Bareilly T-20 Knock-out Cricket Tournament

Bareilly T-20 Knock-out Cricket Tournament Sports Event

शनिवार को जंगल क्लब हाउस प्रेसेंट्स बरेली टी-२० क्रिकेट लीग सीजन-2  के आज दो मैच खेले गये ।सेक्रेड हार्ट क्रिकेट मैदान प...
08/06/2024

शनिवार को जंगल क्लब हाउस प्रेसेंट्स बरेली टी-२० क्रिकेट लीग सीजन-2 के आज दो मैच खेले गये ।
सेक्रेड हार्ट क्रिकेट मैदान पर पहला मैच फार्मा सुपर जायंट्स व जल निगम के मध्य खेला गया जिसमें जल निगम हीरोज़ ने फार्मा सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया ।
इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ जंगल क्लब हाउस के श्री अमन बजाज जी , श्री रवि भदौड़िया जी, डॉ अमित सक्सेना जी ,डॉ रवि सक्सेना जी ,श्री एच.एस. बिष्ट जी, ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया |

फार्मा सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 156 रन बनाये । जिसमें सुमित सोनकर ने 43 व आशुतोष और उमेश ने क्रमशः 29,27 रनों का योगदान दिया। प्रसून गंगवार व रज़ा ने क्रमशः 2,2 विकेट लिये |लक्ष्य का पीछा करते हुए जल निगम हीरोज़ की टीम ने 14.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया इसमें सत्यम दीक्षित ने नाबाद 46 व जाने आलम ने ताबड़तोड़ 20 बॉलों पर 3 चौके व 4 छक्कों की मदद से नाबाद 42 रन बनाए ।इस मैच के जंगल क्लब हाउस प्लेयर ऑफ़ द मैच सत्यम दीक्षित रहे जिन्होंने नाबाद 46 रन व 1 विकेट भी लिया।
दूसरा मैच अफ़रीदी क्लब और इलीट इलेवन के मध्य खेला गया।इलीट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फ़ैसला लिया । अफ़रीदी क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 206 रन बनाये ।जिसमें आसिफ़ रजा ने 91 रन व विकास यादव ने 31 रनों का योगदान दिया ।बब्बू ने 4 और विशेष ,आनंद ने 1,1 विकेट लिया।जवाब में इलीट इलेवन महज़ 144 रन सकी ।जिसमें विक्की ख़ान ने 79 रन ने संघर्ष किया ।इस मैच के जंगल क्लब हाउस प्लेयर ऑफ़ द मैच आसिफ़ रजा रहे जिन्होंने 91 रन और 1 विकेट लिया।
मैच में अंपायरिंग पिंटू ,पुष्पेन्द्र गुप्ता ,हरिओम मिश्रा,अनुज चौहान ने की व स्कोरिंग यश गौतम ने की।
इस दौरान गगन महरोत्रा , राजू खरे आदि लोग उपलब्ध रहे ।

Our Team
23/12/2023

Our Team

Address

Sacred Heart Sr Sec School
Bareilly
243122

Telephone

+918273755050

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bareilly T-20 Knock-out Cricket Tournament posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bareilly T-20 Knock-out Cricket Tournament:

Share

Category