Agra IPTA

Agra IPTA Agra Branch of Indian People’s Theatre Association was established on 1st may 1942 as AGRA CULTURAL SQUAD which was later (25th may 1943) known as Agra IPTA

Agra Branch of Indian People’s Theatre Association was established on 1st may 1942 as AGRA CULTURAL SQUAD which was later (1st may 1943) known as Agra IPTA. It was founded by.Rajendra Raghuvanshi (also one of the founding member of IPTA). Our vision is to bring cultural awakening among society. Our mission is to provide the knowledge of drama, music, dance & other fine arts to people.

सेवा में श्रीमान संपादक जीप्रिंट मीडिया/ सोशल मीडियाआगरा------------------20 अप्रैल को जन्म जयंती पर विशेषरंगमंच में आशु...
20/04/2026

सेवा में
श्रीमान संपादक जी
प्रिंट मीडिया/ सोशल मीडिया
आगरा
------------------

20 अप्रैल को जन्म जयंती पर विशेष

रंगमंच में आशु नाटकों के प्रवर्त्तक थे राजेंद्र रघुवंशी
मुंशी प्रेमचंद की कहानियों का सर्वप्रथम किया था नाट्य रूपांतरण
लेखक-आदर्श नंदन गुप्ता, साहित्यसेवी

आगराः रंगमंच क्षेत्र के नाट्य पितामह राजेंद्र रघुवंशी को आशु नाटकों का प्रवर्तक कहा जाता है। उन्होंने अपनी टीम के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की समस्या को जानकर तुरंत नाटकों का मंचन किया और ग्रामीणों को समस्याओं के प्रति जागरुक करते हुए उनके निदान के लिए शासन-प्रशासन को सचेत किया था।
वे एक श्रेष्ठ साहित्यकार थे। उन्होंने वर्ष 1940 से लेखन की शुरुआत की। ‘राजेंद्र रघुवंशी स्मृति ग्रंथ’, ‘सांस्कृतिक योद्धा की अभिनव यात्रा’ के पृष्ठ 233 के अनुसार हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं, उपन्यास, नाटक, कहानी, कविता, गीत, ग़ज़ल, रिपोर्ताज आदि में वे सिद्धहस्त थे। रघुवंशी ने दो उपन्यासों 'कड़वे घूँट' और 'बिंध गया सो मोती' की रचना की। 10 पूर्णकालिक नाटक और 80 एकांकी नाटक लिखे। मुंशी प्रेमचंद के चार उपन्यासों गोदान, सेवासदन, प्रेमाश्रम और रंगभूमि तथा उनकी डेढ़ दर्जन कहानियों का नाट्य रूपांतरण किया। वे पहले नाट्य लेखक थे, जिन्होंने मुंशी प्रेमचंद की कहानियों का नाट्य रुपातंरण किया था। अमृतलाल नागर, कृष्ण चंदर, अमृता प्रीतम, उदयशंकर भट्ट आदि की कृतियों के नाट्य रूपांतर व मंचन किए। 100 से अधिक मंचीय गीतों, नृत्य-नाटिकाओं की प्रस्तुति उनके निर्देशन में हुई।
रघुवंशी जी ने फिल्म 'गर्म हवा' एवं 'जमुना किनारे' में भूमिकाएँ निभाईं और 'सारा आकाश' फिल्म में संगीत सहयोग दिया।
काव्य के क्षेत्र में उनका विशेष यश था और अनेक ख्याति प्राप्त कवियों के साथ मंच साझा किया था।

-------
रंगमंच को समर्पण
राजेंद्र रघुवंशी के जीवन में रंगमंच रचा-बसा था। रंगमंच का कोई ऐसा पक्ष नहीं जिस पर उन्होंने अपनी छाप न छोड़ी हो। अभिनय, निर्देशन, लेखन, संगीत, नृत्य, कार्यक्रम प्रस्तोता आदि सभी क्षेत्रों में उन्होंने ख्याति अर्जित की। नाटकों, नृत्य-नाटिकाओं, गीतों और नृत्यों की रचना के साथ-साथ मंच हेतु विभिन्न कला रूपों का लेखन, निर्माण एवं प्रस्तुतिकरण किया।
20 अप्रैल 1920 मदन मोहन दरवाजा, निकट नूरी गेट में जन्मे राजेंद्र रघुवंशी का निधन 26 फरवरी 2003 को 83 वर्ष की अवस्था में 30/213, किदवई पार्क, राजामंडी, आगरा पर हो गया था।

--------------------
शोध कार्य
वर्ष 2002 में कवयित्री रोली तिवारी ने

'रंगकर्मी राजेंद्र रघुवंशी का लोक रंगमंच में योगदान' विषय पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से शोध किया था।
------------------

इप्टा के संस्थापक,स्थापना वर्ष 1943 से लेकर मृत्यु पूर्व तक वे इप्टा के लिए समर्पित रहे। उन्होंने इप्टा को एक नई दिशा दी। उनके समय में इप्टा का केंद्रीय कार्यालय आगरा में रहा। उस काल को इप्टा का 'स्वर्णकाल' कहा जाता है।
दिलीप रघुवंशी (सुपुत्र) इप्टा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव
--------------------------------------

आदर्श नंदन गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकारॉ
ए-3, सीताराम कालोनी, फेस-1, बल्केश्वर, आगरा -282005
मोबाइल नंबर-9837069255

आज नाट्य पितामह राजेन्द्र रघुवंशी का 107वां जन्म जयंती दिवस है.नाटककार,पत्रकार,कवि,गीतकार,रूपांतरकार, कहानीकार,उपन्यासका...
20/04/2026

आज नाट्य पितामह राजेन्द्र रघुवंशी का 107वां जन्म जयंती दिवस है.

नाटककार,पत्रकार,कवि,गीतकार,रूपांतरकार, कहानीकार,उपन्यासकार...
राजेंद्र रघुवंशी को सादर नमन...🙏

"विश्व रंगमंच दिवस"पर ज़बरदस्त स्टोरी छापने के लिए,"हिंदुस्तान" समाचारपत्र के राहुल सिंह, रामकेश बघेल का अभिनन्दन, हार्दि...
28/03/2026

"विश्व रंगमंच दिवस"पर ज़बरदस्त स्टोरी छापने के लिए,"हिंदुस्तान" समाचारपत्र के राहुल सिंह, रामकेश बघेल का अभिनन्दन, हार्दिक आभार... 🙏

27/03/2026

27 मार्च, विश्व रंगमंच दिवस की हार्दिक शुभकामनायें...

सरदार भगत सिंह शहीद स्मारक समिति, आगरा ने हर वर्ष की तरह इस बार भी 23 मार्च को ठाकुर राम सिंह वाचनालय,शहीद स्मारक , संजय...
24/03/2026

सरदार भगत सिंह शहीद स्मारक समिति, आगरा ने हर वर्ष की तरह इस बार भी 23 मार्च को ठाकुर राम सिंह वाचनालय,शहीद स्मारक , संजय प्लेस, आगरा पर, विचार गोष्ठी का आयोजन किया. कार्यक्रम के प्रारम्भ में शहीदे आजम भगत सिंह, उनके साथियों शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव को पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि अर्पित की.
विचार गोष्ठी में डॉ प्रियम अंकित, अध्यक्ष डॉ उत्तम चंद गर्ग, प्रो. शशिकांत पांडेय, डॉ पी. एस.कुशवाह, सीमन्त साहू आदि ने अपने विचार रखे.दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार, कवि एवं लेखक श्री विष्णु नागर ने अध्यक्षता की. गोष्ठी का संचालन मंत्री रामनाथ शर्मा ने किया.

भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा), आगरा के कलाकार जय कुमार ने "भगत सिंह के दस्तावेज़" के अंशों को अभिनीत किया.

23 मार्च 1931 को हँसते-हँसते फाँसी के फंदे को चूमने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत राष्ट्रप्रेम की स...
24/03/2026

23 मार्च 1931 को हँसते-हँसते फाँसी के फंदे को चूमने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत राष्ट्रप्रेम की सर्वोच्च मिसाल है। उनके अदम्य साहस और बलिदान ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्राण फूँक दिए, जो हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की मशाल हमेशा जलाए रखेगा.
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम को साम्राज्य विरोधी दिवस के रूप में मनाया."वर्तमान समय में भगत सिंह के विचारों की प्रसंगिता"विषय पर आयोजित संगोष्ठी में आगरा इप्टा के महासचिव दिलीप रघुवंशी, ओमप्रकाश प्रधान, नीरज मिश्रा, मोहन सिंह जादूगर, ताराचंद, विशाल रियाज़ व अन्य साथियों ने अपने विचार रखे. कार्यक्रम की अध्यक्षता एम. पी. दीक्षित तथा संचालन जिला मंत्री पूरन सिंह ने किया.
भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा), आगरा के कलाकार जय कुमार ने "भगत सिंह के दस्तावेज़" के अंशों को अभिनीत किया.

23/03/2026

शहीदे आज़म भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन...

"विश्व रंगमंच दिवस"पर शानदार स्टोरी छापने के लिए,दैनिक जागरण परिवार के निर्लोश कुमार, संदीप शर्मा का अभिनन्दन, हार्दिक आ...
22/03/2026

"विश्व रंगमंच दिवस"पर शानदार स्टोरी छापने के लिए,दैनिक जागरण परिवार के निर्लोश कुमार, संदीप शर्मा का अभिनन्दन, हार्दिक आभार... 🙏

20/03/2026

Address

44A, Amar Vihar, Dayal Bagh
Agra
282005

Telephone

919917567055

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Agra IPTA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Agra IPTA:

Share