Poorvapost Live

Poorvapost Live यूपी की खबरें, हम सबकी बातें

80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।
15/08/2026

80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।

12/08/2026

सपा के माफिया प्रेम पर बरसी भाजपा

अतीक के बेटे की मौत पर रामगोपाल ने उठाये सवाल तो भाजपा ने किया पलटवार

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी बोले, सपा ने अपने शासनकाल में माफिया को पाला-पोसा

फिल्म के गाने का दिया हवाला,
चोट तुझे आए तो दर्द मुझे होता है, भाई-भाई में अक्सर ये होता है

चोट माफिया को पहुंचती है और दर्द सपा को होता है- राकेश

सपा शासन काल में दंगाइयों को सरकारी जहाज में घुमाते थे- राकेश

योगी सरकार में अपराधियों पर कानून का डंडा कठोरता से चलेगा-राकेश

11/08/2026

हाथरस : बहुजन समाज पार्टी के National Convener आकाश आनंद ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मुख्यमंत्री जी को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का तमगा बहुत पसंद है। लेकिन सच्चाई ये है कि पूरे यूपी में पुलिस की वर्दी की आड़ में गुंडाराज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।भाजपा सरकार में गरीब, दलित, पिछड़े और व्यापारी कोई सुरक्षित नहीं है।

बीएसपी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर भाई आकाश आनंद जी ने आज सादाबाद की धरती से हाथरस के उम्मीदवार डॉ. अविन शर्मा जी के समर्थन में हुंकार भरी।

08/08/2026

लखनऊ

राजेश चौधरी प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा के प्रभारी

संजय राय प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारी

धर्मेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा के प्रभारी

कामेश्वर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा के प्रभारी

प्रियंका रावत प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रभारी

देवेश करी प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी

शंकर गिरी प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा के प्रभारी

गोविंद नारायण शुक्ला मुख्यालय प्रभारी बने

यतेंद्र शर्मा प्रदेश मंत्री को मीडिया प्रभारी का चार्ज

ब्रज बहादुर प्रदेश उपाध्यक्ष को विस्तारक योजना का संयोजक

अर्चना मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष को मां की बात का संयोजक

राहुल वाल्मीकि प्रदेश मंत्री मन की बात का सहसंयोजक

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिए प्रभार

आजमगढ़ में यूट्यूबरों और सोशल मीडिया के लोगों को बिना अनुमति के परिषदीय विद्यालय में जाने पर लगी रोक।
08/08/2026

आजमगढ़ में यूट्यूबरों और सोशल मीडिया के लोगों को बिना अनुमति के परिषदीय विद्यालय में जाने पर लगी रोक।

08/08/2026

अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने की चर्चा फिर हुई तेज
अलीगढ़ मेयर प्रशांत सिंघल का प्रस्ताव शासन को पहले ही भेजा जा चुका
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा- तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की जा रही
शासन ने संबंधित दस्तावेज और विस्तृत जानकारी मांगी
सभी तथ्यों के परीक्षण के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में भारी बदलावप्रियंका गांधी के खास धीरज गुर्जर, यूपी प्रभार से हटाया गया।अखिल भारतीय कांग्रेस कमे...
06/08/2026

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में भारी बदलाव

प्रियंका गांधी के खास धीरज गुर्जर, यूपी प्रभार से हटाया गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नए AICC सचिवों की तैनाती की है.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की प्रेस कांफ्रेंस उन्होंने कहा कि प्रदेश में "ज़ीरो टॉलरेंस" का दावा करन...
06/08/2026

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की प्रेस कांफ्रेंस

उन्होंने कहा कि प्रदेश में "ज़ीरो टॉलरेंस" का दावा करने वाली सरकार में गुजरात की ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को बार-बार ठेके देकर प्रयागराज में दिन-रात पढ़ाई करने वाले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जब छात्र अपने हक के लिए आवाज़ उठाते हैं तो उन पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाती है। कोटा और देहरादून में अनुमति रद्द करने के दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने बताया कि जिस मैदान में जननायक श्री राहुल गांधी जी का कार्यक्रम रद्द किया गया, वहीं बाद में एक पॉप सिंगर को शो की अनुमति दे दी गई, जो प्रशासन की तानाशाही और दोहरे रवैये को बयां करता है।
श्री अजय राय जी ने बताया कि पीड़ित छात्रों के संघर्ष में उनके साथ खड़े रहने के लिए नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी 8 तारीख को प्रयागराज आ रहे हैं। वे शाम 6:00 बजे से KP ग्राउंड (सेंट पीटर्स मैदान) में कार्यक्रम के तहत युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है और इसमें किसी पार्टी का झंडा या राजनीतिक गतिविधियां नहीं होंगी, बल्कि केवल छात्रों के मुद्दों की बात होगी।
राहुल गांधी जी दोपहर 2:00 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर 3:15 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे और शाम 5:30 से 6:15 बजे तक आनंद भवन/स्वराज भवन में विश्राम के बाद शाम 6:00 से 8:30 बजे तक KP ग्राउंड में छात्रों के बीच रहेंगे। इसके बाद रात 9:30 बजे उड़ान भरकर 10:45 बजे दिल्ली लौट जाएंगे। प्रशासन को समय से सूचना दे दी गई है और यह संवाद तय समय पर मजबूती से संपन्न होगा।इस प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय सचिव श्री वीपी सिंह जी, प्रवक्ता संजीव सिंह जी, कोषाध्यक्ष-यूपी कांग्रेस श्री शिव पांडेय जी, वरिष्ठ नेता गण श्री शेखर बहुगुणा जी/श्री हरिकेश त्रिपाठी जी, शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी जी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

06/08/2026

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में Gen-Z (युवाओं) के साथ किया संवाद -

सर संघ चालक ने कार्यक्रम में कहा कि "Gen-Z आंदोलन देश के खिलाफ नहीं है, Gen-Z भी हमारे हैं, उनसे बातचीत जरुरी है, शिक्षा सबके लिए सुलभ हो. उन्होंने आगे कहा-" चर्चा से हर समाधान संभव, Gen-Z पर आंख बंद करके भरोसा है,‘ पैलेट गन क्यों चली इसका कारण जानना होगा".

मोहन भागवत ने ये बात मुंबई में इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस यानी IIMUN की 15वीं वर्षगांठ पर कही. उन्होंने मुंबई में Gen-Z और Gen-अल्फा के साथ 1 घंटे तक संवाद किया. उन्होंने कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा, पुरानी पीढ़ी से भी ज्यादा देशभक्त और ईमानदार हैं. प्रोग्राम में 11 से 19 साल की उम्र के करीब 2,000 छात्र शामिल हुए.

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, "हम जब लोग जेन-जी की आयु में थे, तो हमारी पीढ़ी का स्वभाव ऐसा था कि बड़े जो कहते थे वो मान लेते थे हम। हम क्वेश्चन (सवाल) नहीं करते थे। तो वो समय की परिस्थिति थी। अभी जेन-जी, वो जेन-अल्फा, वो प्रश्न पूछते हैं, उनको लॉजिकल आंसर चाहिए और इसके साथ प्यार चाहिए।"

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, "हम जब लोग जेन-जी की आयु में थे, तो हमारी पीढ़ी का स्वभाव ऐसा था कि बड़े जो कहते थे वो मान लेते थे हम। हम क्वेश्चन नहीं करते थे। तो वो समय की परिस्थिति थी। अभी जेन-जी, वो जेन-अल्फा, वो प्रश्न पूछते हैं, उनको लॉजिकल आंसर चाहिए और इसके साथ प्यार चाहिए।"

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, "भारत की शिक्षा में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है, नहीं हो रहा इसलिए बात होती है। तो डायलॉग होना चाहिए। डायलॉग के बाद नहीं होता तो क्या करना बाद की बात है।"
एजिटेशन जो होना है वो आपके खिलाफ या मेरे खिलाफ ना होकर, वो सिस्टम करेक्शन के लिए होना चाहिए। तब सब ठीक रहता है।"

06/08/2026

काकरोच जनता पार्टी जल्द "क्या बोलती पब्लिक" अभियान शुरू करेगी.

अभिजीत दीपके ने CJP के अगले चरण की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे ने दिखाया कि जनता के दबाव से सत्ता जवाबदेह बन सकती है.

उन्होंने बताया कि अब CJP देशभर में "क्या बोलती पब्लिक?" अभियान शुरू करेगा, जिसमें युवाओं की नौकरी, शिक्षा और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर राय ली जाएगी. उनका कहना है कि CJP संवैधानिक मूल्यों पर आधारित एक जन-दबाव समूह के रूप में काम करता रहेगा, जहाँ किसी एक व्यक्ति नहीं बल्कि जनता की आवाज़ सर्वोपरि होगी...

Address

Lucknow

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Poorvapost Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category