Up Singhaniya

Up Singhaniya Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Up Singhaniya, Palamau, Daltonganj.

*चराई में ‌‌राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न* *झारखण्ड जागरण संवाददाता*  *(छतरपुर/पलामू):* पला...
26/01/2026

*चराई में ‌‌राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न*
*झारखण्ड जागरण संवाददाता*

*(छतरपुर/पलामू):* पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत चराई पंचायत में राष्ट्रीय उद्यान विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रविवार को किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति प्रशिक्षण में शामिल किसानों और किसान दीदीयों के बीच चराई पंचायत मुखिया रविंद्र राम, प्रखंड उद्यान मित्र कृष्ण कुमार साव, प्रशिक्षक विनोद कुमार पांडे और पंचायत समिति मलिकचंद राम ने सर्टिफिकेट वितरित कर किया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से किसानों और किसान दीदियों को गर्म खेती,फल, सब्ज़ी, फूल, मसाले एवं औषधीय पौधों की उन्नत खेती से संबंधित आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्रदान किया गया हैं। साथ ही पौधारोपण की आधुनिक विधियां, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली, नर्सरी विकास, शेडनेट एवं पॉलीहाउस जैसी बागवानी आधारित गतिविधियों पर विशेष रूप से व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान किसान दीदियों से अपील की गयी कि वे इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाकर बागवानी आधारित आजीविका गतिविधियों को अपनाएं और अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करें जिससे की आमदनी दुगनी किया जा सके । मौके पर छतरपुर प्रखंड के उद्यान मित्र कृष्णा कुमार साव, पंचायत समिति मलिकचंद राम ,प्रशिक्षक विनोद कुमार पांडे , राधिका सिंह, गिरिजा सिंह, मीना देवी,बबीता देवी सहित दर्जन लोग उपस्थित थे।

लूट कांड मे शामिल अपराधी बाइक के साथ ग्रिफ्तारछत्तरपुर/पलामू : बीते माह छत्तरपुर थाना अंतर्गत सरेडीह रोड़ स्थित सीएसपी द...
08/01/2026

लूट कांड मे शामिल अपराधी बाइक के साथ ग्रिफ्तार

छत्तरपुर/पलामू : बीते माह छत्तरपुर थाना अंतर्गत सरेडीह रोड़ स्थित सीएसपी दुकान मे पिस्टल दिखा कर तीन अपराधियों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

छत्तरपुर पुलिस के द्वारा छान बिन कर पूर्व मे हुए लूट कांड मे शामिल दो अपराधकर्मियो को पिस्टल और लूटे हुए समानो की बरामदगी करते हुए जेल भेज दिया गया था। वहीं घटना मे शामिल एक और अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.

इसी क्रम मे छापेमारी के दौरान पुलिस के द्वारा इस घटना में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया। अपराधी की पहचान आकाश कुमार पिता उमेश उरांव ग्राम पोखरा थाना सदर जिला पलामू के रूप मे हुई है।

गिरफ्तार अपराधी आकाश कुमार के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल JH03AQ5566 को भी बरामद कर लिया गया। वहीं आज दिन गुरुवार को गिरफ्तार अपराधी आकाश कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापेमारी मे शामिल पु0अ0नि0 इंद्रजीत राणा छत्तरपुर थाना (अनुसंधानकर्ता),स0अ0नि0 राजीव कुमार छत्तरपुर थाना , छत्तरपुर थाना एवं सदर थाना सशस्त्र बल मौजूद थे।

छतरपुर: छतरपुर के पूर्व एसडीएम एवं आईएएस अधिकारी आशीष गंगवार को छतरपुर में हरिहरगंज प्रखंड एवं अंचल कर्मियों की ओर से भा...
06/01/2026

छतरपुर: छतरपुर के पूर्व एसडीएम एवं आईएएस अधिकारी आशीष गंगवार को छतरपुर में हरिहरगंज प्रखंड एवं अंचल कर्मियों की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रशासनिक परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें भावुक विदाई दी।
कार्यक्रम में छतरपुर बीडीओ सह अंचलाधिकारी (सीओ) आशीष कुमार, हरिहरगंज के सीओ, अनुमंडल नाजीर मो रहमान, जोगेंद्र कुमार, अनिल कुमार सिंह, ओम कुमार, दिलीप कुमार यादव, नागदेव यादव, चंदन कुमार, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर संतन कुमार, अनुमंडल स्टाफ जय कुमार, गिरी जी, गणेश राम सहित प्रखंड एवं अंचल के कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि आईएएस अधिकारी आशीष गंगवार का कार्यकाल निष्पक्ष प्रशासन, जनसंवेदनशीलता और अनुशासन के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान की दिशा में सराहनीय कार्य किया।
अपने संबोधन में आशीष गंगवार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छतरपुर में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा।
उन्होंने सभी से ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनसेवा करते रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

गरीबों के आवाज़ बनाने के लिए निकल पड़े संदीप सरकार क्षेत्र में दिखे कई  फर्जीवाड़ा कार्य छत्तरपुर संवाददाता उपेंद्र सिंह...
06/01/2026

गरीबों के आवाज़ बनाने के लिए निकल पड़े संदीप सरकार क्षेत्र में दिखे कई फर्जीवाड़ा कार्य

छत्तरपुर संवाददाता उपेंद्र सिंह

*आज युवा एकता मंच पलामू जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी छतरपुर पाटन युवा नेता संदीप सरकार* ने छत्तरपुर पाटन विधानसभा क्षेत्र नौडीहाबाजार प्रखंड अंतर्गत करकटा, हुसली, देवनार सहित विभिन्न गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए।
माननीय वित्त मंत्री महोदय के क्षेत्र में ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से है वंचित तथा भ्रष्टाचार के हो रहे है शिकार।
अबुआ आवास योजना में मंत्री महोदय के सबसे करीबी मुखिया एवं कार्यकर्ता के द्वारा लोगों से ली गई है रिश्वत।
प्रखंड पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी वसूले है आवास में मोटी रकम।
*गरीब लाचार आज भी है आवास योजना से वंचित और आयोग्य व्यक्ति को दिया गया है आवास।*
बहुत जल्द होगा भ्रष्टाचार की पर्दाफाश।
मौके पर सुरेश राम, लालन यादव, बबन उरांव,पप्पू कुमार यादव, विकाश यादव, आनंद चौधरी,पंकज राम, डॉ अजय कुमार, प्रेमचंद कुमार, विनोद कुमार अरुण यादव, लालाबाबू यादव, बिनोद राम, सहित अन्य उपस्थित रहे।

राष्ट्र माता सावित्री बाई फुले  निःशुल्क शिक्षण संस्थान डाली में धूम धाम से मना जयंती   राष्ट्र माता सावित्री बाईं फुले ...
06/01/2026

राष्ट्र माता सावित्री बाई फुले निःशुल्क शिक्षण संस्थान डाली में धूम धाम से मना जयंती

राष्ट्र माता सावित्री बाईं फुले की संघर्षों ने स्त्री शिक्षा में लाई क्रांति: अभिनाश देव

छत्तरपुर संवाददाता उपेंद्र सिंह

छतरपुर प्रखंड अंतर्गत डाली में 'सावित्री बाई निःशुल्क शिक्षण संस्थान' डाली में शनिवार को महान समाज सुधारिका सावित्री बाई फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में संत मरियम विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव बतौर मुख्य अतिथि जबकि पूर्व विधायक प्रत्याशी संदीप सरकार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सावित्री बाई फुले के योगदान को याद करते हुए संस्थान के बच्चों के लिए बड़ी घोषणाएं कीं।
भव्य स्वागत और श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि के भव्य अभिनंदन से हुई। सदस्यों ने अविनाश देव को तिलक लगाया और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। संस्थान के संस्थापक ने उन्हें फूलमाला पहनाई। इसके बाद माता सावित्री बाई फुले के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई और केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया।
शिक्षा में क्रांति की मिसाल
सभा को संबोधित करते हुए अविनाश देव ने कहा, "माता सावित्री बाई फुले का संघर्ष ही था जिसने भारत में महिला शिक्षा की नींव रखी और एक बड़ी क्रांति लाई। यदि वे संघर्ष न करतीं, तो आज महिलाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय होती।" उन्होंने संस्थान के संस्थापक रणजीत रंजन की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में जहाँ शिक्षा महंगी होती जा रही है और फीस में लगातार इजाफा हो रहा है, वहां निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना किसी मिसाल से कम नहीं है।
बड़ी घोषणाएं: गरीब मेधावी बेटियों को लेंगे गोद
अविनाश देव ने संस्थान के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं:
मुफ्त शैक्षणिक सामग्री: संस्थान के बच्चों को कलम, कागज और अन्य शैक्षणिक सामग्री का पूरा खर्च संत मरियम विद्यालय के सौजन्य से निःशुल्क दिया जाएगा।
बेटियों की शिक्षा का संकल्प: उन्होंने घोषणा की कि यदि समिति लिखित में दे कि कोई छात्रा अत्यंत निर्धन है लेकिन पढ़ाई में मेधावी है, तो वे उसे गोद लेकर उसकी पूरी शिक्षा का खर्च उठाएंगे।
सहयोग का हाथ: उन्होंने ग्रामीणों से कहा, "आप अपने बच्चों को 10 कदम आगे बढ़ाएं, हम उन्हें 90 कदम आगे ले जाएंगे।"
सांप्रदायिक सौहार्द और श्रद्धांजलि
अविनाश देव ने सावित्री बाई फुले की सहयोगी शेख फातिमा को याद करते हुए कहा कि डाली क्षेत्र में मुस्लिम भाइयों की अच्छी आबादी है। यदि आपसी समन्वय से यह विद्यालय चले, तो यह भारत के पहले विद्यालय (जो सावित्री बाई और फातिमा शेख ने खोला था) का आधुनिक रूप होगा। उन्होंने जन सहयोग से संस्थान के लिए भवन और संसाधन जुटाने की अपील की।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक प्रत्याशी युवा समाजसेवी संदीप सरकार ने कहा कि हम संस्था और संस्थान के बच्चों के लिए हर संभव अपना सहयोग दे कर अर्श से फर्श तक भेजने का काम करेंगे। व् बच्चों सफलता के लिए सरकार तक अपनी बातों को पहुंचाएंगे
वहीं संस्थान के संस्थापक रणजीत रंजन ने संस्थान को अपना जीवन मान कर आगे बढ़ाने की बात कही
जबकि संस्थान के निदेशक सहायक अभियंता सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के निःशुल्क शिक्षा देना मेरा प्रथम कर्तव्य है।
जबकि युवा समाजसेवी सह संस्थान के सदस्य यमुना प्रसाद यादव ने कहा कि राष्ट्रमाता सावित्री बाईं फुले की सपनों के पूरा करने के लिए अपने आप को समर्पित कर देंगे।
सम्मान समारोह
कार्यक्रम के अंत में क्विज प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि के हाथों मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह को सफल बनाने में यमुना प्रसाद यादव रूपेश कुमार रवि, जितेंद्र, रविरंजन, डब्लूजी अरुण, बसंत, लल्लू सर, संजीव रंजन, एजाज आलम, विजय सिंह, राकेश रंजन, आफताब आलम, सत्येंद्र कुमार सिंह, श्याम नारायण सिंह और पिंटू अभिषेक कुमार के अलावे सैकड़ों लोग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

छतरपुर थाना कांड संख्या - 01/2026दिनांक -  02/01/2026धारा - 126(2)/127(2)/115(2)/117(2)/109(1)/352/3(5) BNS 2023 के प्रा...
02/01/2026

छतरपुर थाना कांड संख्या - 01/2026
दिनांक - 02/01/2026
धारा - 126(2)/127(2)/115(2)/117(2)/109(1)/352/3(5) BNS 2023 के प्राथमिक अभियुक्त - 1. रामकेश यादव उम्र 58 वर्ष पिता स्वर्गीय मुसन यादव 2. वीरेंद्र यादव पिता रामकेश यादव उम्र 35 वर्ष दोनों ग्राम बाघमाड़ा थाना छतरपुर जिला पलामू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

बाल विद्या निकेतन स्कूल मे तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।**खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि शारीरि...
31/12/2025

बाल विद्या निकेतन स्कूल मे तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

**खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास का जरिया हैं - मंटू कुमार*

छतरपुर के रामगढ़ स्थित बाल विद्या निकेतन आवासीय विद्यालय में तीन दिवसीय इंटर हाउस वाइज खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक - मंटू कुमार, प्राचार्य- बसंत प्रसाद गुप्ता एवं चेयरमैन-अरुण जायसवाल ने सामूहिक रूप से फीता काट कर खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया ।
वहीं बच्चों ने ड्रम के साथ मसाल मार्च के साथ-साथ खेल प्रस्तावना के साथ भव्य शुभारंभ किया ।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्रों में उत्साह और खेल भावना स्पष्ट दिखी। निदेशक- मंटू कुमार ने खेलकूद में भाग लिए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं, जो जीवन में सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि 'स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। बाल विद्या निकेतन आवासीय विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। स्पोर्ट इंचार्ज पवन शर्मा ने ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में खेल के माध्यम से बच्चे देश-विदेश में नाम कमा रहे हैं और अपना भविष्य भी उज्ज्वल बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कॉक फाइट, टग ऑफ वॉर, बैलून रेस जैसे भिन्न-भिन्न खेलो को शामिल किया गया।
विजेता प्रतिभागियों को उत्साह वर्धन के लिए मेडल, कप एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा ।
इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक पवन शर्मा, कल्पना सिंह, मनोज गुप्ता, शुभम कुमार, अर्पन सिंह, सृष्टि कुमारी, रंजन कुमार, आरती कुमारी, नेहा सिंह, बबीता कुमारी, जागृति कुमारी, रिशु कुमारी सहित सभी शिक्षकों ने अहम सहयोग दिया ।

नौडीहा बाजार यूथ कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बने सोनू सिंह पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड में भारतीय युवा कांग्रेस के ...
28/12/2025

नौडीहा बाजार यूथ कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बने सोनू सिंह

पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड में भारतीय युवा कांग्रेस के संगठन में चुनावी प्रक्रिया में नौडीहा प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार सिंह ने मारी बाजी है यूथ कांग्रेस का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने निविरोध जीत हासिल हुई जो संगठन में उनकी लोकप्रियता और युवाओं के बीच उनकी मजबूती पकड़ को दर्शाता है ईमानदारी और समर्पण का संकल्प अध्यक्ष चुने जाने के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सोनू कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया इस अवसर पर उन्होंने संगठन और पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह इस नई जिम्मेवारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। सोनू कुमार सिंह ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा है कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में युवाओं का सर्वांगगीन विकास और उनके अधिकारों की रक्षा करना है उन्होंने कहा कि मुझे जो भी जिम्मेवारी मिला है वह केवल एक पद नहीं बल्कि सेवा का मध्य है में अपने क्षेत्र के युवाओं की आवाज को कभी दबाने नहीं दूंगा चाहे परिस्थितियों कैसे भी हो मैं हर वर्ग के युवाओं के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा रहूंगा नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष ने पार्टी की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में नौडीहा बाजार में युथ कांग्रेस का तेजी से विस्तार किया जाएगा।

#झारखण्ड_जागरण Up Singhaniya

पलामू में बच्चों के हक से खिलवाड़:राशन अभाव में मध्यान भोजन बंद, छात्रवृत्ति फॉर्म के लिए पैसे की मांगछतरपुर (पलामू)।छतर...
28/12/2025

पलामू में बच्चों के हक से खिलवाड़:राशन अभाव में मध्यान भोजन बंद, छात्रवृत्ति फॉर्म के लिए पैसे की मांग

छतरपुर (पलामू)।
छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या–04 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारा में छात्रवृत्ति फॉर्म भरने के नाम पर विद्यार्थियों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार रजक ने छात्रवृत्ति फॉर्म ऑनलाइन कराने के नाम पर प्रत्येक छात्र से 50-50 रुपये वसूले हैं।
विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों ने बताया कि छात्रवृत्ति फॉर्म भरवाने के लिए उनसे रुपये मांगे गए थे, जिसे उन्होंने जमा कर दिया।
इस संबंध में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार रजक ने स्वीकार किया कि छात्रवृत्ति फॉर्म ऑनलाइन कराने के लिए 50 रुपये लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त राशि और आवेदन फॉर्म बीआरसी ऑपरेटर को जमा कर दिए गए हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि राशि वापस कर दी जाएगी, लेकिन छात्रवृत्ति मिले या नहीं मिले, इसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी।
मामले पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ओम प्रकाश कुमार ने स्पष्ट कहा कि सरकारी विद्यालयों में किसी भी प्रकार का शुल्क लेना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि इस तरह की वसूली हुई है तो जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वहीं एमआईएस को-ऑर्डिनेटर अभिमन्यु कुमार ने बताया कि छात्रवृत्ति फॉर्म भरने के लिए विद्यालय को आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया गया है, जिससे सभी छात्रों का फॉर्म निःशुल्क विद्यालय स्तर पर ही भरा जाना है।
इधर, विद्यालय की स्थिति को लेकर एक और गंभीर मामला सामने आया है। छात्रों ने बताया कि विद्यालय में पिछले चार दिनों से मध्यान भोजन पूरी तरह बंद है। इस पर प्रधानाध्यापक ने राशन की कमी का हवाला दिया है।
छात्रों और अभिभावकों में इस पूरे मामले को लेकर रोष व्याप्त है। उन्होंने शिक्षा विभाग से छात्रवृत्ति वसूली और मध्यान भोजन बंद होने की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Hemant Soren Up Singhaniya

*पलामू - पिपरा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: पिपरा थाना ने बरामद किए 9 गुमशुदा मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान**पिपरा (पलामू):*प...
28/12/2025

*पलामू - पिपरा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: पिपरा थाना ने बरामद किए 9 गुमशुदा मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान*

*पिपरा (पलामू):*
पलामू जिले की पिपरा थाना पुलिस को तकनीकी अनुसंधान के क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तकनीकी शाखा (Technical Cell) की मदद से विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए कुल 09 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शनिवार, 27 दिसंबर 2025 को इन सभी मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना में दर्ज विभिन्न सनहा (NC) के आधार पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की थी। तकनीकी टीम द्वारा तकनीकी सेल के सहयोग से गुमशुदा मोबाइल हैंडसेट्स को सफलतापूर्वक ट्रैक किया गया। बरामद मोबाइल फोन के आवेदकों को थाने बुलाकर विधिवत उनके हैंडसेट सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मालिकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

*पुलिस का संदेश*

पिपरा थाना पुलिस के अनुसार, आधुनिक तकनीक के प्रयोग से गुमशुदा सामानों की बरामदगी में तेजी आई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से न केवल नागरिकों की कीमती वस्तुएं वापस मिली हैं, बल्कि जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अप्रिय घटना या सामान खोने की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पलामू में बच्चों के हक से खिलवाड़:राशन अभाव में मध्यान भोजन बंद, छात्रवृत्ति फॉर्म के लिए पैसे की मांगछतरपुर (पलामू)।छतर...
27/12/2025

पलामू में बच्चों के हक से खिलवाड़:राशन अभाव में मध्यान भोजन बंद, छात्रवृत्ति फॉर्म के लिए पैसे की मांग

छतरपुर (पलामू)।
छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या–04 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारा में छात्रवृत्ति फॉर्म भरने के नाम पर विद्यार्थियों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार रजक ने छात्रवृत्ति फॉर्म ऑनलाइन कराने के नाम पर प्रत्येक छात्र से 50-50 रुपये वसूले हैं।
विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों ने बताया कि छात्रवृत्ति फॉर्म भरवाने के लिए उनसे रुपये मांगे गए थे, जिसे उन्होंने जमा कर दिया।
इस संबंध में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार रजक ने स्वीकार किया कि छात्रवृत्ति फॉर्म ऑनलाइन कराने के लिए 50 रुपये लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त राशि और आवेदन फॉर्म बीआरसी ऑपरेटर को जमा कर दिए गए हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि राशि वापस कर दी जाएगी, लेकिन छात्रवृत्ति मिले या नहीं मिले, इसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी।
मामले पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ओम प्रकाश कुमार ने स्पष्ट कहा कि सरकारी विद्यालयों में किसी भी प्रकार का शुल्क लेना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि इस तरह की वसूली हुई है तो जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वहीं एमआईएस को-ऑर्डिनेटर अभिमन्यु कुमार ने बताया कि छात्रवृत्ति फॉर्म भरने के लिए विद्यालय को आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया गया है, जिससे सभी छात्रों का फॉर्म निःशुल्क विद्यालय स्तर पर ही भरा जाना है।
इधर, विद्यालय की स्थिति को लेकर एक और गंभीर मामला सामने आया है। छात्रों ने बताया कि विद्यालय में पिछले चार दिनों से मध्यान भोजन पूरी तरह बंद है। इस पर प्रधानाध्यापक ने राशन की कमी का हवाला दिया है।
छात्रों और अभिभावकों में इस पूरे मामले को लेकर रोष व्याप्त है। उन्होंने शिक्षा विभाग से छात्रवृत्ति वसूली और मध्यान भोजन बंद होने की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

भीषण आगजनी में विकलांग वृद्ध 75% झुलसे, सरकारी व्यवस्था की खुली पोल*झारखण्ड जागरण उपेंद्र सिंह**छतरपुर (पलामू)*: पलामू ज...
27/12/2025

भीषण आगजनी में विकलांग वृद्ध 75% झुलसे, सरकारी व्यवस्था की खुली पोल

*झारखण्ड जागरण उपेंद्र सिंह*

*छतरपुर (पलामू)*: पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत इटकदाग ग्राम से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक अत्यंत गरीब और विकलांग अनुसूचित जाति (भुइयाँ) परिवार की झोपड़ी में आग लगने से सब कुछ जलकर राख हो गया। इस हादसे में वृद्ध घूरण भूइयाँ गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जबकि सरकारी तंत्र की संवेदनहीनता के कारण समय पर एम्बुलेंस तक नसीब नहीं हो सकी। मिली जानकारी के अनुसार, कड़ाके की ठंड से बचने के लिए घूरण भूइयाँ झोपड़ी के भीतर आग ताप रहे थे। इसी दौरान चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शारीरिक रूप से अक्षम होने के कारण घूरण भूइयाँ समय रहते बाहर नहीं निकल सके, जिससे वे 75 प्रतिशत तक जल गए हैं।

*व्यवस्था पर उठे सवाल*

घटना के घंटों बीत जाने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक पीड़ित के लिए एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। एक तरफ सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ एक असहाय और विकलांग वृद्ध का तड़पना प्रखंड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था को उजागर करता है।
अत्यंत दयनीय है परिवार की स्थिति। पीड़ित परिवार भूमिहीन और अत्यंत निर्धन है। घूरण भूइयाँ अपने बेटे प्रभु भुइयाँ और बेटी सुग्नी देवी के साथ इसी कच्ची झोपड़ी में रहकर जीवन बसर कर रहे थे। आग ने न केवल उनका आशियाना छीना, बल्कि घर में रखा अनाज और बचा-खुचा सामान भी खाक कर दिया। अब इस परिवार के पास न सिर ढकने को छत है और न ही इलाज के लिए पैसे।
> "यह घटना प्रशासन की विफलता का प्रमाण है। एक विकलांग व्यक्ति जल रहा है और उसे अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस तक नहीं मिल रही।

Address

Palamau
Daltonganj

Telephone

+918987409268

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Up Singhaniya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Up Singhaniya:

Share