28/02/2020
अमर शहीद कैप्टन अमोल कालिया क्रिकेट टूर्नामेंट चिंतपुरनी पलवानी ग्राउंड में खेला जा रहा है आज टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच खेले गए पहला मैच बाथु टिपरी और समनोली के बीच खेला गया। समनौली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए समनौली 103 रन पर ऑल आउट हो गई।समनोली की तरफ से अखिल ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। बाथु टिपरी की शुरुआत अच्छी नहीं रही शुरुआत में उनकी पारी लड़खड़ा गई और अखिल दीपांश गोविंदा और रोहित ने दो-दो विकेट लिए बढ़िया खेल के लिए अखिल को मैन ऑफ द मैच दिया गया दूसरा मैच एसवी कॉलेज चिंतपूर्णी और कोटला की टीम के बीच में हुआ कोटला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 35 रन बनाए एसबी कॉलेज चिंतपूर्णी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए लकी ने तीन विक्की ने तीन विकेट लिया 36 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी एसवी कॉलेज चिंतपूर्णी की टीम आठ विकेट से मैच जीतने में सफल रही।ऑल राउंडर खेल का प्रदर्शन करने पर लकी को मैन ऑफ द मैच दिया गया।