Pt Kartikram Smriti Samaroh

Pt Kartikram Smriti Samaroh This event is tribute to Late Pt Kartikramji of Raigarh Gharana . Every year a mega festival is organised in Bhopal by Vrinda Kathak Kendra.

31/03/2026

16 Pt. Kartikram smriti samaroh, ravindra bhawan, Bhopal V Anuradha Singh Kathak dance Soloist V Anuradha Singh V Anuradha Singh Solo Kathak Exponent V Anuradha Singh Kathak Dance

भोपाल में 16वाँ पं. कार्तिकराम स्मृति समारोह, कथक एवं नाट्य प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मनवृंदा कथक केंद्र द्वारा आयोजि...
27/03/2026

भोपाल में 16वाँ पं. कार्तिकराम स्मृति समारोह, कथक एवं नाट्य प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

वृंदा कथक केंद्र द्वारा आयोजित 16वाँ पं. कार्तिकराम स्मृति समारोह का भव्य आयोजन 25 मार्च 2026 को रवींद्र भवन, भोपाल में संपन्न हुआ। यह समारोह कथक के रायगढ़ घराने के प्रख्यात गुरु पं. कार्तिकराम जी की स्मृति को समर्पित रहा। कार्यक्रम को मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग का सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ वृंदा कथक केंद्र के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्यों से हुआ, जिसमें गुरु वंदना, श्री राम वंदना, गंगा अवतरण, श्री कृष्ण भजन एवं शारदे भजन की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मुख्य प्रस्तुतियों की श्रृंखला में सर्वप्रथम नृत्यांगना हृषिका शर्मा ने जयन्ती मंगलाकाली वंदना, धमार ताल (14 मात्राएं) एवं “ऐ री सखी” ठुमरी के माध्यम से अपनी उत्कृष्ट अभिव्यक्ति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

इसके पश्चात प्रख्यात कथक नृत्यांगना वी अनुराधा सिंह ने शिव वंदना (सूल फक्ता ताल), चलन एवं प्रभावशाली फुटवर्क, तीनताल की ताल पक्ष की प्रस्तुति के पश्चात घुंघरू वादन (5 गतियों में) एवं वायलिन के साथ जुगलबंदी प्रस्तुत कर अपनी सशक्त लयकारी एवं तकनीकी दक्षता का अद्भुत प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की अगली प्रस्तुति में तनिषा खंडेलवाल ने श्री गणेश वंदना से आरंभ कर ताल पंचम सवारी (15 मात्राएं) में पारंपरिक कथक प्रस्तुत किया तथा अंत में राम भजन के भाव पक्ष से दर्शकों का मन मोह लिया।

समारोह का मुख्य आकर्षण नाट्य प्रस्तुति “आम्रपाली और बुद्ध” रही, जिसका लेखन, निर्देशन एवं मुख्य अभिनय वी अनुराधा सिंह द्वारा किया गया। इस नाटक ने आम्रपाली के वैभव से वैराग्य और भगवान बुद्ध के करुणामय संदेश को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने भरपूर सराहना दी।

पूरे कार्यक्रम में कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया तथा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

Press coverage of 16 Pt. Kartikram smriti samaroh, in Anjani sabhagar, Ravindra bhawan, Bhopal

वृंदा कथक केंद्र द्वारा आयोजित 16वाँ पं. कार्तिकराम स्मृति समारोह का भव्य आयोजन 25 मार्च 2026 को रवींद्र भवन, भोपाल में ...
27/03/2026

वृंदा कथक केंद्र द्वारा आयोजित 16वाँ पं. कार्तिकराम स्मृति समारोह का भव्य आयोजन 25 मार्च 2026 को रवींद्र भवन, भोपाल में संपन्न हुआ। यह समारोह कथक के रायगढ़ घराने के प्रख्यात गुरु पं. कार्तिकराम जी की स्मृति को समर्पित रहा। कार्यक्रम को मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग का सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ वृंदा कथक केंद्र के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्यों से हुआ, जिसमें गुरु वंदना, श्री राम वंदना, गंगा अवतरण, श्री कृष्ण भजन एवं शारदे भजन की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मुख्य प्रस्तुतियों की श्रृंखला में सर्वप्रथम नृत्यांगना हृषिका शर्मा ने जयन्ती मंगलाकाली वंदना, धमार ताल (14 मात्राएं) एवं “ऐ री सखी” ठुमरी के माध्यम से अपनी उत्कृष्ट अभिव्यक्ति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

इसके पश्चात प्रख्यात कथक नृत्यांगना वी अनुराधा सिंह ने शिव वंदना (सूल फक्ता ताल), चलन एवं प्रभावशाली फुटवर्क, तीनताल की ताल पक्ष की प्रस्तुति के पश्चात घुंघरू वादन (5 गतियों में) एवं वायलिन के साथ जुगलबंदी प्रस्तुत कर अपनी सशक्त लयकारी एवं तकनीकी दक्षता का अद्भुत प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की अगली प्रस्तुति में तनिषा खंडेलवाल ने श्री गणेश वंदना से आरंभ कर ताल पंचम सवारी (15 मात्राएं) में पारंपरिक कथक प्रस्तुत किया तथा अंत में राम भजन के भाव पक्ष से दर्शकों का मन मोह लिया।

समारोह का मुख्य आकर्षण नाट्य प्रस्तुति “आम्रपाली और बुद्ध” रही, जिसका लेखन, निर्देशन एवं मुख्य अभिनय वी अनुराधा सिंह द्वारा किया गया। इस नाटक ने आम्रपाली के वैभव से वैराग्य और भगवान बुद्ध के करुणामय संदेश को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने भरपूर सराहना दी।

पूरे कार्यक्रम में कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया तथा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

16 Pt. Kartikram Smriti Samaroh 2026 in Ravindra bhawan Bhopaभोपाल में सम्पन्न हुआ 16वाँ पं. कार्तिकराम स्मृति समारोह, क...
27/03/2026

16 Pt. Kartikram Smriti Samaroh 2026 in Ravindra bhawan Bhopa

भोपाल में सम्पन्न हुआ 16वाँ पं. कार्तिकराम स्मृति समारोह, कथक एवं नाट्य प्रस्तुति

वृंदा कथक केंद्र द्वारा आयोजित 16वाँ पं. कार्तिकराम स्मृति समारोह का भव्य आयोजन 25 मार्च 2026 को रवींद्र भवन, भोपाल में संपन्न हुआ। यह समारोह कथक के रायगढ़ घराने के प्रख्यात गुरु पं. कार्तिकराम जी की स्मृति को समर्पित रहा। कार्यक्रम को मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग का सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ वृंदा कथक केंद्र के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्यों से हुआ, जिसमें गुरु वंदना, श्री राम वंदना, गंगा अवतरण, श्री कृष्ण भजन एवं शारदे भजन की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मुख्य प्रस्तुतियों की श्रृंखला में सर्वप्रथम नृत्यांगना हृषिका शर्मा ने जयन्ती मंगलाकाली वंदना, धमार ताल (14 मात्राएं) एवं “ऐ री सखी” ठुमरी के माध्यम से अपनी उत्कृष्ट अभिव्यक्ति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

इसके पश्चात प्रख्यात कथक नृत्यांगना वी अनुराधा सिंह ने शिव वंदना (सूल फक्ता ताल), चलन एवं प्रभावशाली फुटवर्क, तीनताल की ताल पक्ष की प्रस्तुति के पश्चात घुंघरू वादन (5 गतियों में) एवं वायलिन के साथ जुगलबंदी प्रस्तुत कर अपनी सशक्त लयकारी एवं तकनीकी दक्षता का अद्भुत प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की अगली प्रस्तुति में तनिषा खंडेलवाल ने श्री गणेश वंदना से आरंभ कर ताल पंचम सवारी (15 मात्राएं) में पारंपरिक कथक प्रस्तुत किया तथा अंत में राम भजन के भाव पक्ष से दर्शकों का मन मोह लिया।

समारोह का मुख्य आकर्षण नाट्य प्रस्तुति “आम्रपाली और बुद्ध” रही, जिसका लेखन, निर्देशन एवं मुख्य अभिनय वी अनुराधा सिंह द्वारा किया गया। इस नाटक ने आम्रपाली के वैभव से वैराग्य और भगवान बुद्ध के करुणामय संदेश को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने भरपूर सराहना दी।

पूरे कार्यक्रम में कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया तथा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

30/03/2025

Address

291-A Rachna Nagar
Bhopal
462023

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pt Kartikram Smriti Samaroh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Pt Kartikram Smriti Samaroh:

Share

Category