Vishwa Ayurveda Mission

Vishwa Ayurveda Mission Vishwa Ayurveda Mission is an association of Ayurvedic teachers, researchers, administrators and policy makers for over all development of Ayurveda.

🌸 आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं 🌸रंगों का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेक...
03/03/2026

🌸 आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं 🌸
रंगों का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए।
होली हमें प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देती है।आइए, हम सब मिलकर अपने संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रहित को सशक्त बनाने का संकल्प लें।

19/02/2026
विश्व आयुर्वेद मिशन ने डॉ राजशेखर पाण्डेय को नागार्जुन अवार्ड एवं डॉ राजेन्द्र प्रसाद को मेरिटोरियस सर्विस अवार्ड से सम्...
18/02/2026

विश्व आयुर्वेद मिशन ने डॉ राजशेखर पाण्डेय को नागार्जुन अवार्ड एवं डॉ राजेन्द्र प्रसाद को मेरिटोरियस सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया ।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
प्रयागराज: विश्व आयुर्वेद मिशन ने आज “डिजिटल हेल्थ एण्ड आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस इन इनोवेशन ऑफ आयुर्वेद” विषय पर आभासी माध्यम से एक वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया । जिसमें रायपुर, छत्तीसगढ़ के ख्याति लब्ध रसशास्त्री प्रो. राजशेखर पाण्डेय एवं आयुर्वेद संकाय, चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू के कायचिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो राजेन्द्र प्रसाद ने अपने विचार साझा किए । डॉ पाण्डेय ने आयुर्वेदीय औषधि निर्माण के क्षेत्र में डिजिटलीकरण एवं आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस को बहुत उपयोगी बताया । इससे न केवल औषधियों की गुणवत्ता बढ़ाई जा सकेगी अपितु एकरूपता एवं समय की बचत भी हो सकेगी । डॉ पाण्डेय ने मेटल्स एण्ड मेटेलोफार्मास्युटिक्स पर प्रकाशित अपनी पुस्तक में आयुर्वेदिक मेटलर्जी के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया है । इनकी पुस्तक को इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका में स्थान मिला है । डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने अनेकों सेमिनार एवं कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से आयुर्वेद के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ साथ पीड़ित मानवता की सेवा में अहं भूमिका निभाई है । डॉ प्रसाद ने डिजिटल हेल्थ एवं ए आई को आयुर्वेद के नवोन्मेष के लिए अत्यंत आवश्यक बताया । इस अवसर पर विश्व आयुर्वेद मिशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रो जी एस तोमर ने डॉ राजशेखर पाण्डेय को मिशन का “पद्मश्री प्रो राम हर्ष सिंह स्मृति नागार्जुन अवार्ड एवं डॉ राजेन्द्र प्रसाद को “पद्मश्री प्रो राम हर्ष सिंह स्मृति मेरीटोरियस सर्विस अवार्ड” से सम्मानित किया । मिशन के महासचिव डॉ डी पी आर्य ने दोनों चिकित्सा वैज्ञानिकों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए बधाई दी एवं भविष्य में भी पीड़ित मानवता की सेवा में सन्नद्ध रहने की सलाह दी । आयोजन सचिव डॉ अवनीश पाण्डेय ने आयुर्वेद के सशक्त हस्ताक्षर स्मृति शेष पद्मश्री प्रो राम हर्ष सिंह की स्मृति में मिशन द्वारा निर्धारित पुरस्कारों की विस्तृत जानकारी दी ।

11/02/2026
प्रिय मित्रों,सादर नमस्कार ।आपको यह अवगत कराते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है कि केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गं...
23/12/2025

प्रिय मित्रों,
सादर नमस्कार ।

आपको यह अवगत कराते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है कि केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गंगा नाथ झा परिसर, प्रयागराज एवं विश्व आयुर्वेद मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 11 से 13 जनवरी, 2026 को एक त्रिदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन गंगा नाथ झा परिसर, आज़ाद उद्यान, प्रयागराज में सम्पन्न होना सुनिश्चित हुआ है । इसमें देश के ख्याति लब्ध विद्वान भारतीय ज्ञान परम्परा में आयुर्वेद विषय पर गहन चिंतन एवं मंथन करेंगे । इच्छुक प्रतिभागी इसमें सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित हैं ।

प्रो.(डॉ.) गिरीन्द्र सिंह तोमर
संस्थापक अध्यक्ष
विश्व आयुर्वेद मिशन

आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता आज वैश्विक क्षितिज पर - डॉ पीके प्रजापति ——————————नई दिल्ली: विश्व आयुर्वेद मिशन द्वारा कॉ...
22/11/2025

आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता आज वैश्विक क्षितिज पर - डॉ पीके प्रजापति
——————————
नई दिल्ली: विश्व आयुर्वेद मिशन द्वारा कॉन्स्टीटयूसन क्लब, नई दिल्ली में “इन्टीग्रेटिंग आयुर्वेद विद मॉडर्न टेक्नोलॉजी, साइंटिफिक वेलीडेसन एण्ड एक्सपेन्डेड पब्लिक हेल्थ इनीसिएटिव्स” विषय पर प्रवेक कल्प के सौजन्य से एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता विश्व आयुर्वेद मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी एस तोमर ने की । अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के डायरेक्टर डॉ पी के प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए एवं आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय व नेशनल प्लांट मेडिसिन बोर्ड के सीईओ डॉ महेश दधीच एवं विजिटिंग फ़ैकल्टी, हिन्दू यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका डॉ अखिलेश शर्मा, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम का प्रारम्भ उपस्थिति अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं धन्वन्तरि वंदना के साथ किया । इसके बाद प्रवेक कल्प के डायरेक्टर करन अग्रवाल एवं विश्व आयुर्वेद मिशन के कोषाध्यक्ष डॉ लाल सिंह कुशवाह ने मंचस्थ अतिथियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्स्त्रम् एवं स्मृति चिह्न प्रदान करके किया । मिशन के राष्ट्रीय सह सचिव डॉ अवनीश पाण्डेय ने वाचिक स्वागत एवं अभिनंदन किया । मिशन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ डी पी आर्य ने विश्व आयुर्वेद मिशन का परिचय दिया । इसके बाद विश्व आयुर्वेद मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी एस तोमर ने विषय प्रवर्तन करते हुए वर्तमान परिदृश्य में आयुर्वेद की दशा एवं दिशा को रेखांकित किया एवं वर्तमान संभाषा के औचित्य पर प्रकाश डाला । केलीफोर्निया कॉलेज ऑफ आयुर्वेद, हिन्दू यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका के विज़िटिंग फ़ैकल्टी एवं बोर्ड मैम्बर डॉ अखिलेश शर्मा ने पाश्चात्य देशों में आयुर्वेद की बढ़ती हुई लोकप्रियता के सम्बन्ध में अवगत कराया । विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में डॉ महेश दधीच ने पर्यावरण संरक्षण और औषधीय पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला, जिसमें कई अधिक ऑक्सीजन उत्पन्न करने वाले वृक्षों और उनके चिकित्सीय गुणों को प्रदर्शित किया गया। प्रमुख प्रजातियों में आम, आंवला,गुग्गुल, काली मिर्च, हल्दी, सहजन, तिल और गिलोय शामिल हैं।
इसी श्रृंखला में अपने विचार व्यक्त करते हुए आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि आयुर्वेद की बढ़ती हुई लोकप्रियता के चलते इसे वर्तमान वैज्ञानिक मापदंडों पर प्रमाणित कर लोक ग्राह्य बनाना होगा । कोई भी विधा तब तक लोकप्रिय नहीं होती जब तक समाज के आख़िरी छोर पर खड़े व्यक्ति तक इसका लाभ न पहुँचे । आरोग्य भारती देश का सबसे बड़ा सेवा संगठन है । यह अपने विविध प्रकल्पों के माध्यम से आयुर्वेदीय जीवनशैली एवं अन्य स्वस्थ रहने के उपायों को देश के कोने कोने तक पहुँचा रही है ।
मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में डॉ पी के प्रजापति ने आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस दिशा में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी साझा की । उन्होंने बताया कि आयुर्वेद को साक्ष्य आधारित सिद्ध करने के प्रमाण मे आज पब्लिक डोमेन में 90 हज़ार से अधिक शोध पत्र उपलब्ध हैं । उन्होंने मिशन के कार्यों की सराहना की एवं इस सफलतम आयोजन हेतु आयोजकों को बधाई दी ।इसके उपरांत विश्व आयुर्वेद मिशन द्वारा आयुर्वेद के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पूर्व सलाहकार आयुर्वेद डॉ डी सी कटोच, एनडीएमसी के पूर्व सीएमओ डॉ आर पी शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड एवं चौधरी ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान के पंचकर्म विभागाध्यक्ष डॉ अरुण गुप्ता एवं सीसीआरएएस की पूर्व डायरेक्टर, डॉ भारती गुप्ता को सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया । सेमिनार के वैज्ञानिक सत्र में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान से डॉ रमाकांत यादव, डॉ शालिनी राय, डॉ अंकुर त्रिपाठी, डॉ शिवानी घिल्डियाल, चौधरी ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान से डॉ अरुण गुप्ता, सीसीआरएएस से डॉ स्वाती शर्मा, दिल्ली सरकार के आयुष निदेशालय में सीएमओ आयुर्वेद डॉ नीरज त्रिपाठी एवं वरिष्ठ आयुर्वेद कन्सल्टेंट डॉ प्रीति छाबड़ा ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए । कार्यक्रम में एक सौ पचास से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया ।

📢📢📢📢📢📢📢National Seminar on- Integrating Ayurveda with Modern Technology, Scientific Validation and expanded public healt...
18/11/2025

📢📢📢📢📢📢📢
National Seminar on-
Integrating Ayurveda with Modern Technology, Scientific Validation and expanded public health initiatives.
🗓️🕑
19/11/2025 02 PM
📍
Constitution Club of India, New Delhi
Oraganized by: Vishwa Ayurveda Mission

आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की कृपा सभी पर बनी रहे।समस्त प्राणियों के आरोग्य की कामना के साथ आप सभी को भगवान धन्वंतरि...
18/10/2025

आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की कृपा सभी पर बनी रहे।
समस्त प्राणियों के आरोग्य की कामना के साथ आप सभी को भगवान धन्वंतरि जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

ॐ धन्वंतरये नमः

Address

Trivenipuram, Jhunsi
Allahabad
211019

Telephone

09415214655

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vishwa Ayurveda Mission posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Vishwa Ayurveda Mission:

Share

Category