26/01/2026
नर्गिस उर्दू सेमी इंग्लिश प्रायमरी व हाय स्कूल लातूर में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
नर्गिस उर्दू सेमी इंग्लिश प्रायमरी व हाय स्कूल में 26 जानेवारी 2026 को 77 वा प्रजासत्ताक दिन के अवसर पर अत्यंत जोश और वतन प्रेम की भावना के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर सेविका महोदया तबस्सुम मुख्तार शेख के हाथों से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक हाजी चांद पाशा इनामदार साहब, हाय स्कूल के हेड मास्टर जहागिरदार अनीस सर, प्राथमिक के हेड मास्टर साहिबा शबिस्ता मॅडम, इस्माईल सर और सभी शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।