दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश

  • Home
  • India
  • Bhinga
  • दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश

दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश हम है उत्तर प्रदेश के जनपद न्यायालयों में कार्य करने वाले कर्मचारी

सशक्त संगठन समर्थ कर्मचारी दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश

समस्त जिला शाखाओं का आभार, मीडिया के बंधुओं का हार्दिक आभार
04/09/2026

समस्त जिला शाखाओं का आभार, मीडिया के बंधुओं का हार्दिक आभार

आज पूरे प्रदेश में अपने अधिकारों के लिए ऐतिहासिक रूप से एक साथ आमसभाएं आयोजित हुईसमस्त जिला शाखाओं के सम्मानित अध्यक्ष स...
02/09/2026

आज पूरे प्रदेश में अपने अधिकारों के लिए ऐतिहासिक रूप से एक साथ आमसभाएं आयोजित हुई

समस्त जिला शाखाओं के सम्मानित अध्यक्ष सम्मानित सचिव सम्मानित जिला शाखा पदाधिकारीगण और समस्त सम्मानित संघ सदस्यों का हार्दिक आभार
#फॉलोवर्स


25/08/2026


25/08/2026


 #कर्मचारी हितों के लिए प्रस्तावित  #आंदोलन की  #रूपरेखा #दीवानी  #न्यायालय  #कर्मचारी  #संघ  #उत्तर  #प्रदेश के तत्वावध...
24/08/2026

#कर्मचारी हितों के लिए प्रस्तावित #आंदोलन की #रूपरेखा
#दीवानी #न्यायालय #कर्मचारी #संघ #उत्तर #प्रदेश के तत्वावधान में दिनांक 23 अगस्त 2026 को आहूत वर्चुअल बैठक में प्रदेश के न्यायालय कर्मचारियों के हितों से जुड़े शासन स्तर पर लंबित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
सदन ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि कर्मचारी हितों से जुड़े लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु चरणबद्ध एवं लोकतांत्रिक आंदोलन चलाया जाएगा। इसी क्रम में निम्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं—
02 सितम्बर 2026 — जिला स्तरीय #सभा
प्रत्येक जनपद में सभा आयोजित कर समस्त साथियों को मांगों एवं प्रस्तावित #आंदोलन की रूपरेखा से अवगत कराया जाएगा।
13 सितम्बर 2026 — क्षेत्रीय #विधायक को ज्ञापन
जनपद के माननीय क्षेत्रीय विधायक के माध्यम से शासन तक कर्मचारी हितों की मांगों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।
02 अक्टूबर 2026 — जिला स्तरीय #तिरंगा यात्रा
गांधी जयंती के अवसर पर प्रत्येक जनपद में तिरंगा यात्रा निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आवाज बुलंद की जाएगी।
10 अक्टूबर 2026 — माननीय #मुख्यमंत्री एवं माननीय उच्च न्यायालय को पत्र
प्रदेश स्तर से माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय उच्च न्यायालय को पत्र प्रेषित कर लंबित कर्मचारी हित के विषयों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय की मांग की जाएगी।
25 अक्टूबर 2026 — लखनऊ में #सत्याग्रह
यदि निर्धारित समय तक अपेक्षित सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती है, तो प्रदेश के कर्मचारी लखनऊ में एकत्र होकर शांतिपूर्ण सत्याग्रह के माध्यम से अपनी मांगों को निर्णायक रूप से उठाएंगे।

हमारी प्रमुख मांगें

1️⃣एफ.टी.सी. न्यायालयों के संविदा कर्मचारीगण का वेतन माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रत्येक वर्ष 10 प्रतिशत बढ़ाया जाए।
2️⃣माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पेड अप्रेन्टिस पदों को कनिष्ठ सहायक पदों में समायोजित किए जाने हेतु शासन को प्रेषित नियमावली संशोधन प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृत कर नियमावली में आवश्यक संशोधन किया जाए।
3️⃣माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्रोन्नति की सेवा शर्तों में शिथिलीकरण हेतु उत्तर प्रदेश शासन को प्रेषित नियमावली संशोधन प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृत कर नियमावली संशोधित की जाए।
4️⃣जनपद न्यायालयों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का लुप्त पद पुनः सृजित किया जाए।
5️⃣जनपद न्यायालयों के ग्रेड वेतन ₹4600 वाले लिपिकीय पदों को राजपत्रित प्रतिष्ठा प्रदान की जाए।
6️⃣न्यायालय कर्मचारियों के हित में मकान किराया भत्ते का पुनरीक्षण किया जाए।

यह आंदोलन किसी व्यक्ति के विरुद्ध नहीं, बल्कि न्यायालय कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार और न्यायोचित सेवा हितों के लिए है।

आइए, हम सभी एकजुट होकर अनुशासन, धैर्य और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के साथ अपने अधिकारों की आवाज को मजबूत करें।
एकता हमारी शक्ति है।
संगठन हमारी पहचान है।
कर्मचारी हित हमारी प्राथमिकता है।
दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश

संघर्ष — सम्मान — अधिकार


यदि आप सक्रिय सहयोग कर सकते हैं तो आइए हम मिलकर करते हैं अपनो के लिए अपनों के साथ
21/08/2026

यदि आप सक्रिय सहयोग कर सकते हैं तो आइए हम मिलकर करते हैं अपनो के लिए अपनों के साथ

वर्ष 2016 में हम सबने मिलकर एक प्रयास आरंभ किया था, शेट्टी कमीशन की अवशेष संस्तुतियों को लागू कराने का प्रयासआंदोलन, मान...
19/08/2026

वर्ष 2016 में हम सबने मिलकर एक प्रयास आरंभ किया था, शेट्टी कमीशन की अवशेष संस्तुतियों को लागू कराने का प्रयास
आंदोलन, माननीय उच्चतम न्यायालय फिर माननीय उच्च न्यायालय तक हम धीरे धीरे, कदम दर कदम परन्तु निरंतर प्रयास करते रहे
और इसमें सहयोग भी खूब मिला पूरे प्रदेश के साथियों ने तन मन और धन से सहयोग किया प्रांतीय पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष, मंडल सचिव, जिला शाखा अध्यक्ष जिला शाखा सचिव और पूरी कार्यकारिणी तथा संघ के समस्त सम्मानित सदस्यों ने भरपूर सहयोग तो किया ही साथ ही मुझ पर भरोसा भी बनाए रखा

हम अब किनारे पहुंच रहे, हमे अपना लक्ष्य सामने दिख रहा है
इस विषय में विशेष सहयोग करने वाले माननीय उच्चतम न्यायालय के विद्वान अधिवक्ता श्री व्योम रघुवंशी जी, श्रीमती मयूरी रघुवंशी जी माननीय उच्च न्यायालय के विद्वान अधिवक्ता श्री अनूप त्रिवेदी जी, श्री Vibhu Rai जी, हमारे विद्वान अधिवक्ता जो सरल भी हैं और हमें बखूबी समझते है श्री तरुण अग्रवाल जी और श्री मोहित शुक्ला जी का भी हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं

साथियों यदि हमे वह पूरा नहीं मिला जिसके हम विधिक अधिकारी है तो हम माननीय उच्चतम न्यायालय भी जायेंगे

लड़ेंगे क्योंकि जिंदा है

आप सब का हार्दिक आभार
तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा

पुरानी पेंशन हमारा भविष्य है और हम इसे लेकर रहेंगेसभी जिला शाखाओं से अनुरोध है कि दिनांक 21 अगस्त 2026 को अटेवा द्वारा आ...
16/08/2026

पुरानी पेंशन हमारा भविष्य है
और हम इसे लेकर रहेंगे

सभी जिला शाखाओं से अनुरोध है कि दिनांक 21 अगस्त 2026 को अटेवा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शांतिपूर्ण तरीके से और न्यायपालिका की गरिमा को ध्यान में रखते हुए सहभागिता करें
दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ अम्बेडकरनगर Himachal Pradesh Judicial Employee Welfare Association All India High Court Employees Federation राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ जयपुर न्यायालय कर्मचारी संगठन District & Sessions Court Kasganj- दीवानी न्यायालय कासगंज दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश Indian National Judicial Employees Team उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उ0प्र0 - बस्ती Department of Basic Education NMOPS

13/08/2026
Appointment of Ad-hoc judges
04/02/2026

Appointment of Ad-hoc judges

Address

Bhinga

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category