18/08/2025
अंडर 18 बालक और बालिका वर्ग में धनबाद जिला कबड्डी संघ की टीम प्रथम स्थान प्राप्त की। डुमरी -डुमरी प्रखंड अंतर्गत ग्लागी +2 उत्क्रमित विद्यालय प्रांगण मे उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 17 /08 /2025 को किया गया । जिसमें बालक वर्ग में धनबाद और रामगढ़ के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें धनबाद की टीम 20 अंक प्राप्त किया। जबकि रामगढ़ की टीम 8 अंक की प्राप्त कर पाई। 12 अंकों से धनबाद की टीम रामगढ़ को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि रामगढ़ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में धनबाद और गिरिडीह के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें धनबाद की टीम 24 अंक प्राप्त किया। जबकि गिरिडीह की टीम 10 अंक ही प्राप्त कर पाई। 14 अंकों से धनबाद की टीम गिरिडीह को हराकर प्रथम स्थान पर अपना दबदबा कायम रखा। जबकि गिरिडीह की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। धनबाद बालिका टीम में कैप्टन गुड़िया कुमारी, खुशबू कुमारी, लखी कुमारी रजक, सीता कुमारी, मुस्कान गुप्ता, रिया कुमारी, सुहानी कुमारी, सोनी कुमारी, रुपाली कुमारी, गीता कुमारी, सृष्टि सिंह, टीम कोच दीपक कुमार, टीम मैनेजर प्रवीण कुमार। धनबाद बालक टीम में कैप्टन हिमांशु कुमार, विवेक कुमार, पार्थ राणा, गौरव कुमार, कौशल कुमार, रवि कुमार, जय सिंह, आयुष कुमार,भारत सिंह, पवन कुमार महतो, सोनू कुमार, एमडी आकिब अंसारी, टीम कोच पप्पु कुमार यादव, टीम मैनेजर सनी राय। इस प्रतियोगिता मे बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, रामगढ़, कोडरमा, गोमो, ग्लागी, आई टी एफ पोडा़ईया,बाघमारा कि टीम ने भाग लिया। अंडर 14 वर्ष बालक वर्ग मे आई टी एफ पोड़ाईया ने ग्लागी कि टीम को हराकर विजेता बनी ग्लागी क्लब को उपविजेता का खिताब मिला उक्त मौके पर मुख्य अतिथि जे एम एम के प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया पोड़ाईया के राजकुमार महतो नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया गया। प्राइज वितरण समारोह मे उपस्थित झा मु मो नेता डेग नारायण महतो, पति लाल महतो, जीतेन्द्र प्रसाद कलावती देवी के उपस्थिति मे प्राइज वितरण समारोह सम्पन्न हुआ।जे एम एम नेता ने खेल देख खिलाड़ियों को आशीर्वाद वचन देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की उक्त मौके पर गिरिडीह जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्र कुमार ऋषि ने राजकुमार महतो के सहयोग को सराहनीय कदम बताया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रमंडल प्रभारी उत्तरी छोटा नागपुर JSKA (झारखण्ड स्टेट कबड्डी एसोसिएशन )के मिंटू ठाकुर के साथ साथ निर्णायक कि भूमिका मे पप्पु कुमार यादव (धनबाद ), दिनेश महतो (बाघमारा ), कौशिक चटर्जी (गोमो ), पायल (गिरिडीह ), प्रीतम चौबे (जामाडोबा धनबाद ), गंगा कुमारी साव (लोहेड़ीह गिरिडीह )राजेश महतो (गिरिडीह )कि अहम भूमिका रही उक्त कार्यक्रम से ग्रामीणों कि काफी भीड़ रही वही जिला एसोसिएशन आयोजन समिति ने आये अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।