17/09/2026
25 हजार दीपों से साकार हुआ ‘विकसित भारत-2047’ का संकल्प...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर आज बुरहानपुर के स्टेडियम में 25 हजार दीपों से ‘विकसित भारत-2047’ की भव्य आकृति साकार हुई।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाकर प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।
दीपों की यह रोशनी केवल स्टेडियम को ही नहीं, बल्कि हमारे विकसित भारत के संकल्प को भी प्रकाशित कर रही थी। प्रत्येक दीप सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दे रहा था।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायी यात्रा के प्रतीक हैं। उनके जन्मदिन पर बुरहानपुरवासियों का यह स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए भी अत्यंत आत्मीय एवं भावपूर्ण अनुभव रहा।
आइए, हम सभी मिलकर ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को जनभागीदारी का संकल्प बनाएं और सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें और उनके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करे।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#विकसित_भारत2047
#आशीर्वाद_का_दीप
#नरेन्द्रमोदी
SevaSankalpAbhiyan
Burhanpur