04/02/2023
शोएब मलिक ने अब अपने करियर का दुनिया भर की टी20 लीग्स में मिलाकर 500वां टी20 मैच खेला. जिसके लिए बांग्लादेश में उनकी टीम रंगपुर राइडर्स के खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से समानित भी किया. मलिक अब 500 टी20 खेलने वाले दुनिया के तीसरे जबकि एशिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.