06/03/2026
IND vs ENG: भारत ने मैच जीता, जैकब बेथल ने दिल; फाइनल में अब न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया♥️🇳🇪🇳🇪
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: संजू सैमसन बने टी20 वर्ल्ड कप के नए ‘सिक्सर किंग’, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टूटा⭕👍
ind vs eng team india reaches final creates history 7 t20 world cup records made in semifinal👍👌
IND vs ENG: टीम इंडिया ने फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल मैच में बने 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड🤙👋👌👌👌
भारतीय टीम ने इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक सेमीफाइनल मैच में 7 रन से हराया। इस मैच में रनों की बारिश हुई। इसी के साथ इस मैच में कुल सात वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बने। ऐसा मैच अक्सर नहीं देखने को मिलता है।
Written by Mukim Khan 👍⭕🇳🇪
IND vs ENG, India vs England Semifinal,🇳🇪⭕👍
भारतीय टीम के खिलाड़ी सेमीफाइनल में जीत के बाद हाथ मिलाते हुए (सोर्स- आईएएनएस)
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार फाइनल में पहुंची है। भारत से पहले किसी भी टीम ने चार बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह नहीं बनाई। भारत ने इससे पहले 2007, 2014 और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेला था। 2007 और 2024 में टीम चैंपियन भी बनी थी। वहीं वानखेड़े में खेले गए इस सेमीफाइनल मैच में 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड बने।
इस सेमीफाइनल मुकाबले में रोमांच की सारी हदें पार थीं। कमजोर दिल वालों के लिए यह मुकाबला नहीं था। आखिरी गेंद तक इस मैच में रन बने हैं। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 253 रन बनाए तो जवाब में इंग्लैंड ने भी आखिरी तक लड़ाई लड़ी और 246 रन बनाए। इस मैच में एक नहीं कई रिकॉर्ड बने जिसमें से कुछ वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड और कुछ वर्ल्ड रिकॉर्ड साबित हुए।
आइए एक-एक करके जानते हैं कि इस मैच में कौन-कौन से 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड बने हैं:-
1- भारत से पहले किसी भी देश की टीम टी20 वर्ल्ड कप में चार बार फाइनल नहीं खेल पाई है। यानी टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचा है।
2- पुरुष टी20 में सबसे ज्यादा बार 250 प्लस रन
6: भारत
5: सनराइजर्स हैदराबाद
3: वेस्टइंडीज
3: जिम्बाब्वे
3: सरे (काउंटी)
3- टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम
88 छक्के: भारत, 2026
76 छक्के: वेस्टइंडीज, 2026
72 छक्के: साउथ अफ्रीका, 2026
62 छक्के: वेस्टइंडीज, 2024
61 छक्के: भारत, 2024
4- टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के
34 छक्के: IND vs ENG, मुंबई, 2026 सेमीफाइनल
31 छक्के: WI vs ZIM, मुंबई, 2026
30 छक्के: NED vs IRE, सिल्हट, 2014
28 छक्के: IND vs ZIM, चेन्नई, 2026
25 छक्के: ENG vs ITA, कोलकाता, 2026
5- टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में यह सबसे ज्यादा रन बनने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस मैच में कुल 499 रन बने। इससे पहले 2016 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के मैच में 459 रन बने थे।
6- टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री 73 (39 चौके और 34 छक्के) का रिकॉर्ड भी इस मैच में बना। इससे पहले 2016 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के मैच में कुल 61 बाउंड्री लगी थीं।
7- टी20 वर्ल्ड कप के मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड की भारत ने बराबरी की।
19 छक्के: NED vs IRE, सिल्हट, 2014
19 छक्के: WI vs ZIM, मुंबई वानखेड़े, 2026
19 छक्के: IND vs ENG, मुंबई वानखेड़े, 2026
17 छक्के: IND vs ZIM, चेन्नई, 2026
16 छक्के: AUS vs IND, ब्रिजटाउन, 2010
🇮🇳