Current affairs by - GKT"

Current affairs by - GKT" Current affairs by GKT it's useful for all types of examination and for knowledge.

12/21/2023

Synonyms for competitive exams

Absolve (दोषमुक्त करना) - pardon, forgive
Accord (सहमति) - agreement, harmony
Acrimony (रूखापन) - harshness, bitterness
Adversity (विपत्ति) - misfortune, calamity
Audacity (धृष्टता) - boldness, arrogance
Barbarous (बर्बर) - uncivilized, savage
Baffle (चकरा देना) - frustrate, perplex
Brittle (नाज़ुक) - delicate, fragile

12/31/2021

वन लाइनर्स ऑफ द डे, 29 दिसंबर 2021
अर्थव्यवस्था
________ ने 'ग्रीन फिक्स्ड डिपाजिट्स' योजना आरम्भ करने की घोषणा की है, जहां जमा राशि का उपयोग संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (SDG) का समर्थन करने वाली परियोजनाओं और कंपनियों के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा - इंडसइंड बैंक
अंतरराष्ट्रीय
_____ जनवरी 2022 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आतंकवाद-रोधी समिति की अध्यक्षता करेगा - भारत
राष्ट्रीय
_____ से पनकी (कानपुर, उत्तर प्रदेश) में पीओएल टर्मिनल तक 356 किलोमीटर लंबी बहु-उत्पाद पाइपलाइन को प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया - बीना रिफाइनरी (मध्य प्रदेश)
आवास और शहरी विकास विभाग, जम्मू और कश्मीर सरकार द्वारा केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सहयोग से _____ में पहली बार 'रियल एस्टेट शिखर सम्मेलन - 2021' का आयोजन किया गया - जम्मू
व्यक्ति विशेष
1 फरवरी 2022 से पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एमडी और सीईओ - अतुल कुमार गोयल
क्रीड़ा
भारत के _____ ने पोलैंड में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप 2021 के महिला वर्ग में संयुक्त-द्वितीय स्थान प्राप्त किया - कोनेरू हम्पी
राज्य विशेष
पश्चिम बंगाल के लोकायुक्त के नए अध्यक्ष - आशिम रॉय
_____ सरकार तीन वर्षों में राज्य भर में स्वयं सहायता समूहों के लिए 25 महाकवि भरथियार आजीविका पार्क स्थापित करेगी - तमिलनाडु
_______ सरकार के ई-गवर्नेंस विभाग ने अपने छात्रवृत्ति कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों के लिए 'ई-RUPI' नामक कैशलेस और संपर्क रहित भुगतान समाधान को कार्यान्वित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) और भारतीय स्टेट बैंक (SB) के साथ भागीदारी की है - कर्नाटक
ज्ञान-विज्ञान
_____ के वैज्ञानिकों ने विश्व का एक नया, बुद्धिमान और सबसे लचीला ट्रांजिस्टर विकसित किया है जो सामान्य सिलिकॉन प्रौद्योगिकी की जगह जर्मेनियम से बना हुआ है, जो केवल 24 ट्रांजिस्टर के साथ एआई अंकगणितीय संचालन को संभव बनाता है जिसके लिए पहले 160 ट्रांजिस्टर की आवश्यकता होती थी - टीयू वियन (वियन्ना)
______ के वैज्ञानिकों ने इतिहास में पहले ''क्वांटम उलझे हुए'' जीव की पहचान की है, जिसे "फ्रोजन टार्डिग्रेड" यह नाम दिया गया है, जो एक सूक्ष्म बहुकोशिकीय जीव है जो जीवन की एक गुप्त अवस्था के माध्यम से चरम भौतिक रासायनिक स्थितियों को सहन करने के लिए जाना जाता है - हार्वर्ड विश्वविद्यालय
सामान्य ज्ञान
बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल (BIMSTEC) - स्थापना: 6 जून 1997; सचिवालय: ढाका, बांग्लादेश; सदस्य: बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड
मेकाँग-गंगा सहयोग - स्थापना: 10 नवंबर 2000; सदस्य: भारत, थाईलैंड, म्यांमार, कंबोडिया, लाओस और वियतनाम
पूर्वी एशिया के समुद्रों के लिए पर्यावरणीय प्रबंधन में भागीदारी (PEMSEA) - स्थापना: वर्ष 1994; मुख्यालय: क्विज़ोन शहर, फिलीपींस
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (SAARC) - स्थापना: 8 दिसंबर 1985; सचिवालय: काठमांडू, नेपाल; सदस्य: 17

12/31/2021

महत्वपूर्ण दिवस
अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस - 2 अक्टूबर
भारत में, गांधी जयंती - 2 अक्टूबर
रक्षा
01 अक्टूबर 2021 से पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (AOC-in-C) - एयर मार्शल अमित देव
01 अक्टूबर 2021 से सैन्य परिचर्या सेवा (MNS) के अतिरिक्त महानिदेशक - मेजर जनरल स्मिता देवरानी
_____ ने 01 अक्टूबर 2021 को अपना 96 वां स्थापना दिवस मनाया - सैन्य परिचर्या सेवा (MNS)
30 सितंबर 2021 से भारतीय वायु सेना (IAF) के वायु सेना प्रमुख (Chief of the Air Staff) - एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी
01 अक्टूबर 2021 से भारतीय वायु सेना (IAF) के उप प्रमुख (Vice Chief of the Air Staff) – एयर मार्शल संदीप सिंह
केंद्रीय गृह मंत्री, अमित शाह ने 02 अक्टूबर 2021 को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से 'सुदर्शन भारत परिक्रमा' (7,500 किलोमीटर लंबी यात्रा) नामक अखिल भारतीय कार रैली को हरी झंडी दिखाई – नैशनल सिक्युरिटी गार्ड (NSG)
पर्यावरण
_____ के बिग आइलैंड पर स्थित 'किलौएआ' ज्वालामुखी, विश्व के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक, 29 सितंबर 2021 से फट रहा है - हवाई
अंतरराष्ट्रीय
27 सितंबर से 1 अक्टूबर 2021 तक के अवधि में ____ में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच औद्योगिक सुरक्षा समझौता शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था - नई दिल्ली
30 सितंबर 2021 को, भारत और ____ ने वर्ष 2022 के अंत तक दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को समाप्त करने पर सहमति व्यक्त की - ऑस्ट्रेलिया
राष्ट्रीय
01 अक्टूबर 2021 को, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘स्वच्छ भारत अभियान-शहरी 2.0’ और _____ का शुभारंभ किया - ‘अटल कायाकल्प एवं शहरी परिवर्तन अभियान 2.0’ (अमृत / AMRUT 2.0)
_____ ने अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान (IFPRI), भारतीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान (IIPS), UNICEF और आर्थिक विकास संस्थान (IEG) के साथ संयुक्त प्रयास में 30 सितम्‍बर 2021 को 19 राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के लिए ‘द स्टेट न्यूट्रिशन प्रोफाइल’ का विमोचन किया - नीति आयोग
30 सितंबर 2021 को, ______ ने ‘जन योजना अभियान 2021 - सबकी योजना सबका विकास और वाइब्रेंट ग्राम सभा डैशबोर्ड’ का शुभारम्भ किया - केंद्रीय पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्रालय
_______ ने “जिला अस्पतालों के कामकाज में अपनाये जा रहे तौर-तरीके” रिपोर्ट को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और WHO इंडिया के सहयोग से तैयार किया है - नीति आयोग
एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (ASSOCHAM) ने आयुर्वेद, होम्योपैथी, सिद्ध और आयुष प्रणालियों के अन्य रूपों में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिए _____ के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर के आयुष टास्क फोर्स का गठन किया - डॉ सुदीप्त नारायण रॉय
व्यक्ति विशेष
30 सितंबर 2021 को वाइस एडमिरल विनय बधवार की सेवानिवृत्ति के बाद, भारत सरकार के मुख्य जलसर्वेक्षक / हाइड्रोग्राफर - वाइस एडमिरल अधीर अरोड़ा
क्रीड़ा
‘महिला राष्ट्रीय मुष्टियुद्ध चैंपियनशिप’ का पांचवां संस्करण 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2021 तक की अवधि में _____ में आयोजित किया जाएगा - हिसार, हरियाणा
_____ ने लीमा (पेरू) शहर में ISSF कनीय विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता - मनु भाकर
राज्य विशेष
तेलंगाना सरकार ने 01 अक्टूबर 2021 को 'हरा भरा' परियोजना शुरू की, जो कि ____ में चलाया गया सीडकॉप्टर ड्रोन द्वारा भारत का पहला हवाई बीज बुवाई अभियान है - केबीआर पार्क, हैदराबाद
_____ सरकार ने बाल विवाह रोकने के लिए 'पोनवक्क' नामक एक नई परियोजना शुरू की है - केरल
सामान्य ज्ञान
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की स्थापना - 14 अगस्त 1993
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की स्थापना - 19 फरवरी 2004
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की स्थापना - 19 फरवरी 2004
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की स्थापना - 31 जनवरी 1992
राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग की स्थापना - 11 मई 2000
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की स्थापना - 12 अक्टूबर 1993
केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (CERC) की स्थापना - 24 जुलाई 1998

महत्वपूर्ण दिवसवर्ष 2021 के ‘अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ (1 अक्टूबर) का विषय - "डिजिटल इक्विटी फॉर ऑल ऐजेस"विश्व शाकाहार...
12/31/2021

महत्वपूर्ण दिवस
वर्ष 2021 के ‘अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ (1 अक्टूबर) का विषय - "डिजिटल इक्विटी फॉर ऑल ऐजेस"
विश्व शाकाहारी दिवस - 1 अक्टूबर
अर्थव्यवस्था
________ के साथ एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (NTPC REL) ने राजस्थान में 470 मेगावाट की सौर परियोजनाओं और गुजरात में 200 मेगावाट की सौर परियोजना के लिए 15 वर्ष के अवधि के साथ बहुत प्रतिस्पर्धी दर पर 500 करोड़ रुपये के अपने पहले ग्रीन टर्म लोन समझौते पर हस्ताक्षर किए - बैंक ऑफ इंडिया
अंतरराष्ट्रीय
भारत और _____ ने 30 सितंबर 2021 को स्वास्थ्य और जैव चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग तथा इंटरनेशनल सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन रिसर्च (ICER) के साथ सहयोग के संबंध में दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए - अमेरिका
‘नाइट फ्रैंक’ नामक सलाहकार संस्थान के एक अध्ययन के अनुसार, रियल ईस्टेट के लिए विश्व का सबसे हरा-भरा शहर - लंदन (इसके बाद शंघाई, न्यूयॉर्क, पेरिस और वाशिंगटन डीसी)
रियल ईस्टेट के लिए भारत के सबसे हरे-भरे शहर - दिल्ली (विश्व स्तर पर 63 वां), चेन्नई (224 वां), मुंबई (240 वां), हैदराबाद (245 वां), बेंगलुरु (259 वां) और पुणे (260 वां)
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस _____ में संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन के पंद्रहवें सत्र (UNCTAD15) का उद्घाटन करेंगे, जो 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2021 तक “सभी के लिए असमानता और भेद्यता से समृद्धि तक” इस विषय के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा - ब्रिजटाउन, बार्बाडोस
‘ग्रीन इनिशिएटिव’ द्वारा कार्बन न्यूट्रल प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय गंतव्य - माचू पिच्चू, पेरू
राष्ट्रीय
30 सितंबर 2021 को, श्रम और रोजगार मंत्री, श्री भूपेंद्र यादव ने _____ का आरंभ किया, जो डिजिटल कौशल प्रदान करके युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए एक डिजिटल कौशल कार्यक्रम है – डिजीसक्षम (DigiSaksham)
एक समर्पित पोर्टल जिसे बुजुर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए उत्पादों में नवाचार लाने के लिए स्टार्ट-अप का चयन करने के लिए एक पारदर्शी तंत्र प्रदान करने के लिए रचा गया है - 'सीनियर केयर एजिंग ग्रोथ इंजन' (SAGE)
______ में ‘नीति आयोग फ्रंटियर टेक्नोलॉजीज क्लाउड इनोवेशन सेंटर (CIC)’ में एक नया स्टूडियो स्थापित करने के लिए नीति आयोग, अमेज़ॅन वेब सर्विसेज (AWS), और इंटेल ने समझौता किया - नई दिल्ली
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने ____ में पश्चिमी क्षेत्र की पहली राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला (NFL) स्थापित की - JNPT, नवी मुंबई
संस्कृति मंत्रालय के ______ और वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने देश भर में विज्ञान संग्रहालयों के माध्यम से तर्कसंगत सोच बनाने और अनुभव आधारित शिक्षा को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए - राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अगले पांच वर्षों के लिए 'पीएम पोशन' योजना को मंजूरी दी, जिससे मौजूदा माध्यान्ह भोजन योजना का नाम बदलकर _____ किया जाएगा - राष्ट्रीय पीएम-पोशन योजना (PM-POSHAN / POshan SHAkti Nirman)
व्यक्ति विशेष
आयुध निर्माणी मण्डल (OFB) का उत्तराधिकारी संगठन, आयुध निदेशालय (समन्वय और सेवाएं) के प्रथम महानिदेशक - ई. आर. शेख
यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) द्वारा घोषित, ‘2021 ग्लोबल लीडरशिप पुरस्कार’ के भारतीय प्राप्तकर्ता - शिव नादर और मल्लिका श्रीनिवासन (भारतीय उद्योगपति)
भारतीय नवप्रवर्तनक, जो प्रतिष्ठित ‘महासचिव का सतत विकास के लिए राष्ट्रमंडल नवोन्मेष पुरस्कार 2021’ के विजेता हैं - कैफ अली
22 सितंबर 2021 से नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरीज लिमिटेड (NSDL) के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी - पद्मजा चुंदुरु
वर्ष 2021 से वर्ष 2023 तक की अवधि के लिए उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और उपकरण निर्माता संघ (CEAMA) के अध्यक्ष - एरिक ब्रैगेंज़ा
क्रीड़ा
भारत में, पहला एलजी हॉर्स पोलो कप ____ में आयोजित किया गया - द्रास, लद्दाख
भारतीय हॉकी खिलाड़ी, जिन्होंने खेल से संन्यास लेने की घोषणा की - रूपिंदर पाल सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा
राज्य विशेष
महाराष्ट्र सरकार ने _____ में एक युद्ध स्मारक-सह-संग्रहालय स्थापित करने की घोषणा की – मुंबई
_____ सरकार एक जल नियामक प्राधिकरण (WRA) स्थापित करने की प्रक्रिया में है, जिसके पास जल संसाधन योजना और प्रबंधन के समन्वय के साथ-साथ जल सुरक्षा में सुधार करने के लिए आवश्यक अधिकार होंगे - तमिलनाडु
कर्नाटक सरकार ने _____ और श्री सिद्धगंगा शिक्षा संस्थान और श्री सिद्धगंगा मठ (तुमकुरु जिला) को क्रमशः वर्ष 2020 और वर्ष 2021 के लिए ‘महात्मा गांधी सेवा पुरस्कार’ देने की घोषणा की - मीरा बाई कोप्पिकर
ऑल-केरल एसोसिएशन ऑफ द डीफ के साथ मिलकर तिरुवनंतपुरम के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग (NISH) ने ____ भाषा में एक समान सांकेतिक भाषा के अक्षर तैयार किए - मलयालम
ज्ञान-विज्ञान
_____ के वैज्ञानिकों ने एक बड़े पैमाने पर रिएक्टर विकसित किया है जो सूर्य की रोशनी और पानी जैसे टिकाऊ स्रोतों का उपयोग करके पर्याप्त मात्रा में हाइड्रोजन का उत्पादन करता है - नैनो विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (INST), मोहाली.
सामान्य ज्ञान
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) – स्थापना: 20 फरवरी 1997; मुख्यालय: नई दिल्ली
भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) – स्थापना: 25 जनवरी 1950; मुख्यालय: नई दिल्ली
भारतीय लेखानियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) की स्थापना – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 148 द्वारा
केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) का गठन - 12 अक्टूबर 2005
केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) का गठन - 11 फरवरी 1964

09/17/2021

महत्वपूर्ण दिन
वर्ष 2021 के विश्व नारियल दिवस (2 सितंबर) के लिए विषय - 'नारियल, जीवन का वृक्ष परिवार की भलाई को बनाए रखता है'
रक्षा
भारतीय सेना का 200 सैनिकों का एक दल दिनांक 03 सितंबर से 16 सितंबर 2021 तक ____ में रूसी सशस्त्र बलों द्वारा आयोजित होने वाले ‘जैपेड 2021’ नामक बहुराष्ट्रीय अभ्यास में भाग लेगा – निझनी, रूस
अंतरराष्ट्रीय
31 अगस्त 2021 को, ________ ने ‘बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (BIMSTEC)’ के कृषि विशेषज्ञों की 8 वीं बैठक की मेजबानी की - भारत
1 सितंबर से 5 सितंबर 2021 तक ______ में छठे ‘पूर्वी आर्थिक मंच (EEF) शिखर सम्मेलन’ का आयोजन किया गया - व्लादिवोस्तोक, रूस
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) और _____ ने नौकरियों और प्रकृति के बीच अंतर-निर्भरता के विषय में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक नए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए - अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN)
शहरी क्षेत्रों में संकटों का सामना करते समय मानवीय चिकित्सकों को पर्यावरणीय जोखिमों की तेजी से पहचान करने और उन्हे कम करने में मदद करने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा तैयार किया गया एक ऑनलाइन टूल – अर्बन-नेक्सस एनवायरनमेंटल असेसमेन्ट टूल (U-NEAT+)
राष्ट्रीय
____ को केन्द्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने वर्ष 2020-21 के लिए "राजभाषा कीर्ति पुरस्कार ('ख' क्षेत्र में तृतीय पुरस्कार)" प्रदान करने की घोषणा की - दीनदयाल पोर्ट ट्रस्ट
‘वर्ल्ड हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग एंड रिसर्च - एशिया पैसिफिक (WHITRAP)’ ने _____ के संरक्षण और पुनर्जनन के संदर्भ में कार्यक्रम को ‘ग्लोबल इनोवेशन ऑन वर्ल्ड हेरिटेज एजुकेशन’ के 'प्रशंसित मामले' के रूप में मान्यता दी - CEPT यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने ____ में ‘पोषण वाटिका’ का उद्घाटन किया - अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली
पशुपालन और दुग्ध व्यवसाय विभाग तथा _________ के बीच पशुपालन और दुग्ध व्यवसाय विभाग तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका अभियान (NRLM) के अभिसरण के माध्यम से ग्रामीण आर्थिक विकास के लिए स्वयं सहायता समूह (SHG) मंच का लाभ उठाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए - ग्रामीण विकास विभाग
पशुपालन और दुग्ध व्यवसाय विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के अनुसार, _____ नामक एक नए मान्यता प्राप्त मॉडल के माध्यम से SHG के सदस्यों की सेवाओं को पशुधन संसाधन व्यक्तियों और प्राथमिक सेवा प्रदाता के रूप में उपयोग करने का निर्णय लिया गया है - “ए-हेल्प / A-HELP" (स्वास्थ्य और पशुधन उत्पादन के विस्तार के लिए मान्यता प्राप्त एजेंट)
महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने 31 अगस्त 2021 को ____ में 'पोषण 2.0 - राष्ट्रीय सम्मेलन' का उद्घाटन किया – केवड़िया, गुजरात
भारत का एकमात्र परिचालित स्मार्ट शहर और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC) रहे _____ को ‘CII की इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC)’ द्वारा ग्रीन सिटीज 'प्लेटिनम' प्रमाणन से सम्मानित किया गया - गिफ्ट सिटी, गुजरात
व्यक्ति विशेष
_____ को नवंबर 2021 से 2026 तक की अवधि के लिए दूसरे कार्यकाल के लिए मनीला स्थित एशियाई विकास बैंक (ADB) के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया – मासात्सुगु असाकावा
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने ________ को संसद के उच्च सदन के नए महासचिव के रूप में नियुक्त किया - डॉ परसराम पट्टाभि केशव रामाचार्युलु
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) कंपनी के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक - वर्तिका शुक्ला
गृह मंत्रालय ने ________ को 30 सितंबर 2025 तक प्रतिनियुक्ति के आधार पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) के रूप में नियुक्त किया - राजविंदर सिंह भट्टी
राज्य विशेष
____ सरकार ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के सहयोग से राज्य के परिवहन विभाग के कार्यालयों में एक ऑनलाइन भुगतान प्रणाली का आरंभ किया - मिजोरम
तमिलनाडु सरकार द्वारा विरुधुनगर जिले में एक एकीकृत परिधान पार्क, कृष्णागिरी जिले में एक फ्यूचर मोबिलिटी पार्क और ________ में सिपकोट औद्योगिक पार्क बनाया जाएगा - तिरुवल्लूर जिला
तमिलनाडु स्लम क्लीयरेंस बोर्ड (TNSCB) का नाम बदलकर ___ कर दिया जाएगा - तमिलनाडु शहरी आवास विकास मंडल (Tamil Nadu Urban Habitat Development Board)
01 सितंबर 2021 को, मेघालय सरकार ने _____ के लिए ‘फोकस’ (Farmer’s Collectivisation for Upscaling Production and Marketing Systems’ / FOCUS) कार्यक्रम का आरंभ किया - समांडा विभाग, ईस्ट गारो हिल्स
ज्ञान-विज्ञान
____ ने एक पौधे पर आधारित वायु शोधक "यूब्रीद लाइफ" नामक विश्व का पहला, अत्याधुनिक 'स्मार्ट बायो-फ़िल्टर' तैयार किया है जो साँसों को ताज़ा कर सकता है - अर्बन एयर लेबोरेटरी (IIT रोपड़ की स्टार्टअप कंपनी)
सामान्य ज्ञान
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) या शंघाई समझौता - स्थापना: 15 जून 2001; मुख्यालय: बीजिंग, चीन
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) - स्थापना: 4 अप्रैल 1949; मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम
इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (IORA) या इंडियन ओशन रिम इनिशीएटिव एण्ड इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन फॉर रीजेनल कोऑपरेशन (IOR-ARC) - स्थापना: 6 मार्च 1997; मुख्यालय: इबेने, मॉरीशस
हिंद महासागर आयोग (IOC) की स्थापना – वर्ष 1982
कॉमनवेल्थ ऑफ़ लर्निंग (COL) - स्थापना: वर्ष 1988; मुख्यालय: ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा
संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय (UNU) - स्थापना: वर्ष 1972; स्थान: टोक्यो, जापान
डिजिटल नेशन्स या DN (या डिजिटल 5, डिजिटल 7 और डिजिटल 9) - स्थापना: वर्ष 2014; सदस्य: कनाडा, डेनमार्क, एस्टोनिया, इजरायल, मैक्सिको, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल, कोरिया गणराज्य, ब्रिटेन, उरुग्वे

09/01/2021

रक्षा
भारतीय नौसेना का ________ जहाज और अल्जीरिया की नौसेना का 'एज्जाजेर' जहाज के बीच पहली बार समुद्री साझेदारी अभ्यास 29 अगस्त 2021 को अल्जीरियाई तट पर आयोजित किया गया - INS तबर
अर्थव्यवस्था
_____ ने सोयाबीन व्यापार के लिए 'SOYDEX' सूचकांक पर फ्युचर्स कॉंट्रॅक्ट प्रस्तुत किया - नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (NCDEX)
पर्यावरण
वैज्ञानिकों ने 'क्रोटन चक्रबर्ती' नाम दिये गये एक पूरी तरह से नई पादप प्रजाति की खोज की तथा 'क्रोटन गिब्सोनियनस' नामक पादप प्रजाति की फिर से खोज की, जो केवल महाराष्ट्र में _____ में हरिश्चंद्रगढ़ पहाड़ी पर पाई जाती है - उत्तरी पश्चिमी घाट
अंतरराष्ट्रीय
एस्टोनिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति - अलार कारिस
31 अगस्त 2021 को, ‘2021 विश्व 5G सम्मेलन’ का उद्घाटन ____ में हुआ - बीजिंग, चीन
_____ को इंटरनेशनल डार्क स्काई एसोसिएशन द्वारा ‘इंटरनेशनल डार्क स्काई पार्क’ के रूप में पूर्ण प्रमाणन प्राप्त हुआ - ग्लेशियर नेशनल पार्क (अमेरिका)
राष्ट्रीय
रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सड़क, जो लेह को पैंगोंग झील से जोड़ती है, का उद्घाटन लेह (लद्दाख) में किया गया, जो केला दर्रे से गुजरती हुई 18,600 फीट की ऊंचाई पर बंधा विश्व का सबसे ऊंचा मोटर मार्ग है, जिसने भारत में ___ की जगह ली है - खारदुंगला दर्रा (ऊंचाई: 18,380 फीट)
भारतीय रेलवे ने सिलीगुड़ी जंक्शन से ___ तक पर्यटकों के लिए टॉय-ट्रेन सफारी शुरू की है - महानंदा वन्यजीव अभयारण्य, पश्चिम बंगाल
स्वास्थ्य, सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मुद्दों में सुधार लाने के उद्देश्य से, ____ ने अभिनव और विघटनकारी विचारों पर 'मूनशॉट प्रोजेक्ट्स' को आगे बढ़ाने के लिए एक अनूठा मंच तैयार किया - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जोधपुर
केंद्रीय आयुष मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने ____ मोबाइल एप्लिकेशन का विमोचन किया - "योग ब्रेक" (Y-ब्रेक) ऐप
_____ ने ट्राइब्स इंडिया के साथ साझेदारी में ‘कारीगर मेला’ शुरू करने की घोषणा की है - अमेज़न इंडिया
व्यक्ति विशेष
‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2021’ के विजेता - डॉ फिरदौसी कादरी (बांग्लादेशी वैज्ञानिक), मोहम्मद अमजद साकिब (पाकिस्तान) और स्टीवन मुंसी (दक्षिण-पूर्व एशिया)
____ ने अपने स्वयं के NFTs (नॉन-फन्जिबल टोकन) का आरंभ किया, जो ऐसा करने वाले पहले भारतीय अभिनेता बन गए हैं - अमिताभ बच्चन
चार साल की अवधि के लिए केरल प्रशासनिक न्यायाधिकरण (KAT) के नए अध्यक्ष - न्यायमूर्ति सी के अब्दुल रहीम
केरल पर्यटन विकास निगम (KTDC) के नए अध्यक्ष - पी के शशि
क्रीडा
‘2020 टोक्यो पैरालिंपिक’ में, पुरुषों की ऊंची कूद (T63) स्पर्धा में भारत के ____ ने रजत पदक जीता, तथा शरद कुमार ने कांस्य पदक जीता - मरियप्पन थंगावेलु
‘2020 टोक्यो पैरालिंपिक’ में, भारत के ____ ने P1 पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता - सिंहराज अधाना
राज्य विशेष
________ को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा घोषित भारत भूषण पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है - शीतल मलिक अर्जुन खरातमल
31 अगस्त 2021 को, पश्चिम बंगाल सरकार ने ________ को राज्य का अंतरिम पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया, जो वीरेंद्र की जगह लेंगे - मनोज मालवीय
30 अगस्त 2021 को लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथुर ने ____ में दो दिवसीय ‘लद्दाख खानाबदोश महोत्सव’ का उद्घाटन किया - कोरज़ोक फु (चांगथांग, लद्दाख)
केंद्रीय गृह मंत्री, श्री अमित शाह ने ___ में गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक 'लड्डू वितरण योजना' का शुभारंभ किया – गांधीनगर, गुजरात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ____ के अंतर्गत जम्मू और कश्मीर में औद्योगिक विकास के लिए इकाइयों के पंजीकरण के लिए एक पोर्टल का आरंभ किया - 'नई केंद्रीय क्षेत्र योजना 2021'
ज्ञान-विज्ञान
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और ____ ने साथ मिलकर डॉपलर रडार तकनीक का उपयोग करके एक ऐप तैयार किया है जो प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी कर सकता है - IIT रुड़की (उत्तराखंड)
सेंटर ऑफ एरोमैटिक प्लांट्स (CAP), उत्तराखंड सरकार और रुसन फार्मा लिमिटेड के वैज्ञानिकों द्वारा संयुक्त रूप से कैप्सूल के रूप में ___ इस ब्रांड नाम के अंतर्गत शाकाहारी ओमेगा-3 पूरक औषधि स्वदेशी रूप से विकसित और तैयार की गई है – रुवेगा / RuVega®
सामान्य ज्ञान
बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल (BIMSTEC) - स्थापना: 6 जून 1997; सचिवालय: ढाका, बांग्लादेश; सदस्य: बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड
मेकाँग-गंगा सहयोग - स्थापना: 10 नवंबर 2000; सदस्य: भारत, थाईलैंड, म्यांमार, कंबोडिया, लाओस और वियतनाम
पूर्वी एशिया के समुद्रों के लिए पर्यावरणीय प्रबंधन में भागीदारी (PEMSEA) - स्थापना: वर्ष 1994; मुख्यालय: क्विज़ोन शहर, फिलीपींस
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (SAARC) - स्थापना: 8 दिसंबर 1985; सचिवालय: काठमांडू, नेपाल; सदस्य: 17

08/31/2021

महत्वपूर्ण दिन
अंतरराष्ट्रीय मुष्टियुद्ध दिवस - 27 अगस्त
अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस - 31 अगस्त
अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय दशक – वर्ष 2015 - वर्ष 2024
अंतरराष्ट्रीय
____ की 'एब एंड फ्लो' रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 1970 और वर्ष 2000 के बीच पानी की कमी देशों के भीतर हुए कुल स्थलांतरण में 10 प्रतिशत की वृद्धि से जुड़ी हुई है - विश्व बैंक
संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) के ‘प्रतिस्पर्धात्मक औद्योगिक प्रदर्शन सूचकांक (CIP) रिपोर्ट 2021’ के अनुसार, ____ देश अरब विश्व का सबसे अधिक और विश्व में 30 वां प्रतिस्पर्धी औद्योगिक क्षेत्र है - संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
विश्व स्तर पर, ______ ने ‘प्रतिस्पर्धात्मक औद्योगिक प्रदर्शन सूचकांक (CIP) 2021’ में प्रथम स्थान प्राप्त किया - जर्मनी (इसके बाद चीन, अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया)
जून 2021 में मध्य आर्कटिक महासागर मत्स्य व्यवसाय समझौता (Central Arctic Ocean Fishery Agreement) लागू हुआ, जो ______ तक लागू रहेगा और बाद में इसे पांच वर्ष की वृद्धि में बढ़ाया जाएगा; इस समझौता के हस्ताक्षरकर्ताओं में कनाडा, चीन, डेनमार्क (ग्रीनलैंड और फरो आइलैंड्स के संबंध में), यूरोपीय संघ, आइसलैंड, जापान, नॉर्वे, रूस, दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका का समावेश हैं - 16 वर्ष
राष्ट्रीय
पोषण माह 2021 के साप्ताहिक विषय - 1-7 सितम्बर ("पोषण वाटिका" के रूप में पौधरोपण गतिविधि); 8-15 सितम्बर (पोषण के लिए योग और आयुष); 16-23 सितम्बर (अधिक जिम्मेदारी वाले जिलों के आंगनबाड़ी लाभार्थियों को 'क्षेत्रीय पोषण किट' का वितरण); 24-30 सितम्बर (SAM के बच्चों की पहचान और पौष्टिक भोजन का वितरण)
भारतीय रेलवे ने देश के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम क्षेत्रों में स्थित पर्यटन स्थलों का दर्शन कराने के लिए सबसे सस्ती 'भारत दर्शन' नामक विशेष पर्यटन रेलगाड़ियां शुरू की हैं, जिसका संचालन ____ 29 अगस्त 2021 से करेगा - भारतीय रेलवे खानपान और परिवहन निगम (IRCTC)
राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT नई दिल्ली) के साथ भागीदारी में भारत सरकार के वस्त्रोद्योग (कपड़ा) मंत्रालय की पहल, जिसके अंतर्गत भारतीयों के शरीररचना के माप संबंधी मानवशास्त्रीय डेटाबेस तैयार करने के लिए एक बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय आकार मापन सर्वेक्षण किया जाएगा - 'इंडियासाइज'
व्यक्ति विशेष
बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक, जिन्हे अगले दो वर्षों के लिए फिर से नियुक्त किया गया - पी आर राजगोपाल
EOUs और SEZs के लिए निर्यात संवर्धन परिषद (EPCES) के नए उपाध्यक्ष - श्रीकांत बडिगा
क्रीडा
पहले और एकमात्र भारतीय तैराक, जिन्हें इंटरनेशनल स्विमिंग लीग (ISL) के लिए चुना गया है और जिनका 2021 सीज़न के लिए एनर्जी स्टैंडर्ड स्विम क्लब (पेरिस) में समावेश किया गया - साजन प्रकाश
पैरालंपिक में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला, जिसने 2020 टोक्यो पैरालिंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 खेल में स्वर्ण पदक जीता - अवनी लेखारा
2020 टोक्यो पैरालिंपिक में, भारत के _____ ने पुरुषों की भाला फेंक (F64) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने का एक नया विश्व कीर्तिमान बनाया - सुमित अंतिल
2020 टोक्यो पैरालिंपिक में, पुरुषों के थाली फेंक F52 खेल में ____ ने रजत पदक जीता - योगेश कथुनिया
2020 टोक्यो पैरालिंपिक में, पुरुषों के थाली फेंक F52 खेल में ___ ने कांस्य पदक जीता - विनोद कुमार
2020 टोक्यो पैरालिंपिक में, ____ ने पुरुषों के भाला फेंक F46 अंतिम खेल में रजत पदक जीता और सुंदर सिंह गुर्जर ने भाला फेंक में कांस्य पदक जीता - देवेंद्र झाझरिया
राज्य विशेष
तेलंगाना में उद्यमशीलता परिसंस्था को बढ़ावा देने और कृषि नवोन्मेष का स्वीकार करते हुए, ____ में "AgHub" नामक कृषि नवोन्मेष हब का उद्घाटन हुआ – प्राध्यापक जयशंकर तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय (PJTSAU) हैदराबाद
तमिलनाडु सरकार का मत्स्य विभाग _____ में एक एकीकृत मत्स्य पालन महाविद्यालय-सह-अनुसंधान केंद्र स्थापित करेगा - तूतीकोरिन
क्रीडा कोचिंग के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए ‘विश्वामित्र पुरस्कार’ का प्राप्तकर्ता - हबीब हसन (हॉकी कोच)
_____ सरकार ने महाविद्यालयों के छात्रों को अध्ययन सामग्री आसानी से उपलब्ध कराने के लिए ‘MyBookLo’ ऐप तैयार किया - राजस्थान
ज्ञान-विज्ञान
__________ 'ई-सोर्स' नामक एक डिजिटल मंच विकसित कर रहा है, जो अपशिष्ट विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (WEEE) के लिए एक विनिमय मंच होगा और विभिन्न हितधारकों के बीच एक औपचारिक आपूर्ति श्रृंखला की सुविधा प्रदान करेगा - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास
सामान्य ज्ञान
राष्ट्रों के लोकतंत्र और अधिकारों के लिए समुदाय (या गैर-मान्यता प्राप्त राज्यों का राष्ट्रमंडल) - स्थापना: 14 जून 2006; स्थान: पूर्वी यूरोप
एशिया सहयोग संवाद (ACD) - स्थापना: 18 जून 2002; सदस्य: 34
एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) - स्थापना: वर्ष 1989; मुख्यालय: क्वीन्सटाउन, सिंगापुर; सदस्य: 21
पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) - स्थापना: वर्ष 2005; सदस्य: 18
दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन (ASEAN) - स्थापना: 8 अगस्त 1967; सचिवालय: जकार्ता, इंडोनेशिया; सदस्य: 12

08/30/2021

वन लाइनर्स ऑफ द डे, 30 अगस्त 2021
महत्वपूर्ण दिन
राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस - 30 अगस्त
जबरन अपहृत किये गए व्यक्तियों के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस - 30 अगस्त
अर्थव्यवस्था
कृषि-उद्यमियों और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने और वित्त पोषित करने के लिए, _____ ने देश भर के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों में कृषि-व्यवसाय ऊष्मायन केंद्रों (ABICs) की स्थापना की – राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD)
अंतरराष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा संस्थान (IRENA) और _____ ने विश्व स्तर पर अक्षय ऊर्जा क्षेत्र के विकास को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए – वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट
राष्ट्रीय
‘फिट इंडिया अभियान’ की दूसरी वर्षगांठ मनाने के लिए और आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, युवा मामले और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर नई दिल्ली में _____ का शुभारंभ किया - फिट इंडिया मोबाइल एप्लीकेशन
29 अगस्त 2021 को, भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ________ में 65 दिनों तक चलने वाले 'रामायण सभा' का उद्घाटन किया, जिसका आयोजन गोरखपुर, बलिया, वाराणसी, विंध्याचल, चित्रकूट, ललितपुर, श्रृंगवेरपुर बिठूर, बिजनौर, बरेली, गाजियाबाद, मथुरा, गढ़मुक्तेश्वर, सहारनपुर और लखनऊ शहर में किया जाएगा - अयोध्या, उत्तर प्रदेश
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय पूरे देश में ______ ‘पोषण माह’ के रूप में मनाएगा - सितंबर महीना
भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय ने 28 अगस्त 2021 को ____ में 'मेरा वतन मेरा चमन' मुशायरा का आयोजन किया - नई दिल्ली
जनजातियों के लिए समर्पित भारत का पहला फूड पार्क ____ में स्थापित किया गया - जगदलपुर (बस्तर जिला, छत्तीसगढ़)
____ ने पशु स्वास्थ्य, पोषण और नस्ल विकास पर वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करने के लिए दुग्ध व्यवसायी किसानों के लिए 'ई-गोपाला' डिजिटल मंच तैयार किया - राष्ट्रीय दुग्धव्यवसाय विकास मंडल (NDDB)
क्रीडा
‘2020 टोक्यो पैरालिंपिक’ में पुरुषों के थाली फेक खेल में कांस्य पदक विजेता - विनोद कुमार
‘2020 टोक्यो पैरालिंपिक’ में पुरुषों की ऊंची कूद टी47 खेल में रजत पदक विजेता - निषाद कुमार
______ ने ‘2020 टोक्यो पैरालिंपिक’ में महिला एकल क्लास 4 टेबल टेनिस में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया, जो पैरालिंपिक खेलों में भारत का पहला टेबल टेनिस पदक है - भावना पटेल
राज्य विशेष
_____ में, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 29 अगस्त 2021 को 'माई पैड माई राइट' परियोजना का आरंभ किया, जो NABARD और NAB फाउंडेशन की ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता पर केंद्रित एक पहल है - त्रिपुरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 अगस्त 2021 को _____ में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कृष्णोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया - मथुरा
तमिलनाडु सरकार ___ में एक सजावटी मछली व्यापार केंद्र स्थापित करेगी – कोलाथुर, चेन्नई
मध्य प्रदेश सरकार ने ____ को वर्ष 2020 के लिए ‘स्पोर्ट्स लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ का विजेता घोषित किया - अभय छाजलानी
सामान्य ज्ञान
अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC / ICCt) - स्थापना: 1 जुलाई 2002; मुख्यालय: हेग, नीदरलैंड
अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (ICPO-INTERPOL) - स्थापना: वर्ष 1923; मुख्यालय: ल्योन, फ्रांस
स्थायी मध्यस्तता न्यायालय (Permanent Court of Arbitration -PCA) - स्थापना: वर्ष 1899; मुख्यालय: हेग, नीदरलैंड
रेलवे सहयोग संगठन (Organization for Cooperation of Railways – OSJD / OSShD) - स्थापना: 28 जून 1956; मुख्यालय: वारसॉ, पोलैंड
अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) - स्थापना: 4 अप्रैल 1947; मुख्यालय: मॉन्ट्रियल, कनाडा

08/29/2021

महत्वपूर्ण दिन
परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस - 29 अगस्त
भारत में, राष्ट्रीय क्रीडा दिवस - 29 अगस्त
अर्थव्यवस्था
चेनैलिसिस संस्थान द्वारा प्रकाशित ‘2021 ग्लोबल DeFi एडॉप्शन इंडेक्स’ के अनुसार, भारत DeFi (विकेंद्रीकृत वित्त) अपनाने के मामले में विश्व में ____ क्रमांक पर है – छठा
‘2021 ग्लोबल DeFi एडॉप्शन इंडेक्स’ में प्रथम स्थान – संयुक्त राज्य अमेरिका
पर्यावरण
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण संस्थान (ZSI) के अनुसार, भारत में पाए जाने वाले जीवों की प्रजातियों की संख्या बढ़कर 1,02,718 हो गई है, जो भारत को सर्वाधिक जैव विविधता रखने वाला विश्व का ______ देश बनाता है – 8 वां
अंतरराष्ट्रीय
विज्ञान आधारित कृषि के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में, BRICS-कृषि अनुसंधान मंच (BRICS-ARP), _____ में तैयार और स्थापित किया गया है - भारत
_____ देश 3 सितंबर 2021 को अंतरराष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मेलन 2020-21 की मेजबानी करेगा - भारत
वैज्ञानिकों ने ____ के तट से दूर विश्व के सबसे उत्तरी द्वीप की खोज की है; यह 60X30 मीटर आकार का द्वीप उत्तरी ध्रुव के लिए भूमि का निकटतम बिंदु है - ग्रीनलैंड, डेनमार्क
राष्ट्रीय
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत, नए वाहनों के लिए नई पंजीकरण श्रृंखला - "भारत (BH) श्रृंखला" (प्रारूप: ‘YY BH # # # # XX’)
भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय (चेन्नई) के अंतर्गत ________ में एक ‘समुद्री अध्ययन विषयक कौशल संस्थान’ की स्थापना की जाएगी - गुवाहाटी, असम
व्यक्ति विशेष
वर्ष 2021 के लिए सातवें ‘यामिन हजारिका वुमन ऑफ सब्सटेंस अवार्ड’ की विजेता - नमिता गोखले (लेखक)
'द ब्लाइंड मैट्रिआर्च' नामक उपन्यास की लेखिका - नमिता गोखले
क्रीडा
_____ और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने 27 अगस्त 2021 को ओलंपिक के अगले संस्करण में स्वर्ण पदक जीतने के लिए 'क्वेस्ट फॉर गोल्ड एट पेरिस ओलंपिक 2024' पहल की शुरुआत की - टाटा मोटर्स
राज्य विशेष
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ____ में ‘श्री गुरु तेग बहादुर स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ’ की आधारशिला रखी – तर्न तरन गांव
महाराष्ट्र सरकार के अधीन पर्यावरण मंत्रालय ने ____ शहर को समर्पित पहली जलवायु कृति योजना का आरंभ किया - मुंबई
ताजा मछली और मूल्य वर्धित उत्पादों की होम डिलीवरी के लिए केरल सरकार के अधीन मत्स्य मंत्रालय द्वारा _____ का एक मोबाइल ऐप तैयार किया गया - MIMI फिश स्टोर
कर्नाटक सरकार ने चिक्कमगलुरु जिले के ____ गांव में एक ‘मसाला पार्क’ स्थापित करने का निर्णय लिया है – अंबाले
27 अगस्त 2021 को ________ को पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया - बनवारीलाल पुरोहित (तमिलनाडु के राज्यपाल)
भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविंद ने ____ में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया - गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
ज्ञान-विज्ञान
“क्यूसिम (QSim)” नामक क्वांटम कंप्यूटर सिम्युलेटर टूलकिट भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से ____ के समन्वय से विकसित किया गया है - IISc बैंगलुरू, IIT रुड़की और C-DAC
_____ कंपनी ने प्रोटीन से भरपूर आहार बनाने के लिए एक अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है, जिससे 'सोलिन' नामक खाद्य केवल बिजली, पानी और हवा से बनाया जा सकता है - 'सोलर फूड्स' (फ़िनलंड)
सामान्य ज्ञान
विश्व बैंक समूह - स्थापना: 4 जुलाई 1944; मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी., अमेरिका; सदस्य: 189
अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (IBRD) - स्थापना: वर्ष 1944; मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी., अमेरिका
अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (IDA) - स्थापना: वर्ष 1960; मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी., अमेरिका
अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) - स्थापना: 20 जुलाई 1956; मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी., अमेरिका
बहुपक्षीय निवेश प्रत्याभूति संस्था (MIGA) - स्थापना: वर्ष 1988; मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी., अमेरिका

Address

Memphis, TN

Telephone

+19015721930

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Current affairs by - GKT" posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category