27/09/2023
वर्ल्डकप में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या होनी चाहिए:-
भारतीय टीम को वर्ल्डकप में शुरुआती कुछ मैचों के प्लेइंग इलेवन का चयन करना है उसमें से लगभग 8 प्लेयर्स तो बिल्कुल फिक्स हैं, सिर्फ तीन खिलाड़ियों को लेकर माथापच्ची करनी पड़ रही है। मैं शुरुआती मैचों की प्लेइंग इलेवन इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि एसा भी हो सकता है कोई प्लेयर खराब प्रदर्शन या चोटिल होने के कारण टीम में जगह बरकरार ना रख पाये।
हमारे पास जो फिक्स प्लेयर्स हैं उनमें हमारा टॉप ऑर्डर कवर हो रहा है फिर चाहे बैटिंग हो या बोलिंग।
बल्लेबाजों में शुभमान गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली लगभग सभी मैच खेलने वाले हैं और गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव सारे मैच खेलने वाले हैं साथ ही दोनों आलराउंडर रविन्द्र जडेजा और हार्दिक पांड्या भी सारे मैचों के लिए परमानेंट हैं बस कोई इंजरी ना हो.....यानी 8 प्लेयर्स लगभग हर मैच के लिए फिक्स हैं, 9 वें प्लेयर के रूप में हम मोहम्मद शमी को फिक्स मान सकते हैं लेकिन कोच साहब कब एक्सपेरिमेंट करके बैटिंग मजबूत करने लग जाएं ये किसी को नहीं पता...इसलिए शमी और शार्दुल ठाकुर के बीच एक्सचेंज होने के चांसेज हैं पर यहाँ शमी का पलड़ा हमेशा भारी रहेगा।
इन 9 खिलाड़ियों में से अगर सबसे पहले किसी पर गाज भी गिरेगी तो वो गिरेगी कुलदीप यादव पर, कुलदीप यादव ने यदि 2 मैचों में भी एवरेज परफॉर्मेंस की तो उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाएगा, और दूसरे नंबर पर बाहर होने वाले खिलाड़ी शमी या सिराज होंगे।
हमारे पास बैटिंग ऑर्डर में 2 पोजीशन खाली हैं और उनपर दावेदार हैं 4, पिछले कुछ दिनों से चारों ही अच्छे टच में दिख रहे हैं।
इंडियन टीम के पास चौथे नंबर के बैट्समैन की जगह खाली है, इस जगह के दावेदार श्रेयस अय्यर और केएल राहुल हैं, श्रेयस अय्यर बहुत बेहतरीन बैट्समैन हैं, लेकिन कोच का फेवरेट होने के कारण राहुल को वरीयता दी जायेगी।
पांचवें नंबर पर हार्दिक पांड्या खेलने वाले हैं और छठवें नम्बर पर ईशान किशन व सूर्यकुमार यादव के बीच कॉम्पिटिशन है, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव दोनों ही कैप्टेन के फेवरेट हैं, लेकिन सूर्यकुमार यादव को टीम मेनेजमेंट व कोच साहब खिलाना चाहते हैं उसका कारण है फॉर्म में होने पर सूर्यकुमार यादव लगातार 200 की स्ट्राइक रेट से बड़े रन बनाकर डेथ ओवरों में बहुत फायदा दे सकते हैं।
होने को ये भी हो सकता है कि चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर, पांचवें नंबर पर केएल राहुल और छठवें नंबर हार्दिक खेलते पाये जाएं, बहुत ज्यादा चांस इसी बैटिंग ऑर्डर के साथ जाने के हैं। लेकिन मैं किसी न किसी नंबर पर ईशान किशन को खेलते देखना चाहता हूँ।
मेरी प्लेइंग इलेवन:- शुभमान गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
इस प्लेइंग इलेवन में क्या कोई चेंज करना चाहिए और क्यों करना चाहिए? राय आमंत्रित है।