलकाता) और पंडित विश्वनाथ कन्हेरे (मुम्बई) और दूसरे दिन श्री ज़ाकिर धौलपुरी (दिल्ली), पंडित राजेन्द्र वैशम्पायन (मुम्बई) और पंडित सुभाष दसक्कर और पूजा दसक्कर (नासिक) अपनी प्रस्तुति देंगे। आपके साथ तबले पर पंडित आशीष सेनगुप्ता (दिल्ली), पंडित देबाशीष अधिकारी (दिल्ली), श्री सिद्धार्थ चटर्जी (अमृतसर), पंडित जयदेव (पटियाला), पंडित अनूप बनर्जी (प्रयागराज) और पंडित ललित कुमार (बनारस) रहेंगे।।
इस ऐतिहासिक समारोह में आप सबकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।

02/10/2025
आज का युवा अदभुत प्रतिभा सम्पन्न है। क्या शिक्षा हो या खेलकूद, चित्रकला हो या साहित्य, संगीत के गायन, वादन और नृत्य में ...
20/09/2025

आज का युवा अदभुत प्रतिभा सम्पन्न है। क्या शिक्षा हो या खेलकूद, चित्रकला हो या साहित्य, संगीत के गायन, वादन और नृत्य में भी आज का युवावर्ग अपनी प्रतिभा का परचम चहुँओर फहरा रहा है। 17 और 18 सितम्बर 2025 को एक अतिथि के रूप में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, पंजाब में जाने का सुयोग प्राप्त हुआ। अद्भुत स्वागत - सत्कार और कलात्मक प्रस्तुतियों को देखकर मन प्रफुल्लित हो गया। कुछ छाया चित्र आप सबके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूँ।

13/04/2025
15/03/2025
05/03/2025
05/03/2025
कल दिनाँक 28 जनवरी 2025 को प्राचीन कला केन्द्र, चंडीगढ़ सेक्टर - 34 के एम. एल. कौसर सभागार में प्राचीन कला केन्द्र के विद...
29/01/2025

कल दिनाँक 28 जनवरी 2025 को प्राचीन कला केन्द्र, चंडीगढ़ सेक्टर - 34 के एम. एल. कौसर सभागार में प्राचीन कला केन्द्र के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला (Master Class) का आयोजन किया गया जिसमें कला केन्द्र के सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों, शिक्षकों, रसिकजनों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में षडज साधना, खराज़ साधना, स्वर साधना, बंदिश का अभ्यास एवं बंदिश की बढ़त, आलाप तान की निर्मिति एवं उपयोग के साथ साथ भूपाली, शुद्ध कल्याण, बिहाग में तीनताल एवं एकताल की बंदिशें, राग खमाज में बंदिश की ठुमरी एवं अन्त में राग कीरवानी में भजन आदि सिखाया एवं अभ्यास कराया गया।
कार्यशाला में सभी विद्यार्थियों ने तल्लीनता से भाग लिया। कार्यशाला पूर्णतः सफल रही।
इसके आयोजन हेतु आदरणीय श्री सजल कौसर जी एवं समस्त सहयोगियों के हृदय से आभार।

Address

353, Surya Nagar Phase/2, Sector/91
Faridabad
121013

Telephone

+919999539998

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PT. Devendra Verma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to PT. Devendra Verma:

Share