Giants Group of Chaibasa

Giants Group of Chaibasa GIANTS GROUP OF CHAIBASA (JHARKHAND) Each letter is significant in the word ‘G I A N T S’. these qualities are manifestations of good solid citizenship.

It is an acronym and stands for Generosity, Integrity, Action, Nobility, Truthfulness and Service. Each member of the organisation is expected to live up to these ideals. GIANTS movement provides its members an ideology base and organisation platform to enable citizens to play their role for community welfare. Every good citizen wishes to do some useful social services. Giants translate that wish

into will. Every citizen has a responsibility to contribute and do something which goes beyond the welfare and happiness of his own family. Our member makes a commitment that with Generosity in his heart and with Integrity as his guide, he shall carry out his Actions and with Nobility in his heart and Truth as his guide he shall do service that he shall be G I A N T S.

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान घायल श्रद्धालुओं के उपचार हेतु प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी जायंट्स ग्रुप ऑफ़ चाईबासा द्वार...
29/03/2026

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान घायल श्रद्धालुओं के उपचार हेतु प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी जायंट्स ग्रुप ऑफ़ चाईबासा द्वारा, चाईबासा सदर अस्पताल के सहयोग से स्थानीय गांधी मैदान के समीप एक प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में सदर अस्पताल की चिकित्सा टीम में डॉ. फ़रत फातिमा, ग्रेस केरकेट्टा, दीप्ति हेमरोम, ललिता मिंज, शांतिलता ओड़ेया तथा विजय मरांडी शामिल थे। शिविर के दौरान लगभग 70 गंभीर एवं आंशिक रूप से घायल लोगों का सफलतापूर्वक प्राथमिक उपचार किया गया।

इसके अतिरिक्त, शिविर में उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए पानी एवं शीतल पेय की भी व्यवस्था की गई।

शिविर के सफल संचालन में अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के साथ आफताब आलम, दीपक शर्मा, निमिषा बनर्जी, विष्णु भूत, राजेश अग्रवाल, पंकज सिंह, श्रवण पाड़िया, पम्मी शर्मा, मुकेश कालिंदी एवं विवेक दोदराजका, डेविड हेम्ब्रोम सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

28/03/2026

Ramnavmi First Aid Camp

16/03/2026
जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा तथा यंग जायंट्स के संयुक्त तत्वावधान में पुलवामा के अतंकवादी हमले में शहीद हुए मां भारती के सपू...
14/02/2026

जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा तथा यंग जायंट्स के संयुक्त तत्वावधान में पुलवामा के अतंकवादी हमले में शहीद हुए मां भारती के सपूतों को स्मरण करते हुए कैंडल जला कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई .
#भारत_की_शान_अमर_जवान
#जायंट्स

Federation -VIII Flag 🇮🇳 Hoisting Program at  आज सुबह 11 बजे के पूर्व फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा के द्वारा...
26/01/2026

Federation -VIII
Flag 🇮🇳 Hoisting Program at
आज सुबह 11 बजे के पूर्व फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा के द्वारा झंडोतोलन किया गया जिसमें ग्रुप के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

जायंट्स की सदस्य Shilpa Gupta जी की छोटी बहन सुश्री रानी गुप्ता जी ने JSSC (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) CGL परीक्षा में 12...
14/01/2026

जायंट्स की सदस्य Shilpa Gupta जी की छोटी बहन सुश्री रानी गुप्ता जी ने JSSC (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) CGL परीक्षा में 12वाँ रैंक हासिल कर एक उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
साथ ही उनका चयन झारखंड सचिवालय, रांची के वित्त विभाग में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (Assistant Section Officer) के पद पर हुआ है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जायंट्स ग्रुप ऑफ़ चाईबासा के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने उनके आवास पर जाकर उन्हें सम्मान पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ चाईबासा सुश्री रानी गुप्ता जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है…!!!

आज नव वर्ष के शुभ अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ़ चाईबासा द्वारा स्थानीय लुपुंगुटू झरना में एक पारिवारिक पिकनिक सह बैठक का आयो...
04/01/2026

आज नव वर्ष के शुभ अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ़ चाईबासा द्वारा स्थानीय लुपुंगुटू झरना में एक पारिवारिक पिकनिक सह बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्र 2026 के लिए समूह के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के उपरांत सर्वसम्मति से सत्येन्द्र कुमार को सत्र 2026 के लिए जायंट्स ग्रुप ऑफ़ चाईबासा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सत्येन्द्र कुमार शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची जायंट्स मुख्यालय, मुंबई को प्रेषित करेंगे। उल्लेखनीय है कि सत्येन्द्र कुमार चाईबासा के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं तथा जायंट्स के स्थापना काल से ही सक्रिय सदस्य रहे हैं।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष पम्मी शर्मा ने नवमनोनीत अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। अपने संबोधन में सत्येन्द्र कुमार ने समूह के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सत्र 2026 में पूर्ण लगन, निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए जायंट्स को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवर्तमान फेडरेशन अध्यक्ष दीपक शर्मा, फेडरेशन ऑफ़िसर आफ़ताब आलम, निमिषा बनर्जी, विष्णु भूत, विवेक दोदराजका, सुमित कुमार, पंकज सिंह, शाहनवाज आलम, रश्मि कुमारी, विनय लोधा, अनूप प्रसाद, मनीष सिंह, आनंद प्रियदर्शी तथा यंग जायंट्स के हर्षित शर्मा, ओम आहूजा, देवकृष सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ चाईबासा द्वारा रुंगटा संस प्रा. लि. के सहयोग से “एक कंबल सुकून का” कार्यक्रम के अंतर्गत खूंटपानी प्रखं...
14/12/2025

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ चाईबासा द्वारा रुंगटा संस प्रा. लि. के सहयोग से “एक कंबल सुकून का” कार्यक्रम के अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड के छोटा कूदाबेड़ा गांव में 55 जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए। ग्रामीणों द्वारा मिले आत्मीय स्वागत और स्नेह ने इस सेवा कार्य को और भी यादगार बना दिया।सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का हमारा संकल्प निरंतर जारी रहेगा।

14th December 2025at 4 p.m.
13/12/2025

14th December 2025
at 4 p.m.

Address

B. D. Apartment
Chaibasa
833201

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Giants Group of Chaibasa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Giants Group of Chaibasa:

Share