12/08/2014
'कबड्डी-कबड्डी' देखने को तैयार है पटना
'कबड्डी-कबड्डी' देखने को तैयार है पटना
- पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स ग्राउंड में जोर-शोर से चल रही तैयारी
- प्रो कबड्डी लीग में सात से दस अगस्त तक खेले जाएंगे चार मैच
-पटना पायरेट जयपुर, दिल्ली और मुंबई की टीम से खेलेगी
PATNA: पटना में सात से दस अगस्त तक प्रो कबड्डी लीग का जोश सबके सिर चढ़कर बोलेगा. पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में इन चार दिनों में सात मैच खेला जाएगा. पटना की पटना पायरेट टीम तीन मैचों में मैदान पर उतरेगी. पहली चुनौती वह पुणे, दूसरी चुनौती दिल्ली और यहां का अंतिम मैच मुम्बई के साथ खेलेगी. पहला मैच पुणे की पुनेरी पल्टन के साथ रात आठ बजे से खेला जाएगा. मैच की तैयारी को हर स्टेडियम में एक जैसा ही रखा गया है, ताकि हर मैच का स्टैंडर्ड एक जैसा रखा जा सके. इसे लेकर पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तैयारी जोर-शोर से चल रही है. हर टीम अपना बेस्ट देने के लिए लगातार जोर लगा रही है. इस देशी खेल का अंदाज-ए-बयां अब एक नए फॉरमेट का यह पहला इवेंट है, जो पटना में हो रहा है.
क्या है खेल की तैयारी
करीब 1500 के दर्शकों को बैठने की कैपेसिटी वाला पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स ग्राउंड में प्लेयर्स और अन्य ऑफिशियल के लिए खास व्यवस्था की जा गई है. पूरा स्टेडियम सेंट्रलाइज एसी बनाया गया है. पहले से यहां 47 एसी लगे हैं और करीब 20-25 एसी और लगाए गए हैं. प्लेयर्स के लिए चेंजिंग रूम, वार्म-अप एरिया, चेंजिंग रूम और वीआईपी गैलरी रेडी किया जा रहा है. ग्राउंड का मैट दिल्ली से मंगाया गया है. प्लेयर्स के लिए स्टेडियम के सामने के हिस्से में दो वार्म अप एरिया बनाया गया है. यहां छह अगस्त से प्लेयर्स का आना शुरू हो जाएगा. एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के टेक्निकल आफिसर्स और प्लेयर्स को यहां के लग्जरी होटलों में रहने की व्यवस्था की गई है. इसके साथ इसकी लाइव टेलिकास्टिंग के लिए फर्स्ट फ्लोर पर मीडिया सेंटर और ब्राडकास्टिंग एरिया भी बनाया गया है.
पटना में मैच
दिन मैच
07 अगस्त पटना पायरेट और पुनेरी प
ल्टन
08 अगस्त पटना पायरेट और यू मुम्बा
बंगाल वारियर्स और तेलगू टायटन
09 अगस्त तेलगु टायटन और जयपुर पिंक पैंथर्स
पटना पायरेट और दिल्ली दबंग
10 अगस्त पटना पायरेट और बेंगलूरू बुल्स
जयपुर पिंक पैंथर्स और बंगाल वारियर्स
क्या होम ग्राउंड का मिलेगा लाभ
हर पटनाइट्स के मन में यह सवाल है कि पटना की टीम कैसा परफॉर्म करेगी, क्योंकि अब तक दो मैच खेलकर पटना की टीम ने केवल तीन प्वाइंट स्कोर किया है. इस बारे में बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के सेक्रेट्री कुमार विजय का कहना है कि टीम के प्लेयर्स यहां पहले भी खेल चुके हैं और उन्हें दर्शकों का बहुत सर्पोट मिला है. सात अगस्त की मैच में अभिषेक बच्चन की टीम को मात देने के लिए पटना पायरेट के हौसले बुलंद हैं.
पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और कबड्डी
पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और कबड्डी के इवेंट यहां हमेशा होता रहा है. 21 से 24 जनवरी,2014 को सीनियर कबड्डी का सुपर लीग हुआ था. इससे पहले एक से चार मार्च, 2013 में कबड्डी का वीमेंस वर्ल्ड कप खेला गया था.
खेल जो बोलकर खेला जाता है
इस देशी खेल के खेल के बारे में इंटरेस्टिंग फैक्ट बहुत रोचक है. यह एकमात्र खेल है, जिसे बोल कर खेला जाता है. इस बारे में बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के ट्रेजरर जगन्नाथ सिंह ने बताया कि चाहे यह किसी भी देश में खेला जाए, प्लेयर्स कबड्डी-कबड्डी ही बोलता है. यह खेल सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में खेला जाता है. यह लीग मैच सीनियर वर्ग का मैच होगा. इसमें ग्राउंड का साइज 13 x 10 मीटर होता है. प्लेयर का वजन 60 केजी लेकिन मैक्सिम 80 केजी से कम होना चाहिए. ग्राउंड पर सात प्लेयर्स एक टीम में खेलते हैं. टीम में 12 प्लेयर्स होता है जिसमें पांच एक्स्ट्रा होता है.
ये हैं पटना पायरेट की टीम
ओनर राजेश शाह
कैप्टन-राकेश कुमार
कोच -आरएस खोखर
मेंबर्स- कुलदीप सिंह, मनदीप कुमार, डोवलेट वासिमोव, तेई दोक ऐम, वसीम सज्जाद, राम कुमार शाह, सोमवीर छिल्लर, रवि दलाल, संदीप नरवाल, सुनील कुमार, गुरविंदर सिंह
कबड्डी के रेफरी
बिहार में पहली बार इस प्रो-कबड्डी या प्रोफेशन कबड्डी में बिहार के रेफरी का होना सम्मान की बात है. बिहार का फेडरेशन 1998 से बना है और यहां के रेफरी जैसे कन्हैया तांती खेल को जज करेंगे. उनके साथ रेफरी बोर्ड के कन्वेनर विश्वास मोरे, आरडी कौशिक, वाइएस जंधेल आदि शामिल हैं.
दो टाइप के टिकट
इस मैच को देखने के लिए टिकट ऑनलाइन और काउंटर से भी टिकट लेने की व्यवस्था की गई है. टिकट दो तरह के हैं- (प्रिमियम ) ग्राउंड से फर्स्ट पांच रो तक के लिए ख्भ्0 रुपए और इसके बाद (जेनरल) वाली सीट के लिए क्भ्0 रुपए का टिकट बुक किया जा सकता है.