अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव एवं छिज मेला भराड़ी

  • Home
  • India
  • Bilaspur
  • अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव एवं छिज मेला भराड़ी

अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव एवं छिज मेला भराड़ी अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव भराड़ी हर वर्ष 2 अप्रैल से 4 अप्रैल मनाया जाता हैं ।

05/04/2026

अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव एवं छिज मेला भराड़ी की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली गायिका इन्दु शांडिल और रघुवीर सिंह ठाकुर के नाम रही

01/04/2026

3अप्रैल को अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव में हिमाचली गायिका दीक्षा भारद्वाज अपनी आवाज से धमाल मचाएंगी सभी अजमेरपुर इलाकावासियो से निवेदन ज्यादा से ज्यादा लोग मेले में पहुंचे और मेले की शोभा को बढ़ाए

31/03/2026

2 और 3 अप्रैल को अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में हंसी का तड़का लगाने के लिए आ रहे हैं हमारे बीच में विकास शर्मा अपने प्रस्तुति देंगे तो आप सभी अजमेरपुर इलाका के लोगों से स विनम्र प्रार्थना है कि भारी से भारी संख्या में मेले में पहुंचे हैं और मेले की शोभा को बढ़ाएं

31/03/2026

3 अप्रैल को अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव की स्टार नाइट में हिमाचली जोड़ी अर्जुन गोपाल & रंजना रंघुवंशी अपनी प्रस्तुति देंगे।

31/03/2026

4 अप्रैल को अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव की स्टार नाइट में हिमाचली गायिका इन्दु शांडिल अपनी आवाज से धमाल मचाएंगी सभी अजमेरपुर इलाकावासियो से निवेदन ज्यादा से ज्यादा लोग मेले में पहुंचे और मेले की शोभा को बढ़ाए

30/03/2026

अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला भराड़ी की सांस्कृतिक समिति की बैठक संपन्न
2 अप्रैल से होगा मेले का शुभारंभ, सांस्कृतिक संध्याओं और कुश्तियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय
भराड़ी, 30 मार्च 2026:
आज दिनांक 30/03/2026 को अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला भराड़ी की सांस्कृतिक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मेला अध्यक्ष डॉ. करतार सिंह चौधरी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में मेले के सफल आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शोभायात्रा, कुश्ती प्रतियोगिताओं तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला भराड़ी का शुभारंभ 02 अप्रैल 2026 को किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेंद्र गर्ग जी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा प्रातः ठीक 11:00 बजे माता टोनी देवी मंदिर से प्रारंभ होगी, जो मेले के वातावरण को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक रंगों से सराबोर करेगी।
सांस्कृतिक समिति द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि 02 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली प्रथम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में श्री नंदलाल जी शिरकत करेंगे। वहीं 03 अप्रैल 2026 को सुबह आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता श्री परवेश चंदेल जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इसके अतिरिक्त द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में रजत बायोटेक एवं रजत ज्वेलर्स की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
मेले के समापन समारोह को भी विशेष और भव्य रूप देने का निर्णय लिया गया। समिति के अनुसार, समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश धर्मानी कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर भी प्रातः 10:30 बजे माता टोनी देवी मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मेले के समापन को धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बनाएगी।
बैठक में अखाड़ा एवं कुश्ती प्रतियोगिताओं को लेकर भी बड़े और उत्साहवर्धक निर्णय लिए गए। समिति ने घोषणा की कि बड़ी माली जीतने वाले पहलवान को ₹41,000 तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को ₹37,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
इसी प्रकार हिम कुमार में विजेता पहलवान को ₹21,000 तथा द्वितीय स्थान पर रहने वाले पहलवान को ₹17,000 की सम्मान राशि दी जाएगी। इसकी अधिकतम आयु 30 वर्ष होगी। इस घोषणा से क्षेत्र के पहलवानों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
बैठक में मेले के सफल आयोजन हेतु सभी समितियों के बीच बेहतर समन्वय, अनुशासन, सुरक्षा, सांस्कृतिक गरिमा और पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। समिति सदस्यों ने कहा कि अजमेरपुर मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की संस्कृति, आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है, और इसे ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए सभी सदस्य पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
इस महत्वपूर्ण बैठक में मेला कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह चौधरी, उपाध्यक्ष खयाली राम शर्मा, डॉ. रवि शर्मा, प्रेम सागर, जय किशन शर्मा, अमीचंद सोनी, यशवंत चौहान, तहसीलदार प्यारेलाल अखाड़ा समिति के प्रधान हेमराज ठाकुर , आजाद चंद वर्मा डॉक्टर राजकुमार, प्रकाश जी, श्यामलाल जी, अशोक बांथरा, सतीश सहगल, कोषाध्यक्ष सोहनलाल, व्यापार मंडल के प्रधान राजेश कुमार, महासचिव दीनानाथ शर्मा, रंजीव चौधरी, नवीन चौधरी, कृष्ण कन्हैया, SHO बलवीर जी, सुशील कुमार सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला भराड़ी 2026 को भव्य, अनुशासित, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

29/03/2026

अजमेरपुर मेले की स्टार नाइट हिमाचली कलाकार कलाकार रघुबीर जी

29/03/2026

अजमेरपुर मेला भराड़ी की 30 मार्च को होगी समीक्षा बैठक

भराड़ी,29 मार्च (राकेश): भराड़ी में आयोजित होने वाले पारंपरिक अजमेर मेला व छिंज को लेकर कल दोपहर 3 बजे मेला ग्राउंड में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। मेला प्रधान करतार सिंह चौधरी ने बताया कि यह बैठक मेले की व्यवस्थाओं, तैयारियों, कमियों और सुधारों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि अजमेर मेला क्षेत्र की परंपरा, पहचान और प्रतिष्ठा से जुड़ा आयोजन है, जिसकी गरिमा और अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं को लेकर अहम निर्णय भी लिए जाएंगे। इस बैठक में सांस्कृतिक कमेटी, पारितोषिक कमेटी, अखाड़ा कमेटी, परचेसिंग कमेटी, लंगर कमेटी सहित सभी फाउंडर मेंबर्स को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। मेला प्रधान ने सभी संबंधित सदस्यों से समय की पाबंदी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है, ताकि मेले को सफल और व्यवस्थित बनाया जा सके।

अजमेरपुर मेला भराड़ी की सांस्कृतिक समिति की बैठक संपन्नभराड़ी, 29 मार्च 2026:आज दिनांक 29/03/2026 को अजमेरपुर मेला भराड़...
29/03/2026

अजमेरपुर मेला भराड़ी की सांस्कृतिक समिति की बैठक संपन्न
भराड़ी, 29 मार्च 2026:
आज दिनांक 29/03/2026 को अजमेरपुर मेला भराड़ी की सांस्कृतिक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, आयोजन की तैयारी, प्रतिभागियों की भागीदारी तथा कार्यक्रमों को अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष डॉ. जगदीश शर्मा ने की। इस अवसर पर डॉ. रवि शर्मा, रंजीव चौधरी, नवीन चौधरी, राजेश शर्मा, कृष्ण कन्हैया, सुशील कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष अजमेरपुर मेला भराड़ी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को और अधिक भव्य, अनुशासित एवं जनभागीदारीपूर्ण बनाया जाएगा, ताकि मेले की गरिमा और पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके। समिति के सदस्यों ने कार्यक्रमों की गुणवत्ता, समयबद्धता तथा स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने पर विशेष बल दिया।
सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग, समर्पण और सामूहिक प्रयासों से इस वर्ष का मेला सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत सफल एवं यादगार सिद्ध होगा।
अंत में बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा सभी सदस्यों ने मेले की सफलता के लिए पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।

02/04/2024

Address

LOWER BHARARI
Bilaspur
174027

Telephone

+919805987487

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव एवं छिज मेला भराड़ी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category