Mahila Aamantran Football Tournament

Mahila Aamantran Football Tournament To empower women of our society and promote sports on national and international level. This tournament was organised first time in feb 2013.

Mahila Aamantrana Football Tournament (MAFT) is organised by some youth of Kamtaul by the help of entire villegers and also helped by outside from kamtaul. The motto of MAFT is to empowerment of women and promote sports in rural area. All members of this committee are committed to take women in the main stream of society.

12/11/2018
 #पूर्व_फुटबॉलर_टिमोथी_परेरा_का_निधन टाटा एफसी का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टिमोथी परेरा का लंबे...
03/06/2018

#पूर्व_फुटबॉलर_टिमोथी_परेरा_का_निधन

टाटा एफसी का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टिमोथी परेरा का लंबे समय की बीमारी के बाद निधन हो गया है.परेरा 75 वर्ष के थे ।

उन्होंने 1967-68 में देश के लिए खेला था. परेरा ने हॉकी भी खेला और स्थानीय लीग में कैथोलिक जिमखाना का प्रतिनिधित्व किया.।

Report- Admin

02/06/2018

राष्ट्रपति ने पहले राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय बनाने के अध्यादेश को मंजूरी दी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मणिपुर में देश के पहले राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय बनाने के केन्द्रीय मंत्रिमंडल के अध्यादेश को मंजूरी दे दी है. इस सम्बन्ध में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मई 2018 में अनुमति दे दी थी. राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय अध्यादेश , 2018 राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय विधेयक 2017 की तर्ज पर होगा जिसे 2017 को लोकसभा में पेश किया गया था.

विश्वविद्यालय सर्वश्रेष्ठ विज्ञान प्रथाओं को अपनाकर चुनिंदा खेल विषयों के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र के रूप में कार्य करने के अलावा खेल विज्ञान, खेल प्रौद्योगिकी, खेल प्रबंधन और खेल कोचिंग के क्षेत्रों में खेल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय होगा.

Source -एआईआर

वर्ष 2018 में अखिल भारतीय स्तर पर होगी राजाबहादुर विशेश्वर सिंह फुटबॉल प्रतियोगिता.....................दरभंगा।आज विश्ववि...
31/12/2017

वर्ष 2018 में अखिल भारतीय स्तर पर होगी राजाबहादुर विशेश्वर सिंह फुटबॉल प्रतियोगिता.....................
दरभंगा।आज विश्वविद्यालय के नागेंद्र झा स्टेडियम में आयोजित राजबहादुर विशेश्वर सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन के दूसरे सेमीफाइनल मैच में हरिहरपुर की टीम ने मिथिला स्पोर्ट्स क्लब को 1-0 से शिकस्त दी।
जबकि फाइनल मैच जूनियर मिथिला स्पोर्टस क्लब और हरिहरपुर स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया जिसमें मिथिला स्पोर्ट्स क्लब, दरभंगा ने 1-0 से विजय पाई। प्रतियोगिता के मुख्यअतिथि विश्वविद्यालय में कुलानुशासक सह खेल पदाधिकारी डॉ अजय नाथ झा मंचासीन थे वही विशिष्ठ अतिथि एम.आर.एम.महाविद्यालय के प्रधानचार्य डॉ विद्यानाथ झा एवं गरिमामयी उपस्थिति पूर्व खेल पदाधिकारी एवं समाजशास्त्र के शिक्षक डॉ. अनिल कुमार झा एवं बिहार ओलंपिक संघ के सदस्य श्री संजय कुमार सिंह थे । पुरस्कार सह वितरण समारोह में खिलाड़ियों को को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलानुसाशक सह खेल प्रभारी ने कहा कि यह बहुत बड़ा प्रयास है। ऐसे प्रयास की सराहना और प्रेरित करने की आवश्यक्ता है। उन्होंने कहा की मैं उस परिवार से हु जिनके नाम पर यह प्रतियोगिता आयोजित थी। उन्होंने इस खेल में हर संभव प्रयास देने की अपनी सहानुभूति जताई। भविष्य में इस प्रतियोगिता को अच्छे रूप में इसी मैदान पर यह प्रतियोगिता होनी चाहिए इस कार्य के लिए मैं हरएक स्तर पर मैच के संयोजकों के साथ हु। उन्होंने कहा कि आनेवाली पीढ़ी को इस खेल और राजबहादुर विशेश्वर सिंह के योगदान को याद कर ऐतिहासिक स्तर पर मैदान में दर्शाने की जरूरत है।
पूर्व खेल पदाधिकारी एवं एम. आर.एम. महाविद्यालय के समाजशास्त्र के अवकाश प्राप्त शिक्षक डॉ. अनिल कुमार झा ने इस मैदान और विशेश्वर सिंह के खेल जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐतिहासिक मैच और विलुप्त हो रहे इस खेल को ऐसे आयोजन से बढ़ावा मिलेगा और लोग अपने सुनहरे अतीत को याद कर प्रफुल्लित होंगे । नए सदी के खिलाड़ियों का वर्षो बाद ऐसे आयोजन से अपने सुनहरे अतितों को कभी नकारा नही जा सकता है। पुरानी यादों को ताजा करते हुए उन्होंने कहा कि राजबहादुर विशेश्वर सिंह टूर्नामेंट दो जगह हुआ करता था एक राजनगर, मधुबनी और दूसरा इन्द्रभवन मैदान (पूर्व में विशेश्वर सिंह मैदान के नाम से ख्यात) अंतिम मैच 1980 में दरभंगा में और 1982 में राजनगर में इन दोनों जिलों में इस खेल की धूम हुआ करती थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह प्रतियोगिता अगर भविस्य में वृहित रूप से होती है तो हर सम्भव उनका योगदान रहेगा। डॉ. विद्यानाथ झा ने इस प्रतियोगिता को leaving heritage की संज्ञा दी और कहा की जहाँ आज मिथिलांचल में हेरिटेज पर ज़ोर दिया जा रहा है तो इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता को हम हेरिटेज से अलग होकर नही देख सकते है । टूर्नामेंट के आयोजन सचिव मनीष राज ने प्रतियोगिता को रिवाइस किया है उनको हृदय से धन्यवाद देता हूं। इस भीषण ठंड में ऐसे आयोजन करना अपने आप मे स्पोर्ट्स मैन स्प्रिट्स को दर्शाता है। प्रतियोगिता में मिथिला स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष गुंजेस कुमार झा ने कहा कि 14 जनवरी को मकरसंक्रांति के अवसर पर एक दिवसीय मैच का आयोजन इसी मैदान में होगा एवं वर्ष 2018 में विशेश्वर सिंह टूर्नामेंट वृहित रूप में होगी। संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि आगामी होनेवाले प्रतियोगिता में उनका हरसंभव प्रयास होगा। आयोजन सचिव ने कहा कि अगर हमें पदाधिकारी एवं वरिष्ट खिलाड़ियों सहयोग मिलता रहेगा तो हम ऐसी प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष आयोजित होती रहेगी। प्रतियोगिता में सभी पदाधिकारियों, खिलाड़ियों के सहयोग के लिए धन्यवादज्ञापन संतोष कुमार ने किया और आस्वस्त किया कि मिथिलांचल में ऐसे कार्यों के लिए हमें आपका सहयोग अपेक्षित है । पूर्व खिलाड़ीयों में दिनेश पंडित, कृष्णा जी, शम्भू राम, राजू पासवान, महेश पासवान, दिवाकर झा, संतोष कुमार चौधरी, सोनू कुमार आदि उपस्थित थे।

*पूर्व खिलाडियों की पहल से शुरू हुई सदियों पहले बंद हुई ट्राफी*------------------------दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वव...
30/12/2017

*पूर्व खिलाडियों की पहल से शुरू हुई सदियों पहले बंद हुई ट्राफी*
------------------------
दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वर नगर, दरभंगा के नागेन्द्र झा स्टेडियम में मिथिला स्पोर्ट्स क्लब, दरभंगा द्वारा आयोजित हुई दो दिवसीय राजबहादुर विशेश्वर सिंह फुटबॉल प्रतियोगिता टूर्नामेंट। जिसमें दरभंगा सहित समस्तीपुर जिले के आठ टीमों(पुरुष और महिला) ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। ज्ञात हो कि यह प्रतियोगिता सदियों पहले बंद हो चूकी थी, क्योंकि दरभंगा और बिहार के खेल इतिहास ने राजबहादुर विशेश्वर सिंह को भूला दिया था । विशेश्वर सिंह भारतीय फुटबॉल संघ के पहले सचिव ही नही बिहार इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (दरभंगा नगर निगम ) के निदेशक के साथ साथ एक बेहतर पोलो, टेनिस, हॉकी और शानदार निशानेबाज के साथ साथ फूटबॉल के मजे हुए खिलाड़ी रह चुके थे। जहाँ आज भारतीय फुटबॉल संघ के संतोष सिंह के नाम पर संतोष ट्राफी भारत मे फुटबॉल की पहचान बन चुकी है वही विशेश्वर सिंह जैसे खिलाड़ी को भारत ही नही मिथिलांचल भी भूल चुका है। आज पूरा विश्व फुटबाल खेल का दिवाना है परंतु फुटबॉल के इतिहास मे दरभंगा का योगदान भी पूराना रहा है। दरभंगा से ही एक चिंगारी भडकी थी अखिल भारतीय फुटबाल संघ की स्थापना की जो चिंगारी आज शोला बन चुकी है पर अफसोस कि जिस शहर से यह चिंगारी भडकी थी आज तक फुटबॉल के इतिहास में उस शहर का जिक्र नहीं हुआ। जिक्र न होना यह कोई नयी बात नहीं परंतु जो ट्राफी राजा बहादुर विशेश्वर सिंह के नाम पर आयोजित होती थी उस का आयोजन बंद होना दरभंगा खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति साबित हुई, आज किक्रेट का रणजी ट्रॉफी अपने चरमोत्कर्ष पर खिलाडियों को एक नई दिशा दे रहा है। काश! फुटबॉल के लिए भी विशेश्वर सिंह ट्राफी फुटबॉल खेल जगत को दिशा दे पाता। लेकिन फिर भी एक नई उम्मीद के साथ दरभंगा खेल जगत के फुटबॉल के लिए यह ट्राफी फिर से शुरू होना गौरव की बात साबित होगी। मैच का उद्घाटन नगर के ऊर्जावान युवा नगर विधायक श्री संजय सरावगी ने महाराज विशेश्वर सिंह के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उन्होंनें अपने संबोधन में कहा कि यह प्रतियोगिता विशेश्वर सिंह को सच्ची श्रद्धांजली के रूप में समर्पित होगी। इस तरह के आयोजन बंद होने पर नगर विधायक जी ने निराशा जताया उन्होंनें विशेश्वर सिंह जी के भारतीय फुटबॉल संघ के सचिव के रूप में योगदान का उल्लेख करते हुए आयोजन समिति को पुनः इस आयोजन को शुरू करवाने के लिए बधाई और
शुभकामनाएँ दी। उन्होंने आस्वस्त किया की ऐसे प्रतियोगिताओं में अपनी हर संभव उपस्थिति दर्ज करेंगे। पहला मैच गररी (जोगियार) और शुभंकरपुर के बीच खेला गया जिसमें गररी ने 1-0 से मैच जीता। दूसरा मैच हरिहरपुर और सकरी के बीच खेला गया जिसमें हरिहरपुर ने 3-0 से जीत दर्ज की। महिला फूटबॉल में दलसिंहसराय और दरभंगा में बीच 1-1 बराबरी के बाद पैनल्टी में भी 5-5 बराबरी के बाद सिडैन डेथ बॉल से दलसिंहसराय को टीम को पराजय का मुह देखना पड़ा। आज के विजेताओं को कल सेमीफाइनल और फाइनल खेलना है।
समाचार लिखे जानेतक गररी एवं मिथिला स्पोर्ट्स क्लब का सेमीफाइनल मैच चल रहा था।
इस मौके पर आयोजन समिति के सचिव मनीष राज ,अध्यक्ष गूँजेश कुमार झा, संयोजक संतोष कुमार पूर्व खिलाड़ियो में मो० अरसद बेग,राजू पासवान, दिनेश पंडित, महेश पासवान, उमेश कुमार पासवान, दिवाकर झा आदि कई खिलड़ियों ने इस प्रतियोगिता के प्रति अपनी सहभागिता दिखाते हुए प्रतियोगिता के सफल होने की कामना की। ज्ञातव्य हो कि राजबहादुर विशेश्वर सिंह का देहांत 1958 में हुआ था

फुटबॉल के उद्भव स्थल का इतिहास खुद को फिर से साबित करने के लिए तैयार।----------------- इतिहास अपने आप को दोहराता है यह क...
29/12/2017

फुटबॉल के उद्भव स्थल का इतिहास खुद को फिर से साबित करने के लिए तैयार।
-----------------
इतिहास अपने आप को दोहराता है यह कहावत 30 दिसम्बर 2017को चरितार्थ होती नजर आएगी।आज पूरा विश्व फुटबाल खेल का दिवाना है परंतु फुटबॉल के इतिहास मे दरभंगा का योगदान भी पूराना है। दरभंगा से ही एक चिंगारी भडकी थी अखिल भारतीय फुटबाल संघ की स्थापना की जो चिंगारी आज शोला बन चुकी है पर अफसोस कि जिस शहर से यह चिंगारी भडकी थी आज तक फुटबॉल के इतिहास में उस शहर का जिक्र नहीं हुआ।जिक्र न होना यह कोई नयी बात नहीं परंतु जो ट्राफी राजा बहादुर विशेश्वर सिंह के नाम पर आयोजित होती थी उस का आयोजन बंद होना दरभंगा खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति साबित हुई, आज किक्रेट का रणजी ट्रॉफी अपने चरमोत्कर्ष पर खिलाडियों को एक नई दिशा दे रहा है।काश! फुटबॉल के लिए भी विशेश्वर सिंह ट्राफी फुटबॉल खेल जगत को दिशा दे पाता।लेकिन फिर भी एक नई उम्मीद के साथ दरभंगा खेल जगत के फुटबॉल के लिए यह ट्राफी फिर से शुरू होना गौरव की बात होगी।सदियों बाद विशेश्वर सिंह के नाम से आयोजित ट्राफी कल से शुरू होने जा रही है मिथिला स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में।
इस उपलब्धि के लिए मिथिला स्पोर्ट्स क्लब के सचिव मनीष राज जी को शुभकामनाएं और बधाई जिन्होंने अथक प्रयास कर इस ट्राफी को शुरू करने की पहल की।

आलेख प्रस्तुत- संतोष कुमार चौधरी

भारतीय महिला फ़ुट्बॉल एवम् पू म रे हाजीपुर टीम की खिलाड़ी सुश्री ससमिता मल्लिक को MAFT कमिटी कमतौल की तरफ़ से जन्मदिन की...
11/04/2017

भारतीय महिला फ़ुट्बॉल एवम् पू म रे हाजीपुर टीम की खिलाड़ी सुश्री ससमिता मल्लिक को MAFT कमिटी कमतौल की तरफ़ से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामना।

Women's day special
08/03/2017

Women's day special

Happy international women's day
08/03/2017

Happy international women's day

Congrats.sasmita malik
23/12/2016

Congrats.sasmita malik

ल ना मि विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल टीम के जीत पे ढेर सारी बधाई.
02/10/2016

ल ना मि विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल टीम के जीत पे ढेर सारी बधाई.

Address

Darbhanga
847304

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahila Aamantran Football Tournament posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Mahila Aamantran Football Tournament:

Share

Category